Current-affairs APRIL-2021 H.P.

Current-affairs APRIL-2021 H.P.

Current-affairs APRIL-2021 H.P.

(01)  हिमाचल प्रदेश में पूरे मार्च माह के दौरान महज 41.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जो सामान्य से कितनी फीसदी कम है?

उत्तर:  62 फीसदी

(02) हिमाचल प्रदेश के किन में जिलों में मार्च माह में सबसे कम बारिश हुई है?

उत्तर:  सिरमौर सबसे कम 11 मिलीमीटर हमीरपुर में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है।

(03) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए राज्य के कितने निजी स्कूलों को अभी तक संबंद्धता नहीं मिल पाई है?

उत्तर: 154

(04) हिमाचल में कब से नई शिक्षा नीति लागू हो जाएगी?

उत्तर:  01 अप्रैल 2021 (यानी गुरुवार से)

(05) हिमाचल प्रदेश राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड कहां स्थित है?

उत्तर: शिमला

(06) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से संबंध रखने वाली पहली एचआरटीसी बस चलाने वाली(इंटर-स्टेट) महिला कौन बनी है?

उत्तर:सीमा ठाकुर

(07) हिमाचल प्रदेश की किस संस्थान द्वारा हींग की खेती के लिए हिमाचल प्रदेश में बीज से लाइफ में पनीरी तैयार की है?

उत्तर: हिमालय जैबसंपदा  प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर

(08) देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का केलांग डिपो 15 अप्रैल से बस संचालन की तैयारी कर रहा है, यह रूट कितना किलोमीटर लंबा है?

उत्तर: 1026 किमी

(09) राष्ट्रीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट के मास्टर वर्ग के टेडिंग इवेंट (फाइट) में 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर किस  ने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है?

उत्तर: जोगिंद्र सिंह आजाद

(10) हिमाचल प्रदेश के पूर्व आयुर्वेद मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल (77)(चम्बा) का शुक्रवार को देहांत हो गया, वह वर्ष 1998 से 2003 तक किसकी सरकार में आयुर्वेद मंत्री रहे?

उत्तर:  धूमल सरकार (BJP)

(11) HP शिवा प्रोजेक्ट के मुख्य चरण में वर्ष 2021-22 में बागवानी पर कितने मिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे?

उत्तर:  90 मिलियन डॉलर

(12) किस वर्ष में HRTC का केलांग डिपो ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज हुआ था?

उत्तर:  2017

(13) सरकाघाट(मंडी ) देवभूमि फिल्म एंटरटेनमेंट सिनेमाचल प्रोडक्शन के बैनर तले निॢमत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित कौन सी लघु फिल्म को रिलीज कर दिया गया है?

उत्तर: मुकाम

(14) हिमाचल प्रदेश की महिला फुटबालर अकादमी की कितनी खिलाड़ियों का चयन इंडियन वुमन लीग के लिए हुआ है?

उत्तर: सात

(15) ‘सिसु’ पर्यटक स्थल हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल स्पीति

(16) “कोकसर” गांव हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल स्पीति

(17) मां भंगायणी मंदिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के किस स्थान पर स्थित है?

उत्तर: हरिपुरधार

(18) विलुप्त होने की कगार पहुंच चुकी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की सफेद हल्दी की फसल पर वैज्ञानिक शोध शुरू हो गया है। सफेद हल्दी को और किस नाम से जानते हैं?

उत्तर: कचूर

(19)  किस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों का निशुल्क उपचार हो गया है, प्रदेश में इस योजना में अब तक 5, 21, 698 लोग पंजीकृत हो चुके हैं?

उत्तर: हिमकेयर योजना

(20) “पैल्डन ल्हामो धार” किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल-स्पीति

(21) जनपद का ऐतिहासिक सूही माता मेला हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले मे मनाया जाता है ?

उत्तर: चम्बा

 (22) वन्य जीव विभाग और मैसूर स्थित नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन (एनसीएफ) द्वारा देश भर में पहली बार हुए सर्वे में हिमाचल में हिम तेंदुओं की संख्या कितनी पाई गई है?

उत्तर: 73

(23)  चंद्रा नदी में देश का सबसे लंबा 16 किलोमीटर रिवर राफ्टिंग रूट होगा यह नदी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बहती है?

उत्तर:  लाहौल-स्पीति

(24) हाल ही में किस राज्य ने नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता(Female) का खिताब जीता है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(25) राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को किस उपमंडल में धूमधाम से मनाया गया ?

उत्तर:  पद्धर

(26) किस ज़िले के हर थाने में होगा वूमन हेल्प डेस्क?

उत्तर: शिमला

(27 ) हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बहने वाली इंडस बेसिन की पांच बड़ी नदियां किस मिशन के अंतर्गत निर्मल होंगी?

उत्तर: नमामि गंगे

(28) गिरि जल विद्युत परियोजना कितने मेगावाट की है?

उत्तर: 60 मेगावाट

(29) माला लोक नृत्य किस जिले में किया जाता है?

उत्तर: किन्नौर

(30) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी यह किस वर्ष और किस वायसराय के लिए बनाया गया था?

उत्तर:  1884 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड डफरिन के लिए बनाया गया था।

  • इसे वाइसरीगल लॉज कहा जाता था इसके बाद 1888 में यहां के लिए बिजली की व्यवस्था की गई

Current-affairs APRIL-2021 H.P.

(31)  ग्रीन पार्क कलुंबा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?

उत्तर: कुल्लू (निरमंड)

(32) भूतपूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने हिमाचल प्रदेश में कौन सा सेंटर खोलने की घोषणा की है?

उत्तर: विंटर स्पोर्ट्स सेंटर

(33) हिमाचल प्रदेश के अभिकाष ने “इनबिल्ट हाइड्रॉलिक जैक सिस्टम” बनाया है, जो आसानी से टायर बदलने में मदद करेगा अभिकाष हि.प्र के किस स्थान से संबध रखते है?

उत्तर- गगरेट

(34) डॉ कमलजीत सिंह “मधुसुधन विधि विश्वविद्यालय कटक” के पहले कुलपति बनाए गए हैं, वह  हिमाचल प्रदेश के किस स्थान से संबंधित हैं?

उत्तर- डोडरू गांव (हमीरपुर )

(35) हिमाचल प्रदेश के किस विश्वविद्यालय में  बैटरी चालित गाड़ियां चलेंगी?

उत्तर- कृषि विश्वविद्यालय कैंपस पालमपुर

(36) हाल ही में मंडी जिले के किस मंदिर के सामने सदियों पुराना “शिवलिंग” प्राप्त हुआ है?

उत्तर- पंचवक्त्र मंदिर

(37) हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने किस जिले में मल्टीपरपज कंपलेक्स” खोलने की घोषणा की है?

उत्तर- चम्बा

(38) हिमाचल प्रदेश के किस मंदिर के भोग और लंगर को प्लस ग्रेड” मिला है?

उत्तर- बाला सुंदरी मंदिर (सिरमौर) 

(39) हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कौन है?

उत्तर- डॉ. रामलाल मारकंडे

(40) “तेलिंग नाला” हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर- कुल्लू

(41) विधानसभा के उपाध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर- हंसराज

(42) हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक कौन है?

उत्तर- संजय कुंडू

(43) “सौल खड्ड” किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर- व्यास

(44) हिमाचल प्रदेश में किसी भी प्रकार के महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए किस योजना की शुरुआत की गई है?

उत्तर: वीरांगना ऑन व्हील्स योजना

(45) हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा कौन सी है?

उत्तर:  हिंदी और संस्कृत

(46) “मां बालासुंदरी मंदिर” हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सिरमौर (नौहराधार)

(47) ‘चुराह घाटी’ का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: चम्बा

(48) हिमाचल प्रदेश में पहली ‘जड़ी-बूटी मंडी’ किस जिला में 50 लाख की लागत से तैयार की जा रही है?

उत्तर: सोलन  (बैनलगी)

(49) ‘कहिका’ मेला हिमाचल प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है ?

उत्तर: कुल्लू

(50) विश्व धरोहर में शामिल ऐतिहासिक कालका-शिमला रेलवे मार्ग (96 कि.मी. ) कितने साल का हो गया है? 

उत्तर:   118 साल (9 नवंबर, 1903 को कालका-शिमला रेलमार्ग की शुरुआत हुई थी)

(51) पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के अधीन हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर में चल रही शानन विद्युत परियोजना की कितने मेगावाट की पेनस्टॉक (जलद्वार) की पाइप फटने से बिजली उत्पादन ठप हो गया है? 

उत्तर:  110 मेगावाट

(52) ‘घूघाटी’ (Ghooghati) क्या है ?

उत्तर:  लोक नृत्य (शिमला और सिरमौर)

(53) जून 2014 में विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क सूबे का पहला पार्क है। 1171 वर्ग किलोमीटर में फैला पार्क में राज्य पक्षी जाजुराना का संरक्षक बना है, यहां करीब कितने जाजुराना पक्षी हैं?

उत्तर: 500

(54) 126 मेगा वाट की लारजी जल विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: कुल्लू

(55) विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के लगभग 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार महिला ट्रेन दौड़ाती हुई दिखाई दी है,उनका नाम बताएं?

उत्तर:  दीप्ती अंबाला (छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं)

(56) प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना से हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय में कितने फीसदी बढ़ोतरी हुई है?

उत्तर: 27 %

(57) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में “काइस” वन्य जीव अभ्यारण्य अवस्थित है?

उत्तर: कुल्लू

(58) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पहली ‘रेड क्रॉस एप’ लॉन्च हुई है?

उत्तर: हमीरपुर

(59) नगरोटा बगवां के सुनेहढ़ (काँगड़ा) निवासी संजीव कुमार ने किस नाम  से एक नए उपक्रम की शुरुआत की है, जो ऑनलाइन बुकिंग कर आपके घर-द्वार टैक्सी की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे?

उत्तर: हिम कैब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

(60) हिमाचल सरकार में उद्योग एवं परिवहन मंत्री कौन है? 

उत्तर: बिक्रम सिंह ठाकुर

Current-affairs APRIL-2021 H.P.

(61) हिमाचल प्रदेश में आंखें स्कैन कर राशन आवंटित करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही हैं, ऐसी व्यवस्था करने वाला हिमाचल प्रदेश देश  कौन सा  राज्य होगा?

उत्तर: पहला

(62) ‘पागल नाला’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: कुल्लू

(63) राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश के महानिदेशक जेल सोमेश गोयल की ओर से संकलित कॉफी टेबल बुक हिमाचल बर्ड्स विजुअल ट्रीट का विमोचन किया,  जिसके अनुसार भारत में देखे जाने वाली पक्षियों की सभी प्रजातियों में से कितने प्रतिशत से अधिक अब हिमाचल में भी देखे जा चुके हैं?

उत्तर: 50 प्रतिशत

(64) राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर परवाणू-सोलन अनुभाग में फोरलेन परियोजना की कुल लंबाई कितने किलोमीटर है?

उत्तर: 36.139 किलोमीटर

(65) गोरखा रेजिमेंट की स्थापना कब, कहाँ, और किसने की थी ?

उत्तर:  गोरखा रेजिमेंट की स्थापना 24 अप्रैल, 1815 को अंग्रेजों ने सोलन के सुबाथू में की थी।

(66)  गत वर्ष हिमाचल प्रदेश में लगभग 340 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई की गई थी और इस साल लगभग कितने  मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है?

उत्तर:   672 हजार मीट्रिक टन

(67) मनाली में कितने वर्षों बाद अप्रैल के तीसरे सप्ताह में बर्फबारी देखने को मिली?

उत्तर: 25

(68) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार रात से गुरुवार रात तक कितने मिलीमीटर बारिश हुई, जोकि 42 वर्ष बाद अप्रैल में सबसे अधिक बारिश है?

उत्तर: 86 मिलीमीटर

(69) राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश की किस पंचायत को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले है?

उत्तर: विकास खंड बैजनाथ की घोड़पीठ भदरैणा पंचायत

  • इनमें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार तथा नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव सभा पुरस्कार शामिल हैं।
  • इन पुरस्कारों के तहत पंचायत को विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये की राशि भी केंद्र सरकार ने दी है।
  • घोड़पीठ पंचायत को वर्ष 2015 से पहले ‘भदरैणा ग्राम पंचायत’ के नाम से जाना जाता था।

(70) हिमाचल प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, शुक्रवार रात (23 अप्रैल) केलांग में बीते 17 वर्षों में पहली बार अप्रैल में न्यूनतम तापमान कितने  डिग्री रिकॉर्ड हुआ?

उत्तर:  – 6

(71) धर्मशाला मैक्लोडगंज रोपवे का निर्माण किसके द्वारा किया गया?

उत्तर:  टाटा इंफ्रास्ट्रक्चर एंड रियलिटी लिमिटेड

(72) हिमाचल प्रदेश में कहां पर 13 करोड रुपए का GST घोटाला सामने आया है?

उत्तर: गगरेट (ऊना)

(73) उत्तर भारत में सबसे कम उम्र की टैरो कार्ड रीडर कौन बनी है ?

उत्तर:  आकांक्षा (यह चंबा शहर की रहने वाली हैं)

(74) हिमाचल प्रदेश के 04 जिलों में 11 करोड़ से मॉडल कृषि फार्म विकसित होंगे,  इन 04 जिलों के नाम बताएं?

उत्तर: ऊना, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और सोलन

(75) हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सूबे के किन चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है?

उत्तर: कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर

(76) “जना झरना” हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: कुल्लू

(77) हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में हर रोज 115 टन तरल ऑक्सीजन तैयार हो रही है, जबकि ऑक्सीजन गैस के कितने सिलिंडर तैयार किए जा रहे हैं?

उत्तर: 3500

(78) “ज्यूणी खड्ड” किस नदी की सहायक नदी (खड्ड) है?

उत्तर: ब्यास नदी

(79) हिमाचल प्रदेश के खाद्य आपूर्ति  मंत्री कौन है?

उत्तर: राजेंद्र गर्ग

(80) हिमाचल के कितने जिलों में कृषि बीजों की डीएनए टेस्ट प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी।?

उत्तर:  10

(81) हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कौन है?

उत्तर: अनिल खाची

(82) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बने कोलडैम में किस प्रजाति की मछली का ट्रायल सफल हुआ है?

उत्तर: ट्राउट मछली

(83) छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष कौन है?

उत्तर: सतपाल सिंह सत्ती  (यह वित्त आयोग पंचायतों और नगर निकायों की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करता है।)

(84) कोरोना में हालात संभालने के लिए हिमाचल सरकार ने कितनी कमेटियां गठित की है?

उत्तर: चार कमेटियां (जिन्हें ऑक्सीजन की उपलब्धता से लेकर मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए एंबुलेंस प्रबंधन और कॉर्पोरेट व सीएसआर योगदान कोविड-19 एसडीआरएफ फंड में कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।)

(85) नाबार्ड के नियम तोड़ने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने राज्य सहकारी बैंक शिमला पर कितने रुपये का जुर्माना लगाया है?

उत्तर: 40 लाख रुपये

(86) हिमाचल प्रदेश में कितनी सीमेंट फैक्टरियां हैं?

उत्तर: 03

(87) शिमला के बाद पालमपुर, मंडी, सोलन और अब प्रदेश में कहां पर नगर निगम बनेगा?

उत्तर: बिलासपुर

(88) केंद्र की ‘स्टार योजना’ के तहत हिमाचल को इस साल कितने करोड़ की राशि जारी होगी? 

उत्तर: 145 करोड़

(89) हिमाचल प्रदेश को 26 अप्रैल तक राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष में कितने करोड़ रुपये मिले हैं?

उत्तर: 85.30 करोड़ रुपये

(90) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने नई बंदिशें लगा दी हैं। 01 मई से होने वाली शादियों में 20 अधिक लोग हिस्सा नहीं ले सकेंगे। अगर प्रशासन को शादी में 21वां व्यक्ति दिखा तो उसको क्या सजा होगी ?

उत्तर:  कोरोना टेस्ट करवाने के बाद उसकी ड्यूटी कोविड केयर सेंटरों पर सजा के तौर पर लगाई जाएगी।

Current-affairs APRIL-2021 H.P.-Current-affairs APRIL-2021 H.P.-Current-affairs APRIL-2021 H.P.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *