All Apps Launched in 2020

भारत 2020 में सभी पोर्टल लॉन्च किए गए- All Apps Launched in 2020

(01) MANI (Mobile Aided Note Identifier Application) एप्प

MANI (Mobile Aided Note Identifier Application) एप्प
  • इस एप्प को आरबीआई ने लांच किया है।
  • यह दृष्टिबाधित लोगों के लिए बनाई गयी है, जिससे उन्हें मुद्रा नोट पहचानने में आसानी होगी।
  • यह एप्प पहले मोबाइल कैमरे के द्वारा नोट का स्कैन करता है और उसके बाद ऑडियो में मुद्रा नोट के मूल्य के बारे में बताता है।

(02) SEBI SCORES एप्प

All Apps Launched in 2020
SEBI SCORES APP
  • इसको  SEBI(भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड) द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • SEBI शिकायत निवारण प्रणाली (SCORES) पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के लिए यह एप्प निवेशकों की सहायता करेगी।

All Apps Launched in 2020

(03) PRAGYAAM एप्प

  • इस एप्प को झारखंड सरकार ने लांच किया है।
  • इसको लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं का वितरण करने वाले लोगो के लिए ई-पास जारी करने के लिए बनाया गया था।

(04)  आरोग्य सेतु एप्प

  • इस एप्प को केंद्र सरकार ने लॉन्च किया है।
  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा इसे विकसित किया गया है।
  • इस केंद्र को केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित किया जाता है।
  • यह एप्प कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों और इलाको के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

(05) साईम एप्प

  • इसे पुणे नगर निगम ने लांच किया था
  • इसे पुणे में होम क्वारंटाइन लोगों की निगरानी के लिए विकसित किया गया है।

(06) ई-कार्यालय

  • इसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने लांच किया है
  • कोविड-19 की महामारी से बचाव के लिए, कार्यालयों में फाइलों की डिजिटल आवाजाही में सक्षम करने के लिए शुरू किया गया है

(07) हमसफर (Fuel Hamsafar) ऐप

All Apps Launched in 2020
Fuel Hamsafar App
  • इस एप्प को श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने लांच किया गया है
  • इसके द्वारा देश की राजधानी में स्थित सभी हाउसिंग सोसाइटियों, होटलों और अस्पतालों में ईंधन की डोरस्टेप डिलीवरी की जा सकेगी

(08) आप्तमित्र एप्प

इस एप्प को COVID-19 पर चिकित्सा मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करने के लिए कर्नाटक सरकार ने लॉन्च किया है

(09) UMANG एप्प

All Apps Launched in 2020
UMANG APP
  • इस एप्प को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है
  • इस एप्प के द्वारा मौसम विज्ञान विभाग की सात सेवाओं के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

यह सात सेवाएं है-

  • करंट वेदर, नाउकास्ट, सिटी फोरकास्ट, रेनफॉल इंफॉर्मेशन, टूरिज्म फोरकास्ट, वॉर्निंग एंड साइक्लोन

(10) किसान सभा ऐप

All Apps Launched in 2020
kishn sabha app
  • इसे काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 1 मई, 2020 को लॉन्च किया था।
  • इसके द्वारा किसानों को समय पर सहायता प्रदान की जाएगी और साथ ही उनके लाभ को बढ़ाने में मदद होगी।
  • यह ऐप्प किसानों को सीधा संस्थागत खरीदारों के साथ जोड़ता है।

(11) Collab एप्प

  • इसे फेसबुक ने लांच किया है।
  • इसके माध्यम से यूजर्स शॉर्ट म्यूजिक वीडियो बना सकते हैं।

(12) ई ब्लड  एप

All Apps Launched in 2020
e blood app
  • इसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने ‘इंडियन रेड क्रॉस सोसाएटी’ की पहल के तहत लॉन्च किया है।
  • इसे एप्प के माध्यम से जिन लोगों को रक्त की जरूरत होगी, वे खुद को एप पर पंजीकृत कर सकते हैं और चार यूनिट तक खून की मांग कर सकते हैं।

(13) बीआईएस केयर एप्प

  • इस एप्प को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान है।
  • इस एप्प के द्वारा उपभोक्ता हॉलमार्क और आईएसआई  चिह्नित वाले उत्पादों की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप सोने की खरीद करते है और वो नकली निकले तो उसकी शिकायत इस एप्प के द्वारा कर सकते है।

(14) मौसम एप्प

  • इसे केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा लांच किया गया है।
  • इस एप्प के माध्यम से 200 शहरों के मोसम का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है, और इसके साथ ही मौसम चेतवानी भी देगा।

(15) SAI (Secure Application for Internet) एप्प

  • इसे इंडिया आर्मी ने लॉन्च किया है।
  • यह मैसेजिंग एप्लीकेशन है।
  • इसमें भी व्हाट्सप्प और टेलीग्राम की तरह वौइस्, टेक्स्ट और वीडियो कॉलिंग की सेवाएं उपलब्ध है।

(16) आई मोबाइल पे (iMobile Pay)

All Apps Launched in 2020
i mobile pay
  • इस एप्लिकेशन को ICICI बैंक ने लॉन्च किया है।
  • इसके द्वारा बैंक के ग्राहकों को भुगतान और बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाएगी।

(17) डाक-पे एप्प

  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने डाक विभाग के साथ मिलकर इस एप्प को लॉन्च किया गया है।
  • इसके द्वारा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है।

(18) अपग्रेडेड ई-टिकटिंग एप्प

  • इसको रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • इसके माध्यम से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक की जा सकेगी।

 

2 thoughts on “All Apps Launched in 2020”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *