Indian Republic Day

गणतंत्र दिवस(Indian Republic Day)-

Indian Republic Day
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस(Indian Republic Day) हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, यह भारत का राष्ट्रीय त्योहार है।

2021 में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

Indian Republic Day
गणतंत्र दिवस समारोह

यह समारोह भारत की राजधानी नई दिल्ली में मनाया जाता है, और रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।

इस दिन रक्षा बल राजपथ पर भारत की शक्ति और शौर्य के अदम साहस का प्रदर्शन करते हैं।

इसके साथ-साथ भारत की कला,संस्कृति,और भारत के राज्यों की विविधता का भी प्रदर्शन किया जाता है।

गणतंत्र दिवस समारोह भारत के राष्ट्रपति हर साल भारत के नागरिक को पुरस्कार वितरित करते हैं-

पदम विभूषण, पदम भूषण और् पदम श्री नामक पदम पुरस्‍कार शासकीय सेवकों द्वारा प्रदत्त सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में असाधारण और विशिष्‍ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

(1)पदम विभूषण 2020– सार्वजनिक मामलों मे -जॉर्ज फर्नांडीस(बिहार), अरुण जेटली(दिल्ली),सुषमा स्वराज(दिल्ली), श्री विश्वश्रेष्ठ स्वामीजी श्री(दिल्ली),  सर अनिरुद्ध जुगनौत(मॉरीशस)

एम.सी.मैरी कॉम(खेल,मणिपुर),छन्नूलाल मिश्र(कला,उ.प )….

(2)पदम भूषण 2020– आनंद महिंद्रा(व्यापार और उद्योग,महाराष्ट्र),नीलाकांता रामकृष्ण(पब्लिक अफेयर्स,केरल)

पी.वी. सिंधु(खेल,तेलंगाना),एस.सी जामीर(सार्वजनिक मामलों,नागालैंड),सुश्री कृष्णमल जगन्नाथन(समाज सेवक),….

(3) पदम श्री– गुरु शशधर आचार्य, (कला, झारखंड),डॉ. योगी एरोन (चिकित्सा, उत्तराखंड),जय प्रकाश अग्रवाल (व्यापार और उद्योग, दिल्ली),जगदीश लाल आहूजा (सामाजिक कार्य, पंजाब),

सुश्री ग्लोरिया आर्यिरा (साहित्य और शिक्षा, ब्राजील),खान ज़हीरखन बख्तियारखान (खेल, महाराष्ट्र)……

गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि-

(Indian Republic Day )

2019– दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति- सिरिल रामाफोसा।

2020– ब्राज़ील का राष्ट्रपति- जायर बोल्सनारो।

2021– No guest

क्यों 26 जनवरी को चुना गया?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 दिसंबर 1929 को ऐतिहासिक ‘पूर्ण स्वराज’  प्रस्ताव अपने लाहौर सत्र में पारित किया।

26 जनवरी 1930 को एक सार्वजनिक घोषणा की गई थी, कि सभी भारतीयों इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाएं।

26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान अपनाया गया, और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *