Current Affairs of 1 April 2021

Questions and Answers  Current Affairs of 1 April 2021

(01)  जापान का राष्ट्रीय फूल क्या है, जिसे जापानी चेरी और सकुरा के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर: चेरी ब्लॉसम

(02) शिरुई काशोंग चोटी भारत के किस राज्य मे स्तिथ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 2,835 मीटर ऊपर है?

उत्तर: मणिपुर के उखरूल जिले में

(03) अंतर्राष्ट्रीय रेंजर पुरस्कार जीतने वाले एशिया के एकमात्र रेंजर कौन बने?

उत्तर: महेंदर गिरि (उन्हें राजाजी और उसके आसपास के मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने में उनके प्रयासों और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) से राजाजी टाइगर रिजर्व में चल रहे बाघ अनुवाद अभ्यास में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है।)

(04) इंटरनेशनल रेंजर अवार्ड किसके द्वारा दिया जाता है?

उत्तर: प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) और विश्व आयोग संरक्षित क्षेत्रों (WCPA)

(05) जल जीवन मिशन 15 अगस्त, 2019 को पीएम मोदी द्वारा किस वर्ष तक सभी को नल का जल आपूर्ति प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था?

उत्तर: वर्ष 2024

(06) भारत में 100 प्रतिशत नल जल आपूर्ति प्रदान करने वाला पहला राज्य कौन सा है?

उत्तर: गोवा

(07) भारतीय और अमेरिकी विशेष बलों ने किस राज्य मे संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास वज्र 2021 का समापन किया?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(08) किन केंद्र शासित प्रदेशों को विश्व टीबी दिवस 2021 पर टीबी मुक्त घोषित किया गया है?

उत्तर:  लक्षद्वीप और जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिला

(09) भारत में कहां ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है?

उत्तर: जम्मू कश्मीर

(10) 2020 का सरस्वती सरस्वती सम्मान पुरस्कार कीसे मिला है?

उत्तर: डॉ. शरणकुमार लिम्बाले

(11) फ्रांस में करोना की तीसरी लहर के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया है, फ्रांस के राष्ट्रपति कौन है?

उत्तर: इमैनुएल  मैक्रों

(12) किस भारतीय-अमेरिकी महिला के नाम पर अमेरिका के टेक्सास में एक प्राथमिक विद्यालय खोला जाएगा?

उत्तर: सोनल भूचर

(13) विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कितने फ़ीसदी रहेगी? 

उत्तर: 7.5  से 12.5 फीसदी  के बीच

(14) अकापुल्को एटीपी टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?

उत्तर: एलेक्ज़ेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)

(15) किस युवा भारतीय ने हंगरी में चल रहे “कुमानिया जीएम शतरंज” टूर्नामेंट का खिताब जीता है?

उत्तर: लियोन ल्यूक मेंडोंका

(16) हाल ही में “रोहताश खिलेरी” ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी “किलिमंजारो” पर 24 घंटे बिताने का रिकॉर्ड बना लिया है, वह भारत के किस स्थान से संबंधित हैं?

उत्तर: गांव मालापुर ,हिसार (हरियाणा)

Current Affairs of 1 April 2021

Himachal Pradesh

(01)  हिमाचल प्रदेश में पूरे मार्च माह के दौरान महज 41.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जो सामान्य से कितनी फीसदी कम है?

उत्तर:  62 फीसदी

(02) हिमाचल प्रदेश के किन में जिलों में मार्च माह में सबसे कम बारिश हुई है?

उत्तर:  सिरमौर सबसे कम 11 मिलीमीटर हमीरपुर में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है।

(03) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए राज्य के कितने निजी स्कूलों को अभी तक संबंद्धता नहीं मिल पाई है?

उत्तर: 154

(04) हिमाचल में कब से नई शिक्षा नीति लागू हो जाएगी?

उत्तर:  01 अप्रैल 2021 (यानी गुरुवार से)

(05) हिमाचल प्रदेश राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड कहां स्थित है?

उत्तर: शिमला

(06) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से संबंध रखने वाली पहली एचआरटीसी बस चलाने वाली(इंटर-स्टेट) महिला कौन बनी है?

उत्तर:सीमा ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *