Current affairs August 2021

Current affairs August 2021

Here you’ll get Current affairs August 2021

(01) राज्यसभा ने 30 जुलाई, 2021 को कौन सा Bill पारित किया है

उत्तर: नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2021 (Coconut Development Board (Amendment)

  • इस विधेयक का उद्देश्य नारियल विकास बोर्ड के अध्यक्ष को गैर-कार्यकारी निदेशक बनाना है।

(02) इसरोनासा का संयुक्त मिशन निसार उपग्रह (NISAR Satellite) कब लॉन्च किया जाएगा?

उत्तर: 2023

(03) एक अध्ययन के अनुसार पंजाब का भूजल स्तर (Groundwater Level) हर साल कितने मीटर गिर रहा है?

उत्तर: 01 मीटर

(04) किस राज्य में 31 जुलाई, 2021 को एक दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों और एड्स के वितरण के लिएसामाजिक अधिकारिता शिविरका आयोजन किया गया?

उत्तर: मध्य प्रदेश

(05) उड़ान योजना (UDAN Scheme) के तहत कितने नए हवाई यातायात मार्गों को मंजूरी दी गयी है ?

उत्तर: 780

  • इस योजना को वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था।

(06)  किस राज्य सरकार ने COVID-19 महामारी के कारण अस्थिर हुई राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय योजना की घोषणा की है

उत्तर: केरल

(07) केरल कीकृषिकर्णपरियोजना (Krishikarna Project) क्या है?

उत्तर: केरल में शुरू की गई “कृषिकर्ण” परियोजना के तहत मिनी पॉलीहाउस बनाया जाएगा जो कि एक प्रकार का ग्रीनहाउस है। यह National Society for Agricultural Horticulture – SAHS), Sustainability Foundation और Qore3 Innovations की एक संयुक्त पहल है।

(08) वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में भारत को कौन सा स्थान मिला है?

उत्तर: 10वा

भारत ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में चौथा स्थान हासिल किया है।

 

(09) हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की कौन सी महिला एक ही ओलंपिक में 07 पदक जितने वाली पहली महिला तैराक बनी है?

उत्तर: एम्मा मैककॉन (Emma McKeon)

(10) वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ भागवत किसानराव कराडी ने राज्यसभा देश के बैंकों में लावारिस पड़ी धनराशि कितनी बताई

उत्तर: 49,000 करोड़

औसतन करीब हर खाते में 3000 करोड़ लावारिस पड़े हैं।

(11) हाल ही में किसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लोकमान्य तिलक पुरस्कार 2021 (National Lokmanya Tilak Award 2021) का विजेता नामित किया गया है?

उत्तर: साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla)

वे  पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के संस्थापक, व्यवसायी है।

(12) भारत की स्टार शटलरपी वी सिंधुने टोक्यो ओलंपिक में कौन सा मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है?

उत्तर: ब्रॉन्ज मेडल

  • इस जीत के साथ ही सिंधु भारत की पहली महिला एथलीट बन गईं हैं जिन्होंने दो ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं।
  • इससे पहले रियो ओलंपिक में सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता था।

(13) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कौन सा देश करने जा रहा है?

उत्तर: भारत

  • 02 अगस्त यानि सोमवार से भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बतौर अध्यक्ष की भूमिका में कार्य करेगा।
  • इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ‘टीएस तिरुमूर्ति’ ने कहा कि भारत और फ्रांस के ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंध हैं, सुरक्षा परिषद में हमारे कार्यकाल के दौरान उन्होंने हमें जो समर्थन दिया, उसके लिए मैं फ्रांस को धन्यवाद देता हूं।

(14) हाल ही में नौसेना के नए उपप्रमुख कौन बने है ?

उत्तर: वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमडे (SN Ghormade)

(15) 29 और 30 जुलाई को पहली G20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई थी, इस बैठक की अध्यक्षता किसने की?

उत्तर: इटली

(16)  किस देश ने क्यूबा के पुलिस बल और नेताओं पर प्रतिबंध लगाए है?

उत्तर: अमेरिका

(17) भारत और किस देश ने हल्दीबाड़ीचिलाहाटी रेल मार्ग के माध्यम से मालगाड़ियों का नियमित रूप से संचालन शुरू कर दिया है?

उत्तर:  बांग्लादेश

  • भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के दमदीम स्टेशन से पहली मालगाड़ी को बांग्लादेश के लिए रवाना किया है
  • भारत और बांग्लादेश दोनों का लक्ष्य 1965 से पहले के सभी रेल संपर्क को को फिर से शुरू करना है

(18) भारत में 1 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया गया?

उत्तर:  मुस्लिम महिला अधिकार  दिवस

(19) म्यांमार की चुनी हुई सरकार से सत्ता हथियाने के बाद म्यांमार की सेना ने आपातकाल को कितने साल के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर: 02 साल

(20)  किस देश ने 3 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 टीके लॉन्च किए है?

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात

(21) यूरोपीय संघ ने किस कंपनी पर $886.6 मिलियन या 746 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है?

उत्तर: Amazon.com

(22) प्रकाश प्रदूषण से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: हाल ही में एक रिपोर्ट में पाया गया कि विश्व स्तर पर रातों में रोशनी की मात्रा में तेजी से वृद्धि हो रही है ,प्रकाश प्रदूषण के लिए बढ़ता शहरीकरण, नई स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, सुरक्षा फ्लडलाइट्स, और बाहरी सजावटी प्रकार व्यवस्था जिम्मेदार है यह सभी बढ़ते प्रकाश प्रदूषण में योगदान करते हैं आसमान में रोशनी बढ़ने से इंसान की नींद प्रभावित हो सकती है।

(23) भारतीय ध्वज के डिजाइनर कौन थे?

उत्तर: पिंगली वेंकैया

आज महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती मनाई गई उनका जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था।

(24) लोकसभा ने 2 अगस्त, 2021 को बिना किसी बहस के सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक (General Insurance Business (Nationalisation) Amendment Bill) को ध्वनि मत से पारित कर दिया, ध्वनि मत क्या होता है?

उत्तर:

  • ध्वनि मत में सदन के अध्यक्ष/सभापति द्वारा सदन के समक्ष प्रश्न रखते हुए सदन के सदस्यों से ‘हाँ’ (yes) और ‘ना’ (No) के रूप में अपनी राय देने को कहा जाता है।
  • ध्वनि के आधार पर बहुमत का निर्णय करते हुए अध्यक्ष/सभापति तय करते हैं कि प्रस्ताव पारित किया गया था या नहीं।

(25) ‘आर्यन घाटीकहां स्थित है?

उत्तर: लद्दाख

  • पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने लद्दाख की आर्यन घाटी (कारगिल जिला) में 40 किलोमीटर की ट्रांसमिशन लाइन को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है।

(26) नरेंद्र मोदी UNSC चर्चा की अध्यक्षता करने वाले कौन से भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे?

उत्तर: पहले (1st)

(27) IMF ने गरीब देशों को कोविड से निपटने के लिए कितने अरब डॉलर की मंजूरी दी है?

उत्तर: 650 अरब डॉलर

(28) राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2016 से 2019 तक बेरोजगारी के कारण आत्महत्या के मामलों में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?

उत्तर: 24%

(29)  भारत का कौन सा शहर कोविड-19 के खिलाफ 100% टीकाकरण हासिल करने वाला देश का पहला शहर बना है?

उत्तर: भुवनेश्वर

  • भारत के ओड़िशा राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है।

(30) पुणे मेट्रो के लिए भारत की सबसे हल्की मेट्रो ट्रेन किस देश से भेजी गई है

उत्तर: इटली

Current affairs August 2021  Current affairs August 2021

(31) 1 अगस्त से 7 अगस्त, 2021 तक विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) किस थीम के तहत मनाया जा रहा है?

उत्तर: ‘Protect Breastfeeding: A Shared Responsibility’ 

(32) Minervarya Pentali का संबंध किस से है?

उत्तर: मेंढक की एक नई प्रजाति

(33) हाल ही में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं केवेल्टरवेट गेममें कांस्य पदक जीता है?

उत्तर: लवलीना बोर्गोहैन

(34) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अध्यक्षता में कैबिनेट ने विधायकों के वेतन में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

उत्तर: 66%

(35) राज्यसभा ने 3 अगस्त, 2021 को कौन सा विधेयक, 2021 पारित किया है?

उत्तर: दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021

  • केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने संशोधन विधेयक पेश किया था जो दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 में संशोधन करेगा।

(36) हाल ही में लोकसभा ने कौन सा बिल पास किया है?

उत्तर: ट्रिब्यूनल सुधार  बिल (Tribunals Reforms Bill)

  • लोकसभा ने 3 अगस्त, 2021 को ट्रिब्यूनल सुधार बिल (Tribunals Reforms Bill) पारित किया, जिसके द्वारा 9 अपीलीय ट्रिब्यूनल को खत्म किया जायेगा।

(37) भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद किसी राज्य के राज्यपाल को कानूनों के खिलाफ किसी भी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए किसी भी व्यक्ति को क्षमा, राहत या सजा देने या निलंबित करने, या सजा को कम करने की शक्ति प्रदान करता है?

उत्तर: अनुच्छेद 161

(38) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले में किसको अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे?

उत्तर: भारत के ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे

(39) केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए PM Mudra Yojana – (PMMY) के तहत कितने लाख करोड़ रुपये का ऋण वितरण लक्ष्य निर्धारित किया है?

उत्तर:  3 लाख करोड़ रुपये

(40) किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने उत्तराखंड के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी (EEW) मोबाइल एप्प लॉन्च किया है?

उत्तर:  भारतीय प्रौद्योगिकी रुड़की (IIT Roorkee)

(41) समग्र शिक्षा योजना (Samagra Shiksha Scheme) को कितने साल के लिए बढ़ाया गया है

उत्तर:  5 साल

  • यह योजना तीन योजनाओं ‘सर्व शिक्षा अभियान’, ‘राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान’ और शिक्षक शिक्षा (Teacher Education) को मिलाकर शुरू की गई थी।

(42) भारत के किस युवा पहलवान ने ओलिंपिक में कुश्ती में 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर: रवि कुमार दहिया 

  • वे फाइनल में रूसी पहलवान जौर उगेव से 7-4 से हारे।

(43) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कितने वर्ष बाद ओलिंपिक में कोई पदक जीता है?

उत्तर: 41 वर्ष

(44) भारत के पहले किस स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर का समुद्री परीक्षण शुरू हुआ है

उत्तर: आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant)

(45) भारत के किस द्वीपसमूह केन्द्र शासित प्रदेश में मालदीव शैली के वाटर विला (water villas) बनाये जायेंगे?

उत्तर: लक्षद्वीप

  • लक्षद्वीप अरब सागर में 36 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
  • यह द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक जिला भी है।
  • लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल ने कहा कि 800 करोड़ रुपये की लागत से वाटर विला स्थापित किए जाएंगे।
  • ये विला लक्षद्वीप में मिनिकॉय, सुहेली और कदमत द्वीपों में स्थापित किए जाएंगे।

(46) हंगर हॉटस्पॉट रिपोर्ट (अगस्त से नवंबर 2021) किसके सहयोग से जारी की है?

उत्तर:  यह रिपोर्ट खाद्य एवं कृषि संगठन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से जारी की है।

संयुक्त राष्ट्रीय की हंगर हॉटस्पॉट सूची में उत्तर कोरिया, मयमार, चाड, कोलंबिया ,केन्या और निकारागुआ देश शामिल है।

(47) ‘रेड टाइड‘ (Red Tide) का संबंध किससे है?

उत्तर: हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन

(48) भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर क्या रख दिया गया है?

उत्तर: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

  • मेजर ध्यानचंद हॉकी के सबसे प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे।
  • उन्होंने 3 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

(49) ISRO 12 अगस्त को कौन सा उपग्रह लॉन्च करने जा रहा है?

उत्तर:  पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (Earth Observation Satellite)

  •  इस उपग्रह को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

(50) कौन सी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी हैदराबाद में हीरो लेक्ट्रो कार्गो (HLC) के साथ मिलकर इलेक्ट्रिकसाइकिल (साइकिल) लॉन्च कर रही है?

उत्तर: स्विगी (Swiggy)

(51) हाल ही में किस उत्तरी अमेरिकी राज्य में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है

उत्तर:  अलास्का

  • अलास्का में तीन ज्वालामुखी विस्फोट के विभिन्न चरणों में हैं।

(52) असम और किस राज्य की सरकारों के वरिष्ठ मंत्रियों ने 5 अगस्त, 2021 को सीमा विवाद के संबंध में विस्तृत चर्चा की है

उत्तर:  मिजोरम

  • इसमें असम-मिजोरम सीमा के साथ करीमगंज जिले, असम में हैलाकांडी और कछार और मिजोरम के ममित और कोलासिब जिले शामिल हैं।

(53)  किस देश को रूस के नेतृत्व वालीविस्तारित ट्रोइका बैठकके लिए आमंत्रित नहीं किया गया है?

उत्तर: भारत

(54) किस वैज्ञानिक सलाहकार ने बिहार के बक्सर में एक विकेन्द्रीकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ट भस्मक (Decentralized Biomedical Waste Incinerator) का वर्चुअली उद्घाटन किया?

उत्तर: प्रो. के. विजय राघवन

(55) राज्यसभा ने 4 अगस्त, 2021 को कौन सा विधेयक पारित किया है?

उत्तर: भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021

(56) हाल ही में किसेजूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडियाके नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर: धृति बनर्जी

  • वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी है।

(57) देश में हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करने और भारत के हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल कितने अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  07 अगस्त

  • पहले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्घाटन 7 अगस्त 2015 को चेन्नई, तमिलनाडु में मद्रास विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

(58) किस देश ने कोरल को नुकसान पहुंचाने वाले सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगाया है?

उत्तर:  थाईलैंड

(59) 30 जुलाई, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.427 बिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ  कितने अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है?

उत्तर: 620.576 अरब डॉलर

(60) भारत और चीन पूर्वी लद्दाख के किस क्षेत्र में अपने सैनिकों को हटाने पर सहमत हो गए हैं?

उत्तर: गोगरा

Current affairs August 2021

(61) भारत के युवा जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: स्वर्ण पदक

  • यह ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत का पहला पदक है।

(62) शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने 6 अगस्त, 2021 को G20 अनुसंधान मंत्रियों की बैठक (G20 Research Ministers’ Meeting) में भाग लिया, इस बैठक की मेजबानी किस देश ने की थी?

उत्तर: इटली

(63) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर अधिनियम के प्रावधानों को रद्द करने के लिए संसद में एक विधेयक पेश किया है, इस विधेयक ने विवादास्पद किस कर कानून को समाप्त कर दिया है?

उत्तर: पूर्वव्यापी कर (Retrospective Tax)

(64) भारत के पहलवानबजरंग पुनियाने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में कौन सा पदक जीतने के लिए कज़ाखस्तान केदौलेट नियाज़बेकोवको हरा दिया?

उत्तर: कांस्य पदक

(65) भारत में हर साल 8 अगस्त को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: अगस्त क्रांति दिवस

  • इसी दिन 1942 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की नींव रखी गई थी।

(66) विश्व की सबसे ऊंची परिवहनयोग्य सड़क का निर्माण कहां किया गया है?

उत्तर:  लद्दाख

  • इस सड़क का निर्माण BRO द्वारा किया गया है।
  • 19300 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह सड़क पूर्वी लद्दाख में उमलिंगला दर्रे से होकर गुजरती है।

(67) लद्दाख में कौन सा विश्वविद्यालय खोलने से जुड़ा विधेयक लोकसभा में पेश किया गया है?

उत्तर:  सिंधु केंद्रीय विद्यालय

(68) किस केंद्र शासित प्रदेश ने भारतीय नागरिकों के लिए इनर लाइन परमिट (Inner Line Permit) की आवश्यकता को समाप्त किया है?

उत्तर: लद्दाख

  • ILP एक दस्तावेज है जो गैर-मूल निवासियों को उन राज्यों में जाने या रहने के लिए आवश्यक है जो Inner Line Permit प्रणाली के तहत संरक्षित हैं।
  • वर्तमान में, चार उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड इस प्रणाली के अंतर्गत आते हैं।

(69) केंद्र सरकार ने 7 अगस्त, 2021 को घोषणा की है, कि 2 अगस्त, 2021 तक Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan Scheme के तहत लगभग कितने करोड़ लाभार्थियों को नामांकित किया गया है?

उत्तर: 5 करोड़

  • सरकार ने मार्च, 2022 तक 6 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा था।

(70) जॉनसन एंड जॉनसन की एकलखुराक COVID-19 वैक्सीन को किस देश में आपातकालीन उपयोग के लिए मंज़ूरी दी गयी है?

उत्तर: भारत

(71)  किसने 7 अगस्त, 2021 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली मेंपीएमदक्षपोर्टल औरपीएमदक्षमोबाइल एप्प को लांच किया है?

उत्तर: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

(72) टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कितने  पदको के साथ अभियान का अंत किया?

उत्तर: 07  (1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य)

(73)  दिल्ली की पहली पशु DNA प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की गयी है?

उत्तर: रोहिणी

(74) “Flame of Hope” का सम्बन्ध कौन सी खेलो से है

उत्तर: ओलंपिक

  • टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन 8 अगस्त, 2021 को हुआ।
  • जापानी राजधानी ने इतिहास के सबसे अनोखे खेलों में से एक का आयोजन सफलतापूर्वक किया और पेरिस को “Flame of Hope” सौंप दी।

(75) भारत में अब तक कितने करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है?

उत्तर: 50 करोड़

(76) सुंदरबन को किस वर्ष यूनेस्को द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में नामांकित किया गया था?

उत्तर: 2001

  • सुंदरबन डेल्टा गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों का दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है, और यहां पर मैंग्रोव वन पाए जाते हैं।
  • इसका विस्तार भारत और बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र में है यह दुनिया का एकमात्र मैंग्रोव वन वाला क्षेत्र है जहां बाघ रहते हैं।

(77) भारतचीन  LAC पर कार्यरत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के लिए पहली बार कितनी महिला अधिकारियों को कमीशन किया गया है?

उत्तर: 02

  • इस मौके पर दोनों महिला अधिकारियों प्रकृति और दीक्षा को उनका रैंक प्रदान कर उन्हें देश की सेवा करने की शपथ दिलाई गई।

(78) हर साल 09 अगस्त को कौन सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व के स्थानीय लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of world’s indigenous people)

  • यूनेस्को के अनुसार, यह स्थानीय आबादी वैश्विक भूमि क्षेत्र का 28% हिस्सा कवर जाती है।
  • इनकी कुल जनसंख्या लगभग 500 मिलियन है।

(79) हाल ही में किस राज्य सरकार ने 8000 करोड़ की महत्वकांक्षी तटीय राजमार्ग प्रोजेक्ट को अपनी सहमति दी है?

उत्तर: उड़ीसा

  • यह तटिया राजमार्ग ओडिशा केटांगी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जोड़ेगा।

(80) हाल ही में खबरों में रहा Pensilungpa ग्लेशियर किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर:  लद्दाख

  • एक अध्ययन के अनुसार यह ग्लेशियर लगभग औसतन 6.7 मीटर प्रति वर्ष की दर से पीछे हट रहा है।

(81) 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनजातीय आबादी कितने प्रतिशत है?

उत्तर:  8.6 %

  • भारत में 700 से अधिक जनजातीय समूह हैं जिनमें से लगभग 25 विशेष रुप से कमजोर जनजातीय समूह है।

(82) भारत ने यहां रहने वाले विदेशी नागरिकों को 9 अगस्त, 2021 को किस  पोर्टल पर पंजीकरण करके कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने की अनुमति दी है?

उत्तर:   CoWIN

  • CoWIN पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने के लिए विदेशी अपने पासपोर्ट का उपयोग पहचान दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं।

(83) उत्तर प्रदेश सरकार नेकाकोरी ट्रेन षड्यंत्र” (Kakori Train Conspiracy) नामक एक ऐतिहासिक स्वतंत्रता आंदोलन का नाम बदलकर क्या  कर दिया है

उत्तर:  “काकोरी ट्रेन एक्शन” (Kakori Train Action)

  • यह एक ट्रेन डकैती थी जो 9 अगस्त, 1925 को लखनऊ के पास काकोरी नामक गाँव में ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हुई थी।

(84) विश्व शेर दिवस कब मनाया गया?

उत्तर:  10 अगस्त

  • शेरों की रक्षा की पहल 2013 में शुरू हुई थी इसलिए पहला विश्व शेर दिवस 2013 में ही मनाया गया था।
  • उन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची I में सूचीबद्ध किया गया है और IUCN रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में माना जाता है।

(85) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार भारत का पहला इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) कब से तीन दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: 20 अक्टूबर, 2021

  • IIGF 2021 का आयोजन “Inclusive Internet for Digital India” थीम के तहत किया जाएगा।

(86) केंद्र सरकार ने 9 अगस्त, 2021 को लोकसभा में कौन सा विधेयक, 2021 पेश किया?

उत्तर: 127वां संविधान (संशोधन) विधेयक,2021

  • यह विधेयक राज्य की अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति को बहाल करने का प्रयास करता है।
  • 127वां संविधान संशोधन विधेयक अनुच्छेद 342A के खंड 1 और 2 में संशोधन करेगा।

(87) चीन ने तिब्बत के ल्हासा किस हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल खोला है

उत्तर: ल्हासा (Lhasa)

(88) Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC) ने हाल ही में “Climate Change 2021: The Physical Science Basis” शीर्षक से अपनी छठी मूल्यांकन रिपोर्ट प्रकाशित की, इस रिपोर्ट के अनुसार कौन सा महासागर अन्य महासागरों की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है?

उत्तर: हिंद महासागर

(89) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार भारत में तपेदिक (TB) के कितने प्रतिशत मामले 15-45 आयु वर्ग के हैं?

उत्तर: 65%

(90) पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में गैरजीवाश्म ईंधन के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल कितने अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस (World Biofuel Day) के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: 10 अगस्त

Current affairs August 2021 Current affairs August 2021

(91) सीमा सड़क संगठन (BRO) ने भारत की आजादी के कितने साल पूरे होने के उपलक्ष्य मेंआजादी का अमृत महोत्सवके अपने समारोह की शुरुआत की है?

उत्तर:  75  साल

  • ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 15 अगस्त, 2020 से 75 सप्ताह पहले शुरू किया गया था।
  • यह आयोजन 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

(92) भारत और किस देश  नेअलमोहद अलहिंदी 2021” (AL-MOHED AL-HINDI 2021) नामक अपना पहला नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया है?

उत्तर: सऊदी अरब

(93) मरबर्ग (Marburg ) वायरस किस वायरस के परिवार से संबंध रखता है?

उत्तर: इबोला वायरस

  • यह वायरस फ्रूट चमगादड़ से लोगों में फैलता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका के अत्यंत संक्रामक और घातक मारवर्ग वायरस के पहले मामले की पुष्टि गिनी में हुई है।

(94) 127वें संशोधन विधेयक 2021 के पारित होने से कौन सी जनगणना की मांग उठी है?

उत्तर: जाति आधारित जनगणना

  • अभी तक विभिन्न राज्यों में पिछड़ी जातियों की जनसंख्या की गणना अपने स्तर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के माध्यम से की जाती रही है।

(95) वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020 में भारत 181 देशों में कौन से स्थान पर है?

उत्तर: 122वें

  • सिंगापुर पहली बार शीर्ष पर है।
  • इस सूचकांक के अनुसार 2010 और 2018 के बीच दुनिया भर में युवाओं की स्थिति में 3.1% का सुधार हुआ है।

(96) बोहरा समिति की रिपोर्ट किससे संबंधित है?

उत्तर: राजनीति का अपराधीकरण

(97) किस देश ने 2060 तक कार्बनन्यूट्रल बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है

उत्तर: चीन

(98) ISRO 12 अगस्त को कौन सा उपग्रह लॉन्च करेगा?

उत्तर: EOS-03

(99) दिल्ली सरकार 11 अगस्त, 2021 को कौन सी सेवाएं लांच करेगी?

उत्तर: फेसलेस परिवहन (faceless transport services)

  • यह सभी ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण और परमिट से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन लाएगी।

(100) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने हर साल 7 अगस्त को कौन सा दिवस मनाने की बात कही है?

उत्तर:  राष्ट्रीय भाला दिवस

  • गौरतलब है कि 7 अगस्त 2021 को खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।
  • 7 अगस्त को नीरज चोपड़ा द्वारा भारत को ओलंपिक में मेडल जीतने की याद में मनाया जाएगा।

(101) स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड रैंकिंग 2021 में भारत का कौन सा हवाईअड्डा 2021 में दुनिया के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में शामिल हुआ है

उत्तर:  इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली

  • स्काईट्रैक्स 2021 विश्व हवाईअड्डे की पुरस्कार सूची के अनुसार दिल्ली को 45वें स्थान पर रखा गया है।
  • पहले स्थान पर दोहा हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

(102)  भारत के किस शहर में डूरंड कप के 130वें संस्करण का आयोजन किया जायेगा?

उत्तर: कोलकाता

  • डूरंड कप 5 सितंबर से 21 अक्टूबर, 2021 तक कोलकाता में आयोजित किया जायेगा।
  • यह पहली बार 1888 में हिमाचल प्रदेश के डगशाई (Dagshai) में आयोजित किया गया था।

(103)  किस राज्य सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी पुरस्कार नामक एक नया पुरस्कार बनाने की घोषणा की है?

उत्तर: महाराष्ट्र

  • इस पुरस्कार की घोषणा 20 अगस्त, 2021 को की जाएगी।

(104) ISRO का कौन सा मिशन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो गया है?

उत्तर: जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-F10 EOS-03 मिशन अथवा GISAT-1

(105) मध्य प्रदेश के किस शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत देश का पहला ‘Water Plus’ शहर घोषित किया गया है?

उत्तर: इंदौर

  • इसमें शहरों को उसके प्रशासन के तहत नदियों और नालों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ‘वाटर प्लस सीटी सर्टिफिकेट’ प्रदान किया जाता है।

(106) किस महिला रेसलर खिलाड़ी को भारतीय कुश्ती महासंघ में टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरानकदाचारका दोषी पाए जाने पर अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है?

उत्तर: विनेश फोगाट

(107) भारत और किस देश ने मौसम पूर्वानुमान में सुधार के लिए मानसून डेटा विश्लेषण और सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर: अमेरिका

(108) संविधान के किस अनुच्छेद के तहत, हस्तांतरण के बाद राजस्व घाटा (Post Devolution Revenue Deficit) भारत के राज्यों को प्रदान किया जाता है?

उत्तर:  अनुच्छेद 275

(109) अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) हर साल कितनी अगस्त को मनाया जाता है?

उत्तर:  12 अगस्त

  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1999 में हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की थी।

(110) हर साल 13 अगस्त का दिन किस राज्य मेंदेशभक्त दिवसके रूप में मनाया जाता है?

उत्तर:  मणिपुर

  • इस दिन को मणिपुर की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों की याद में मनाया जाता है।

(111) ‘शेषाचलम पहाड़ियांभारत के किस राज्य में है?

उत्तर:  आंध्र प्रदेश

(112) हर साल 12 अगस्त किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व हाथी दिवस

(113) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 13 अगस्त, 2021 को कौन सा एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया है

उत्तर: फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 (Fit India Freedom Run)

(114) पाकिस्तान ने 12 अगस्त, 2021 को सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम कौन सी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर: गजनवी

(115) भारत सरकार ने वर्ष 2018 के लिए कितने अधिकारियों को उनके काम पर नवाचार के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार (Prime Minister’s Shram Awards – PMSA) प्रदान करने की घोषणा की है?

उत्तर: 69

  • यह पुरस्कार 1985 में स्थापित किया गया था।
  • यह पुरस्कार उनकी नवाचार क्षमताओं, विशिष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ-साथ असाधारण साहस की प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाएंगे।

(116) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए कितने करोड़ रुपये की घोषणा की है

उत्तर:  1,625 करोड़ रुपये

(117) जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में कौन से नंबर पर गए हैं?

उत्तर:  दूसरे  2nd

  • पहले स्थान पर जर्मन एथलीट जोहान्स वेटर है।

(118) भारत में रविवार 15 अगस्त को आजादी का कौन सा साल मनाया जाएगा?

उत्तर:  75वां

(119) केंद्र ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बाजार का कौन सा ब्रांड और लोगो लॉन्च किया है?

उत्तर:  ‘सोन चिरैया’ (SonChiraiya)

  • यह ब्रांड और लोगो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करने के सरकार के प्राथमिकता वाले क्षेत्र के अनुरूप लॉन्च किया गया है।

(120) 6 अगस्त, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 889 मिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ  कितने अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है?

उत्तर: 621.464 अरब डॉलर

  • विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।

Current affairs August 2021 Current affairs August 2021

(121) रामसर की सूची में कौन सी चार और भारतीय आर्द्रभूमि (wetlands) जोड़ी गईं है

उत्तर:  (01) गुजरात से थोल
(02) गुजरात से वाधवाना
(03) हरियाणा से सुल्तानपुर
(04) हरियाणा से भिंडावा

  • ये साइटें लुप्तप्राय Egyptian Vulture,  Sociable Lapwing  Saker Falcon और Dalmatian Pelican के घर हैं।
  • भारत में अब रामसर स्थलों की संख्या 46 तक पहुंच गई है।

(122) QUAD ने G7 के बाद किसको 13 अगस्त, 2021 को वार्ता में शामिल किया है?

उत्तर: ताइवान जलडमरूमध्य

  • ताइवान ने वर्चुअल चर्चा के दौरान ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को शामिल करने के लिए क्वाड के सदस्यों को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया है।

(123) COVID-19 के खिलाफ भारत के पहले किस टीके को जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology) द्वारा चरण 2 और 3 नैदानिक ​​​​परीक्षण करने की अनुमति मिली है?

उत्तर: नेज़ल टिका

  • भारत बायोटेक द्वारा नेज़ल कोविड वैक्सीन विकसित की गई है।
  • यह गैर-आक्रामक और सुई मुक्त है।
  • यह सुई से जुड़े जोखिमों जैसे चोटों और संक्रमणों को समाप्त करता है।

(124) उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation – NDMC) ने 13 अगस्त, 2021 को कौन सी “App” लॉन्च की है?

उत्तर: “Cleancity App”

  • यह एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे निवासियों को उस क्षेत्र में कचरा उठाने के लिए शिकायत दर्ज करने में मदद करने के लिए लांच किया गया है।

(125) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अगस्त, 2021 को कौन सी नीति लांच की है

उत्तर: राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति (National Vehicle Scrappage Policy)

  • इस नीति को “स्वैच्छिक वाहन-बेड़े आधुनिकीकरण कार्यक्रम” (voluntary vehicle-fleet modernisation programme) के रूप में भी करार दिया गया है।
  • इसका उद्देश्य भारत की “वाहनों की आबादी” का आधुनिकीकरण करना है।

(126) हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को किस दिवस के रूप में घोषित किया है?

उत्तर: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

  • नरेंद्र मोदी ने लोगों के बलिदानों की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाने की घोषणा की है।
  • 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान को भारत से अलग कर एक अलग देश बनाया गया था।

(127)  किस बिजली उत्पादन ने हाइड्रोजन सम्मिश्रण (Hydrogen Blending) पर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए वैश्विक EOI आमंत्रित किया है?

उत्तर: NTPC (National Thermal Power Corporation Limited)

(128) हाल ही में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित निवेशक सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुप्रतीक्षित कौन सी नीति पेश करने का औपचारिक ऐलान कर दिया है?

उत्तर: राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति

  • प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस नई नीति से करीब 10,000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होगा।

(129)  किस समूह देशों के कृषि मंत्रियों नेखाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए कृषि जैव विविधता को मजबूत करने के लिए ब्रिक्स साझेदारी” (BRICS Partnership for Strengthening Agro Biodiversity for Food and Nutrition Security) विषय पर वर्चुअल बातचीत की है?

उत्तर: ब्रिक्स (BRICS)

(130) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार केसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासप्रतिज्ञा में कौन सा वाक्यांश जोड़ा है

उत्तर: “सबका प्रयास”

(131) हरियाणा सरकार ने रविवार को किसे नया DJP नियुक्त किया है

उत्तर: प्रशांत कुमार अग्रवाल

(132) ITBP ने सिक्किम में कितनी फीट की ऊंचाई पर सीमा सड़क संगठन ने उमलिंग ला पर ध्वजारोहण किया है?

उत्तर:  16,700 फीट

  • सिक्किम में आईटीबीपी (इंडो तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने 16,700 फीट की ऊंचाई पर गुरुडोंगमार झील के किनारे पर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

(133) कनाडा के प्रधानमंत्री कौन है?

उत्तर: जस्टिन ट्रूडो

  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को एलान किया कि देश में मध्यावधि चुनाव का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा।

(134) जर्मनी के किस दिग्गज फुटबॉलर  ने दुनिया को अलविदा कह दिया है?

उत्तर: गर्ड मुलर

(135) इस्लामिक चरमपंथी संगठन तालिबान ने  किस देश की राजधानी काबुल पर कब्ज़ा कर लिया है?

उत्तर: अफ़ग़ानिस्तान

  • तालिबान ने अफ़ग़ान सेना के वाहनों, हथियारों और हेलिकॉप्टर इत्यादि पर भी कब्ज़ा किया है।
  • 15 अगस्त, 2021 को राजधानी काबुल पर भी तालिबान का नियंत्रण स्थापित हो गया।

(136) गूगल ने सुभद्रा कुमारी चौहान पर डूडल बनाकर उनकी 117वीं जयंती पर उन्हें सम्मानित किया है, सुभद्रा कुमारी चौहान कौन थीं?

उत्तर: सुभद्रा कुमारी चौहान एक महान कवयित्री व स्वतंत्रता सेनानी थीं।

  • उनकी सबसे लोकप्रिय कविताओं में से एक “झांसी की रानी”  है।

(137) किस राज्य की विधानसभा ने 13 अगस्त, 2021 कोमवेशी संरक्षण विधेयक, 2021” ( Cattle Preservation Bill, 2021) पारित किया है?

उत्तर: असम

  • असम मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021 गैर-गोमांस खाने वाले समुदायों के निवास वाले क्षेत्रों में गोमांस की बिक्री और खरीद पर रोक लगाता है।

(138) काजीरंगा नेशनल पार्क वन रक्षकों को सैटेलाइट फोन से लैस करने वाला भारत का कौन सा राष्ट्रीय उद्यान बना है

उत्तर: पहला

  • यह निर्णय 27 मई, 2021 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

(139) किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य सेहाई स्पीड डीजलकी डोरटूडोर डिलीवरी शुरू की है?

उत्तर: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)

(140)  किस राज्य की सरकार बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करेगी?

उत्तर: ओडिशा

  • राज्य में 96 लाख परिवारों के 3.5 करोड़ लोगों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड मुहैया कराए जाएंगे।

(141) 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को कौन सा चावल उपलब्ध कराने की घोषणा की है?

उत्तर: फोर्टिफाइड चावल (Fortified Rice)

  • यह निर्णय भारत में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए लिया गया है।

(142) हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2021 को  कितने लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल (Pradhan Mantri Gatishakti Initiative) की घोषणा की है?

उत्तर: 100 लाख करोड़ रुपये

  • यह पहल भारत में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

(143) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2021 को लाल किला से  कौन से मिशन को लांच किया?

उत्तर: राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन (National Hydrogen Mission)

  • भारत ने 2047 किस बर्ष तक ‘ऊर्जा स्वतंत्र’ (Energy Independent) बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

(144) भारत ने 2047 किस बर्ष तकऊर्जा स्वतंत्र’ (Energy Independent) बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है

उत्तर: 2047

(145) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 अगस्त, 2021 को किन के लिए वीजा की एक नई श्रेणी की घोषणा की है?

उत्तर: अफगानों

  • गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के बाद यह निर्णय लिया है।
  • भारत में प्रवेश के लिए उनके आवेदनों को फ़ास्ट ट्रैक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई श्रेणी की घोषणा की गई है।
  • इस इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा को “e-Emergency X-Misc Visa” कहा जाता है।

(146) किस देश के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने देश में राजनीतिक उथलपुथल के बाद 16 अगस्त, 2021 को इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर: मलेशिया

(147) गाजा पट्टी में आतंकवादियों ने 16 अगस्त, 2021 को किस देश पर रॉकेट दागे?

उत्तर: इजरायल

  • हालाँकि इन रॉकेट को इज़रायल के आयरन डोम एंटी-मिसाइल सिस्टम द्वारा इंटरसेप्ट किया गया था।
  • मई 2021 में 11 दिनों तक चले युद्ध के बाद यह इस तरह का पहला हमला था।

(148) रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किस नामक नागरिक विमान बनाने के लिए सफलतापूर्वक जमीनी परीक्षण किया है?

उत्तर: ‘हिंदुस्तान-228’

  •  हिंदुस्तान -228 विमान का ग्राउंड रन और लो स्पीड टैक्सी ट्रायल (LSTT) कानपुर में HAL फैसिलिटी में किया गया।
  • हिंदुस्तान-228 (Hindustan-228) यह 19 सीटों वाला मल्टीरोल यूटिलिटी विमान है।

(149) किसने तालिबान को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने के बाद तालिबान और उसके समर्थन करने वाली सभी सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया है?

उत्तर: FACEBOOK

(150) केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के अनुसार, भारत नेट कार्यक्रम (Bharat Net Programme) के तहत भारत के कितने लाख गांवों को 2024 तक इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल जाएगी?

उत्तर: 6 लाख

  • राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक अब तक करीब 2.8 लाख गांवों में इंटरनेट की सुविधा मिल चुकी है।

Current affairs August 2021 Current affairs August 2021

(151) किस मंत्रालय का वृक्षारोपण अभियान – 2021 (Vriksharopan Abhiyan) 19 अगस्त, 2021 को शुरू किया जायेगा?

उत्तर: कोयला मंत्रालय

  • इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में लॉन्च किया जाएगा।
  • कोयला मंत्रालय के कोयला सार्वजनिक उपक्रमों ने “गो ग्रीनिंग” अभियान के तहत 2,385 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

(152) राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज कहां स्थित है?

उत्तर: मुंबई

  •  भारत का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज है।
  • इसकी स्थापना 1992 में हुई थी।
  • कारोबार के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

(153) खबरों में रहातपसकिससे संबंधित है?

उत्तर: शिक्षा

(154) भारत के 75वें  स्वतंत्रता दिवस की थीम क्या थी?

उत्तर:  राष्ट्र पहले हमेशा पहले

(155)किस संगठन ने भारत में नकली कोविशील्ड टीकों पर मेडिकल अलर्ट जारी किया है?

उत्तर:  विश्व स्वास्थ्य  संगठन (WHO)

(156) सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को किस परीक्षा में हिस्सा लेने की अनुमति दी है?

उत्तर: NDA

  • सुप्रीम कोर्ट ने कुश कालरा द्वारा दायर एक रिट याचिका के बाद महिलाओं को NDA परीक्षा के लिए अनुमति दी। 

(157)  किस कंपनी ने 17 अगस्त, 2021 को 13 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य को पार करने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गई है?

उत्तर: TCS 

  • ऐसा करने वाली TCS रिलायंस के बाद भारत की दूसरी कंपनी बन गई है।

(158) किसने 2021 के अंत तक भारत के साथ एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने के अपने लक्ष्य की घोषणा की है?

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम  

(159) भारत सरकार ने 17 अगस्त 2021 को किस उद्यमी पुरस्कार की घोषणा की है?

उत्तर: Meity-Nasscom Start-up Women Entrepreneur Awards 2020-21

(160) किस राज्य की सरकार भूमिहीन मजदूरों को ₹6000 प्रदान करेगी?

उत्तर: छत्तीसगढ़

  • इस योजना के तहत 1200000 भूमिहीन मजदूरों को ₹6000 प्रदान किए जाएंगे

(161) दोहा वार्ता किस देश से संबंधित है?

उत्तरअमेरिका

  • इसमें अमेरिका प्रशासन ने मई 2021 तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस देने का वादा किया था

(162) भारत की पहली जनगणना किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुई थी?

उत्तर: गवर्नर जनरल लॉर्ड मेयो

  • 2021 की जनगणना देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी

(163) कैबिनेट ने 11,040 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ किस मिशन को मंजूरी दी है?

उत्तर: ‘National Mission on Edible Oils — Oil Palm (NMEO-OP)’

  • यह मंजूरी अगले पांच वर्षों में पाम ऑयल की घरेलू खेती को बढ़ावा देने के लिए दी गई है।

(164) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने किस देश पर एक वर्चुअल G7 बैठक आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है?

उत्तर: अफगानिस्तान

  • दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम के संबंध में फोन पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

(165) किस देश ने इंटरनेट कंपनियों द्वारा प्रतिस्पर्धाविरोधी प्रथाओं (anti-competitive practices) पर नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं?

उत्तर: चीन

  • नया दिशानिर्देश इंटरनेट कंपनियों को प्रतिद्वंद्वी प्लेटफार्मों को गलत तरीके से अवरुद्ध करने जैसे विरोधी प्रतिस्पर्धात्मक अभ्यास में शामिल होने से रोकने का प्रयास करता है।

(166) हाल ही में अटल इन्नोवेशन मिशन (AIM) नीति आयोग ने लाफाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स के सहयोग से किस कार्यक्रम की तीसरी श्रंखला शुरू की है?

उत्तर: छात्र उद्यमिता कार्यक्रम 3.0

  • इसकी थीम ‘Made in 3D- Seed the future Entrepreneurs Program’ पर आधारित है।

(167) हाल ही में भारत में कहां पर स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी में रीतियों से कलाकृतियों का सफर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर: नई दिल्ली

  • यह लोक और जनजातीय कला पेंटिंग पर एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी है।

(168) वैश्विक भूस्थानिक सूचना समुदाय अगले वर्ष किस देश में आयोजित होने वाले (अक्टूबर माह) दूसरे संयुक्त राष्ट्र विश्व भूस्थानिक सूचना कांग्रेस (UNWGIC ) के प्रति संवेदनशील है?

उत्तर: भारत

  • इस कार्यक्रम का आयोजन अगले साल हैदराबाद में किया जाना है।

(169) किस बैंक ने वित्तीय समावेशन सूचकांक यानी Financial Inclusion Index पेश किया है?

उत्तर: RBI (Reserve Bank of India)

  • RBI ने ऐसा देश भर में वित्तीय समावेशन की सीमा को मापने के लिए किया है।

(170) दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा National Gene Bank किस देश में है?

उत्तर: भारत

  • हाल ही में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अत्याधुनिक राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया है।

(171) हाल ही में किस स्थान पर 28000 साल से दबे हुए शेर के शाबको की खोज की गई है?

उत्तर:  साइबेरिया

(172) ‘नाथूसियस पीपेस्ट्रेलप्रजाति किस जीव से संबंधित है?

उत्तर: चमगादड़

(173) हाल ही में “105 वें संविधान संशोधन अधिनियम को पारित कर दिया गया है, यह संशोधन संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?

उत्तरअनुच्छेद 342- और 366(26) सी

  • यह संशोधन अधिनियम राज्यों को ओबीसी वर्ग में अपनी जरूरतों के मुताबिक, जातियों को अधिसूचित करने की शक्ति प्रदान करता है

(174) मलेशिया के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं?

उत्तरइस्माइल साबरी याकूब

(175)  नाटो के महासचिव कौन है?

उत्तरजेन्स स्टोलटेनबर्ग

  • नाटो मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • स्थापना : 4 अप्रैल 1949, वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका

(176) हाल ही में किस बैंक ने श्रीनगर की डल झील में तैरता हुआ एटीएम (ATM) खोला है?

उत्तरएसबीआई (SBI)

Current Affairs Of 21 August 2021

(177) ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की टॉप 100 दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूचि में डी मार्ट के संस्थापक 96वें स्थान पर है, उनका क्या नाम है?

उत्तरराधाकिशन दमानी

  • पहला स्थानजेफ बेजोस
  • दूसरा स्थान– एलोन मस्क
  • 12 वें स्थान परमुकेश अंबानी
  • 23 वें स्थान परगौतम अडानी
  • 36 वें स्थान परअजीम प्रेमजी

(178) पीएम किसान एफपीओ स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए कितने किसानों को एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी?

उत्तर– 11

  • इस स्कीम के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को सरकार की तरफ से 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
  • केंद्र सरकार इस योजना पर 2024 तक 6885 करोड़ रुपये खर्च करेगी

(179) किस राज्य मेंमिशन शक्ति के तीसरे संस्करण की शुरुआत की गयी है?

उत्तरउत्तर प्रदेश

(180) पराक्रम पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तरदिनेश काण्डपाल

  • इस पुस्तक में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की यादगार गाथाएँ हैं

Current affairs August 2021 Current affairs August 2021

(181) किस राज्य सरकार ने ‘गोरखधंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है?

उत्तरहरियाणा

(182) विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme – WFP) के अनुसार, किस देश में 39 मिलियन लोगों में से 14 मिलियन लोग गंभीर भूखमरी का सामना कर रहे हैं?

उत्तर: अफगानिस्तान

(183) भारत ने हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (Hydrofluorocarbons – HFCs) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के लिए किस समझौते के अनुसमर्थन को मंजूरी दे दी है?

उत्तर: किगाली समझौता

  • भारत को अब 2047 तक अपने HFC के उपयोग को 80% तक कम करने की आवश्यकता है।
  • चीन और अमेरिका को 2045 और 2034 में इस लक्ष्य को हासिल करने का निर्णय लिया है।

(184) व्यवसायों को किसी भी संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा को एकत्र करने से रोकने के उद्देश्य से किस देश ने 20 अगस्त, 2021 को एक नया ऑनलाइन गोपनीयता कानून पारित किया है

उत्तर: चीन

(185)  हाल ही में कौन मलेशिया के नए प्रधानमंत्री बने है

उत्तर: इस्माइल साबरी याकूब (Ismail Sabri Yaakob)

(186) मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता और सतर्कता बढ़ाने के लिए कितनी अगस्त को विश्व मच्छर दिवस 2021 मनाया गया?

उत्तर: 20 अगस्त

  • यह दिन सर रोनाल्ड रॉस (Sir Ronald Ross) की स्मृति में भी मनाया जाता है जिन्होंने मादा मच्छरों और मलेरिया के बीच एक कड़ी की खोज की थी।

(187)  किसने 20 अगस्त, 2021 को “Small Business Loans Initiative” नामक एक नई पहल शुरू की है?

उत्तर: FACEBOOK INDIA

  • यह पहल ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म इंडिफी (Indifi) के साथ साझेदारी में शुरू की गई थी।
  • भारत पहला देश है जहां FACEBOOK ने यह पहल शुरू की है।

(188) किस राज्य सरकार ने सहायकों, ड्राइवरों और पुजारियों के लिए COVID राहत पैकेज की घोषणा की है?

उत्तर: असम

  • इस राहत पैकेज के तहत निजी बसों के चालकों और सहायकों को एकमुश्त 10,000 रुपये की राहत मिलेगी।
  • मंदिर के पुजारी और नामघरों के मुखिया को 15,000 रुपये मिलेंगे।

(189) ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने Zydus Cadila द्वारा आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए किस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है?

उत्तर: ZyCoV-D

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, ZyCoV-D वैक्सीन COVID-19 के लिए दुनिया की पहली और भारत की स्वदेशी रूप से विकसित डीएनए-आधारित वैक्सीन है।

(190) भारत की किस बेटी को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के Minority Serving Institution (MSI) फैलोशिप के वर्चुअल पैनल में पैनलिस्ट के रूप में चुना गया है?

उत्तर: दीक्षा शिंदे (14 वर्षीय )

  • ये  औरंगाबाद से है।

(191) 19 अगस्त से 25 अगस्त 2021 तक कौन सा सप्ताह मनाया जा रहा है?

उत्तर: संस्कृत सप्ताह

  • विश्व संस्कृत दिवस (World Sanskrit Day) वर्ष 2021 में 22 अगस्त को मनाया जाएगा।
  • यह दिन संस्कृत के पुनरुद्धार और रखरखाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • इस आयोजन की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से संस्कृत भाषा सीखने और बढ़ावा देने का आग्रह किया है।

(192) हाल ही में महाराजा रणजीत सिंह जी की मूर्ति तोड़ने का मामला किस देश में आया है?

उत्तर:  पाकिस्तान

(193) हर साल 21 अगस्त को आतंकवाद के पीड़ितों के लिए श्रद्धांजलि दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस दिन को मनाने का उद्देश्य आतंकवाद के पीड़ितों के लिए जागरूकता और सहानुभूति बढ़ाना है।

(194) उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में भारतचीन सीमा के पास कितनी फीट की ऊंचाई पर भारत के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर: 11,000

(195) भारत और रूस ने 20 अगस्त, 2021 को कौन सी राइफल खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर: AK-103

  • यह सौदा मेगा इन्फैंट्री आधुनिकीकरण कार्यक्रम के एक भाग के रूप में किया गया है।

(196) 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे

उत्तर: कल्याण सिंह

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त को लखनऊ, उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में निधन हो गया।

(197) चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा प्रस्तावित कौन सी नीति का समर्थन किया है?

उत्तर: Three-Child Policy

  • चीनी अधिकारियों के अनुसार, तीन दशकों से अधिक समय से लागू की गई एक बच्चे की नीति ने लगभग 400 मिलियन जन्मों को रोका है।

(198)  किस संगठन ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट को दुश्मन की मिसाइलों से बचाने के उद्देश्य से एक एडवांस्ड चैफ टेक्नोलॉजी (Advanced Chaff Technology) विकसित की है?

उत्तर: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)

  • इसका उपयोग दुश्मन की रडार-निर्देशित मिसाइलों को विचलित करने के लिए किया जाएगा।

(199) मोपला विद्रोह या मालाबार विद्रोह 1921 में केरल में किस आंदोलन का एक विस्तारित संस्करण था?

उत्तर: खिलाफत आंदोलन

  • कुछ बयानबाजियों के चलते मोपला विद्रोह फिर से चर्चा में है।

(200) देश का पहला स्मॉग टावर का उद्घाटन कहां किया गया है?

उत्तर: नई दिल्ली

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में भारत के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया है।

(201) किस मंत्री द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइप लाइन (NMP) का शुभारंभ किया गया है?

उत्तर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

(202) विश्व के कौन से सबसे बड़े द्वीप में पहली बार बर्फ की जगह बारिश हुई है?

उत्तर: ग्रीनलैंड 

(203) 22 अगस्त, 2021 को कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खरीफ फसलों के तहत मौजूदा मानसून के मौसम में 1,043.87 लाख हेक्टेयर में कितने प्रतिशत की गिरावट देखी गई है?

उत्तर: 1.55%

(204)  कौन कौन से देशों की नौसेनाएं 26 अगस्त, 2021 से मालाबार नौसेना अभ्यास (Malabar Naval Exercise) आयोजित करेंगी?

उत्तर: भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान

  • यह समुद्री अभ्यास गुआम द्वीप से किया जाएगा, जो अमेरिका का एक क्षेत्र है।
  • यह वार्षिक अभ्यास चार दिन का होगा।

(205) NTPC लिमिटेड ने कहाँ पर सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजना लांच की है

उत्तर: विशाखापत्तनम

  • यह सिम्हाद्री थर्मल पावर स्टेशन (Simhadri Thermal Power Station) के जलाशय पर 25 मेगावाट की परियोजना है।
  • यह पहली सौर परियोजना है जिसे फ्लेक्सिबिलाइजेशन योजना (Flexibilisation Scheme) के तहत स्थापित किया गया था।
  • विशाखापत्तनम बंगाल की खाड़ी पर भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में एक बंदरगाह शहर और औद्योगिक केंद्र है।

(206) 21 अगस्त, 2021 को कौन सा अभ्यास इंग्लिश चैनल में आईएनएस तबर (INS Tabar) और एचएमएस वेस्टमिंस्टर (HMS Westminster) के बीच आयोजित किया गया?

उत्तर: कोंकण अभ्यास 2021

(207) भारत में अब तक कितने करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है?

उत्तर: 58 करोड़

(208) 13 अगस्त, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.099 अरबी डॉलर की गिरावट के साथ कितने अरब डॉलर पर पहुँच गया है?

उत्तर: 619.365 अरब डॉलर

(209) कीरू जल विद्युत परियोजना कहाँ पर स्थापित की जाएगी?

उत्तर- जम्मू-कश्मीर

यह जल विद्युत परियोजना चिनाब नदी पर स्थापित की जाएगी

(210) हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्टेडियम का नाम किस खिलाडी के नाम पर रखने की घोषणा की है?

उत्तर- सूबेदार नीरज चोपड़ा

Current affairs August 2021 Current affairs August 2021

(211) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने देश के पहले स्वदेशीमोटर चलित व्हीलचेयरवाहन का निर्माण किया है, इस व्हील चेयर वाहन को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर-नियोबोल्ट

इसकी रफ़्तार 25 कि.मी./घंटा होगी

(212) किस राज्य मेंनीती घाटीस्थित है?

उत्तर- उत्तराखंड

(213) किस राज्य ने महिला कमांडोदुर्गा फाइटर फाॅर्सका गठन किया है?

उत्तर- छत्तीसगढ़

इस फोर्स का गठन नक्सल प्रभावित “सुकमा” जिले में नक्सलियों से निपटने के लिए किया गया है

(214) अमेरिकी नौसेना परमाणु विमान वाहक पोत की पहली महिला कमांडर कौन बनी है?

उत्तर- कैप्टन एमी बॉर्नश्मिट

इन्हे युद्धपोत “अब्राहम लिंकन” का कमांडर बनाया गया है

(215) जर्मनी में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- हरीश पर्वतानेनी

(216) दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील किस देश में है?

उत्तर:  संयुक्त अरब अमीरात

  • ऑब्जर्वेशन व्हील, जिसे आइन दुबई (Ain Dubai) कहा जाता है।
  • 21 अक्टूबर, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात में खोला जाएगा।

(217) एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा जारी “Key Indicators for Asia and the Pacific 2021” शीर्षक वाली एक नई रिपोर्ट के अनुसार, COVID-19 महामारी ने विकासशील एशिया में अनुमानित कितने मिलियन लोगों को अत्यधिक गरीबी में धकेल दिया है?

उत्तर:  80 मिलियन

  • इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य,भूख और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी प्रगति रुकी हुई है।

(218) किस देश ने 24 अगस्त, 2021 को फतह-1(निर्देशित मल्टीलॉन्च रॉकेट सिस्टम) का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर: पाकिस्तान

  • यह 140 किलोमीटर की सीमा तक पारंपरिक हथियार पहुंचाने में सक्षम है।

(219) भारत और फिलीपींस ने 23 अगस्त, 2021 को किस सागर में नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया है

उत्तर: दक्षिण चीन सागर

(220) “अंडरयूज्ड पब्लिक सेक्टर एसेट्सके मुद्रीकरण के सरकार के लक्ष्य के तहत, किस 5-सितारा होटल को चार साल में निजी ऑपरेटरों को लीज पर दिया जाएगा?

उत्तर: ‘द अशोका’

  • ‘द अशोका’ और ‘होटल सम्राट’ आठ भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) की संपत्तियों में से हैं, जिन्हें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) में सूचीबद्ध किया है।

(221) रूस के यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (USC) के प्रमुख के अनुसार, दो अतिरिक्त क्रिवाक श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट, में से पहला कब तक भारत को डिलीवर किए जाने की संभावना है?

उत्तर: 2023

  • यह रूस द्वारा बनाए जा रहे हैं।
  • भारत और रूस ने चार क्रिवाक या तलवार श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट के लिए अक्टूबर 2016 में एक अंतर-सरकारी समझौते (IGA) पर हस्ताक्षर किए थे।

(222) भारत ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के अपने अभियान को क्या नाम दिया है?

उत्तर: ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ (Operation Devi Shakti)

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय वायु सेना और एयर इंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए निकासी प्रक्रिया को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ नाम दिया।

(223) अमेरिका को पछाड़ कर कौन सा देश दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण केंद्र (Manufacturing Hub) बना है

उत्तर: भारत

  • भारत का सुधार मुख्य रूप से लागत प्रतिस्पर्धा से प्रेरित है।
  • चीन 2021 ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग रिस्क इंडेक्स के अनुसार अपना नंबर एक स्थान बनाए हुए है।

(224) दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Remembrance of the Slave Trade and its Abolition) हर साल किस दिन को मनाया जाता है?

उत्तर: 23 अगस्त

(225) किस राज्य की सरकार ने COVID-19 में पति को खोने वाली महिलाओं की मदद करने के लिएमिशन वात्सल्यनामक एक विशेष मिशन लांच किया है?

उत्तर: महाराष्ट्र

  • यह ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब पृष्ठभूमि और वंचित वर्गों से आने वाली विधवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ विधवाओं के लिए डिजाइन किया गया है।

(226) किस बीमा कंपनी ने संभावित ग्राहकों को जोड़ने के लिए अपने एजेंटों और मध्यस्थ के लिएआनंद मोबाइल एप्पनामक एक मोबाइल एप्प लॉन्च की है?

उत्तर: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)

  • ANANDA का मतलब Atma Nirbhar Agents New Business Digital Application है।

(227) यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के नियंत्रण के पहले सप्ताह के भीतर अफगानिस्तान में कोविड-19 टीकाकरण में कितने प्रतिशत की कमी आई है?

उत्तर: 80%

(228) तालिबान के देश में नियंत्रण करने के बाद किस बैंक ने अफगानिस्तान में परियोजनाओं के लिए फंडिंग को रोक दिया है?

उत्तर: विश्व बैंक

(229) भारतकजाखस्तान के किस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का 5वां संस्करण 30 अगस्त से 11 सितंबर, 2021 तक आयोजित किया जायेगा?

उत्तर: KAZIND-21

  • यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सैन्य कूटनीति के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया जाएगा।

(230) किस मंत्रालय ने 25 अगस्त, 2021 को सुजालम (SUJALAM) अभियान की शुरुआत की है?

उत्तर: जल शक्ति मंत्रालय

  • सुजालम  अभियान ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के एक भाग के रूप में शुरू किया गया 100 दिनों का अभियान है।

(231)  किसने 25 अगस्त, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से IBSA राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (National Security Advisers – NSAs) की उद्घाटन बैठक की मेजबानी की है?

उत्तर: अजीत डोभाल (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार)

  • इस बैठक में, IBSA NSA ने समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

(232) ‘पंजशीर घाटीकहां स्थित है? (v.imp)

उत्तर: अफगानिस्तान

(233) 26 अगस्त को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नेमदर टेरेसाको उनकी कौन सी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है?

उत्तर: 111वीं

  •  1979 में मानता की सहायता हेतु उनके अतुलनीय योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • मदर टेरेसा को 1980 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था।

(234) कर्नाटक के बाद कौन सा राज्य National Education Policy(NEP)-2020 को लागू करने वाला भारत का दूसरा राज्य बन गया है?

उत्तर:  मध्य प्रदेश

  • नई नीति के तहत 10+2 प्रणाली को एक नई 5+3+3+4 पाठ्यचर्या संरचना से बदल दिया गया है।

(235) 26 अगस्त, 2021 को किस देश की सरकार ने भुगतान के लिए क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) को मान्यता देने और विनियमित करने की घोषणा की है

उत्तर:  क्यूबा

(236) अल्जीरिया ने दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहे तनाव के बाद शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के कारण किस देश के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्त कर दिए हैं?

उत्तर:  मोरक्को

(237) चीन, मंगोलिया, थाईलैंड और पाकिस्तान की सेनाएं किस बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास में भाग लेंगी?

उत्तर:  “Shared Destiny-2021”

  • यह पहला बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास है, जिसमें चार राष्ट्र शामिल हैं।

(238) भारत के नीति आयोग और World Resources Institute (WRI) ने मिलकर 23 अगस्त, 2021 को भारत में कौन सा ट्रांसपोर्ट लॉन्च किया है?

उत्तर:  ‘Forum for Decarbonizing Transport’

  • इसका उद्देश्य एशिया में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (परिवहन क्षेत्र) के चरम स्तर को कम करना है जो वायु प्रदूषण और भीड़भाड़ जैसी समस्याओं के कारण बढ़ रहा है।

(239) NIFT ने आकार के भ्रम को दूर करने के लिए भारत में आकार का सर्वेक्षण (size survey) शुरू किया, इसे नाम दिया गया है?

उत्तर: इंडियासाइज ((INDIAsize)

  • नए आकार चार्ट में एक आकार पहचान संख्या शामिल होगी।
  •  यह शरीर के आकार और प्रकार की मैपिंग, वर्गीकरण और परिभाषित करके बनाया जाएगा।

(240)  किस मंत्री ने 26 अगस्त, 2021 को स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड (Stop TB Partnership Board) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है

उत्तर: श्री मनसुख मंडाविया ( केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री)

  • वह तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालेंगे और 2024 तक इस पद पर रहेंगे।

Current affairs August 2021 Current affairs August 2021

(241) भारत के बाद अब कॉलर आईडी और ब्लॉकिंग एप्लीकेशन ट्रूकॉलर का अपना संस्करण है जिसे किस रूप में जाना जाएगा?

उत्तर: भारत  कॉलर

  • इस Application  का विकास IIM बैंगलोर के पूर्व छात्र प्रज्वल सिन्हा और कुणाल पसरीचा ने साथ मिलकर किया।

(242) किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला स्वदेशी मोटर चलित व्हीलचेयर वाहन विकसित करने की बात कही है?

उत्तर:  IIT मद्रास

  • इसका उपयोग ना केवल सड़कों पर बल्कि उबड़-खाबड़ क्षेत्र में भी किया जा सकता है।
  • इसे NeoBolt नाम दिया गया है।

(243) किस मंत्रालय ने भारत का पहलाक्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर (QSim) टूलकिटलॉन्च किया है?

उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)

  • QSim भारत में स्वदेशी रूप से विकसित अपनी तरह का पहला टूलकिट है।

(244) भारत और जर्मनी की नौसेनाओं ने 26 अगस्त, 2021 को किस खाड़ी में एक संयुक्त अभ्यास किया?

उत्तर: अदन की खाड़ी (Gulf of Aden)

(245) भारतीय राज्यों ने हाल के महीनों में SARS-CoV-2 डेल्टा संस्करण के किस उपवंश के नए मामलों की सूचना दी है?

उत्तर: AY.12

  • विशेषज्ञों के अनुसार, यह नया उप-वंश इज़रायल में हाल ही में COVID मामलों में वृद्धि के पीछे एक कारण हो सकता है।

(246) भारत ने अपने जीवों में कितनी नई प्रजातियां जोड़ी है, जिसमें 407 नई प्रजातियां और 150 नए रिकॉर्ड शामिल है?

उत्तर: 557

  • हाल ही में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित दस्तावेज “एनिमल डिस्कवरी 2020” से यह जानकारी मिली है।

(247) महिला सशक्तिकरण पर पहला G20 मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 26 अगस्त 2021 को किस देश में आयोजित किया गया है?

उत्तर: इटली

  • भारत की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया।

(248) 27 अगस्त, 2021 को किस देश ने एक ही दिन में 1 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके लगाकर रिकॉर्ड बना दिया है?

उत्तर: भारत

  •  इसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 62 करोड़ के पार पहुँच गया है।

(249)  95.1 फीसदी आबादी का पहला टीका लगाने वाला कौन सा राज्य देश में नंबर वन बना है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(250) 27 अगस्त, 2021 को पहली बार सेंसेक्स ने कितने का आंकड़ा छुआ?

उत्तर: 56,000

  • देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद से शेयर बाज़ार ने काफी मजबूती दिखाई है।
  • 27 अगस्त, 2021 को BSE सेंसेक्स 56,124 पर बंद हुआ।

 

(251) किस महिला खिलाड़ी ने टोक्यो पैरालिंपिक्स के 10 मी. एयर स्टैंडिंग निशानेबाजी पर्तिस्पर्धा में गोल्ड मैडल जीता है?

उत्तर- अवनि लेखरा

(252) किस मत्रालय द्वारा टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

उत्तर- कपड़ा मंत्रालय

(253) “ग्रीन फील्ड और ब्राउन फील्ड क्या है”?

उत्तर- ग्रीन फील्ड- इसका संबंध नई कंपनियों से हो जो अभी स्थापित की जा रही है

ब्राउन फील्ड-  इसका संबंध उन कंपनियों से है जो पहले से परिचालन में है

(254) विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर किस राज्य में स्थित है?

उत्तर- बिहार(गया)

(255) किस मंत्रालय ने वाहनों के पंजीकरण के लिए नया भारत सीरीज “BH मार्क” शुरू किया है?

उत्तर- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

नए “BH” सीरीज के द्वारा वाहनों के पंजीकरण को ट्रांसफर करने की कोई जरुरत नहीं होगी

(256) भारत सरकार ने किस कंपनी को भारतीय नौसेना के आधुनिक युद्धपोतों के लिए इंटीग्रेटेड एंटी सबमरीन सूट(IDAS) निर्माण करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है?

उत्तर- महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड

यह कॉन्ट्रैक्ट 1349.95 करोड़ रूपए का है

(257) केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने 29 अगस्त, 2021 को विज्ञान भवन से कौन सी एप्प लॉन्च की है?

उत्तर: वाई-ब्रेक एप्प (Y-Break App)

  • इसे केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लॉन्च किया।

(258) डिस्कस थ्रोअर योगेश कथुनिया ने 30 अगस्त को 2020 पैरालिंपिक में पुरुषों की F56 स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: रजत पदक

(259) किस बोर्ड ने पारदर्शिता लाने के लिए इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत लिक्विडेशन प्रक्रिया में संशोधन का प्रस्ताव दिया है?

उत्तर: इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI)

(260) किस कंपनी, ने घोषणा की है, कि उसे भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से जारी एक बीमा ब्रोकिंग लाइसेंस मिला है और यह अब प्रत्यक्ष बीमा ब्रोकर के रूप में काम करेगा?

उत्तर:  PhonePe

(261) किसने फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ मनाने के अवसर पर फिट इंडिया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है?

उत्तर: अनुराग सिंह ठाकुर (युवा मामले और खेल मंत्री) 

(262)  किस मंत्रालय ने सितंबर 2021 में विषयगत पोषण माह आयोजित करने और मनाने की योजना बनाई है?

उत्तर: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

(263) परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष कितनी अगस्त को आयोजित किया जाता है?

उत्तर: 29 अगस्त

  • यह कार्यक्रम परमाणु हथियारों के परीक्षण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता लाने और ऐसे परीक्षणों को समाप्त करने के आह्वान के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

(264) किस स्पेस कंपनी ने 29 अगस्त, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर चींटियों, एवोकाडो, मानवआकार के रोबोटिक हाथ का शिपमेंट लॉन्च किया है?

उत्तर: SpaceX

Current affairs August 2021 Current affairs August 2021 Current affairs August 2021

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *