प्रधानमंत्री (Prime Minister)

प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री एक राजनैतिक पद होता है, जिसके पदाधिकारी पर सरकार की कार्यकारिणी का संचालन करने का भार होता है।

PM अपने देश की संसद का सदस्य भी होता है।

जैसे कि हम जानते हैं, प्रधानमंत्री पद को भारत के संविधान में अनुच्छेद-75 में से लिया गया है

लोकसभा में बहुमत दल द्वारा एक व्यक्ति नियुक्त किया जाता है, जो प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होता है और उस उम्मीदवार को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।

वह लोकसभा और राज्यसभा किसी एक सदन का सदस्य हो सकता है।

उदाहरण के लिए (for example)- इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह को राजसभा से चुना गया था।

प्रधानमंत्री की शक्तियां/कार्य:(Powers Of Prime Minister/Works)

(01) मंत्रिपरिषद के संबंध में:

  • मंत्री परिषद की बैठक बुलाना, बैठक की अध्यक्षता करना।
  • मंत्रियों के माध्यम से जो विकास कार्य होते हैं वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होते हैं।

(02) राष्ट्रपति के संबंध में:

  • राष्ट्रपति को सलाह देना/ नियुक्ति संबंधी सलाह।
  • योजनाओं के बारे में अवगत करवाना।

(03) संसद के संबंध में:

  • वह लोकसभा के लिए उत्तरदाई होता है।
  • लोकसभा का विघटन। (राष्ट्रपति की सलाह पर)
  • संसद के अंदर सरकार का प्रतिनिधित्व करना।
  • जनता के जवाब देना। (संसद में)

अन्य कार्य:

नीति आयोग। (अध्यक्ष)

अंतरराज्य परिषद।

राष्ट्रीय एकता परिषद।

PM के कार्य में कई ऐसे परिषद और संगठन है जिसकी अध्यक्षता PM करता है।

प्रश्न और उत्तर:

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो प्रधानमंत्री के संदर्भ में पूछे गए इस प्रकार हैं:-

प्रश्न: यदि कोई व्यक्ति किसी भी सदन का सदस्य नहीं है तो उसे कितने महीने तक किसी भी सदन की सदस्य ग्रहण करने का मौका दिया जाता है ताकि वह प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बन सके?

उत्तर:  06 महीने

प्रश्न: PM के लिए न्यूनतम आयु कितनी चाहिए?

उत्तर: 25 वर्ष

प्रश्न: PM को शपथ कौन दिलाता है ?

उत्तर: राष्ट्रपति

प्रश्न: अपना त्यागपत्र PM किसे देता है?

उत्तर: राष्ट्रपति

प्रश्न: पहले गैर कांग्रेसी PM कौन बने?

उत्तर:  मोरारजी देसाई

प्रश्न: सबसे लंबा कार्यकाल किस PM का रहा है?

उत्तर:  पंडित जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न: भारत की पहली महिला PM कौन बनी थी?

उत्तर:  श्रीमती इंदिरा गांधी

प्रश्न: भारत के किस PM को विश्वास मत प्राप्त ना होने पर और अविश्वास मत द्वारा हटाया गया था?

उत्तर: बी. पी सिंह, अटल बिहारी बाजपेई,और देवगौड़ा

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *