Current-affairs July-2021 H.P.

Current-affairs July-2021 H.P.

Here you’ll get Current-affairs July-2021 H.P.

(01) श्रीखंड यात्रा का सबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: कुल्लू

(02) धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (Prevention of Money Laundering Act, 2002) क्या है

उत्तर: भारत के संसद द्वारा पारित एक अधिनियम है जिसका उद्देश्य काले धन को सफेद करने से रोकना है, इसमें धन-शोधन से प्राप्त धन को राज्यसात (ज़ब्त) करने का प्रावधान है।

  • अभी तक इस अधिनियम में वर्ष 2005, 2009 और 2012 में संशोधन किए गये हैं।
  • पांवटा साहिब स्थित बहुचर्चित टेक्नोमैक कंपनी के मालिक राकेश कुमार शर्मा ने चार हजार करोड़ से ज्यादा की कर चोरी और बैंक लोन फ्रॉड करने के बाद सिंगापुर, यूएई, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका समेत आठ देशों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया है।

(03)  दुनिया का सबसे ऊंचा पेट्रोल पंप हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल स्पीति (काजा)

  • जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के काजा स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगा दिया है।
  • समुद्र तल से ऊंचाई 12,270 फुट (3740 मीटर)

(04) कौन सा दर्रा लाहौल को भरमौर से जोड़ता है?

उत्तर:  कुगती दर्रा (4961मीटर) 16800 फीट

(05) हिमाचल प्रदेश में इस साल जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार से कितने करोड़ रुपए हासिल करने का टारगेट है?

उत्तर: 2200 करोड़

 

(06) केसर की खेती समुद्र तल से कितनी मीटर की ऊंचाई पर होती है?

उत्तर: 1500 से लेकर 2500 मीटर

  • हिमाचल में चंबा के भरमौर, सलूणी और तीसा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों को केसर की खेती के लिए चयनित किया गया है।

(07) एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में कुल जितने अपहरण के मामले दर्ज हुए, उनमें कितने फीसदी अपहरण होने वाली स्कूल जाने वाली किशोरियां थीं?

उत्तर:  75.26%

  • यह रिपोर्ट सामने आने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी उप निदेशकों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं कि वे इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाएं।

(08) हाल ही में इंडिया टुडे ने रैंकिंग रिपोर्ट में देशभर की 31 एनआईटी और आरईसी पर हुए सर्वे में बेहतर प्रदर्शन करते हुए NIT हमीरपुर ने कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर:  18वां

  • इंडिया टूडे ने देशभर की 31 एनआईटी और आरईसी रीजनल इंजीनियरिंग कालेज पर सर्वे करवाया है जिसमें प्रथम स्थान पर एनआईटी दिल्ली रहा है।
  • देशभर में पहले पायदान पर रहने वाली एनआईटी दिल्ली का जहां 2000 में से 1863.5 ओवरआल स्कोर रहा है वहीं एनआईटी हमीरपुर का ओवरऑल स्कोर 1534.2 रहा है।
  • एनआईटी हमीरपुर में पिछले दिनों केंद्रीय राज्य वित्त एवं कारपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी सेेंटर का उद्घाटन किया गया। इसमें एक छत के नीचे इंडोर गेम्स हो सकेंगे।

(09) धर्मशाला स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच 27 जनवरी, 2013 को किसके बीच खेला गया था?

उत्तर: भारत-इंग्लैंड

(10) मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने सिराज विधानसभा में कितने करोड रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया है?

उत्तर: 9.20 करोड रुपए

(11) हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री कौन है?

उत्तर:  महेंद्र सिंह

  • सुर्खियों में क्यों रहे: जल शक्ति मंत्री ने शनिवार को बंजार में हुई जनसभा के दौरान कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने काम किया। अन्यों ने तो मजे ही किए। इस दौरान मास्टरों ने बहुत ही ज्यादा मजे किए।
  • फिर फ्रंटलाइन वर्कर बन गए कि उनको सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाए। पता नहीं उन्होंने क्या काम किया यह तो ईश्वर ही जानता है।

(12) कारगिल की लड़ाई में हिमाचल के कितने वीरों ने शहादत दी थी ?

उत्तर:  52

  • हिमाचल को 2 परमवीर चक्र, कैप्टन विक्रम बतरा मरणोपरांत और हवलदार संजय कुमार को राष्ट्रपति ने परमवीर चक्र से नवाजा था।
  • चार जुलाई, 1999 को टाइगर हिल पर विजय पताका फहराई थी।

(13) हिमाचल प्रदेश के किस विश्वविद्यालय में बाजार में ना बिकने वाले लो ग्रेड सेव से सिरका बनाया जाएगा (शोध किया जाएगा)?

उत्तर: Dr. Yashwant Singh Parmar University of Horticulture and Forestry

(14) ‘गड़सा घाटीहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

  • कुल्लू की गड़सा घाटी में , शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने सिंचाई योजना का लोकार्पण किया।

(15) मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश के वैज्ञानिकों ने बर्फीले क्षेत्रों में पैदा की जाने वाली किस मछली की प्रजाति को पहली बार गोबिंदसागर जलाश्य के गर्म पानी में विकसित करने में सफलता हासिल की है?

उत्तर: ‘ट्राउट’

  • गोविंद सागर झील हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित है जोकि हिमाचल प्रदेश की मानव निर्मित सबसे बड़ी झील है इस झील पर भाखड़ा बांध बनाया गया है।
  • वर्ष 2019 में मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश ने प्रयोग के तौर पर ठंडे बर्फीले पानी में पैदा होने वाली ट्राउट प्रजाति की 500 फिंगरलिंग्स को शिमला जिला के धमवारी ट्राउट फार्म से गोबिंदसागर जलाश्य से लाकर परोईयां में पालन पोषण के लिए पिंजरों में रखा तथा इसके सफल परीक्षण के बाद मत्स्य विभाग ने सितंबर-अक्तूबर, 2020 कोलडैम जलाश्य के कसोल में 24 पिंजरों में लगभग 30000 फिंगरलिंग्स को ट्राउट फार्म हमनी जिला कुल्लू से पालन पोषण के लिए स्थानंतरित किया।

Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P.

(16) हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

  • अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष के अलावा गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।
  • गोवा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल होंगे।

(17) शिमला के नारकंडा के हथिया के बागवान का आर्गेनिक सेब कितने रुपये प्रति पेटी (20 किलो) बिका है?

उत्तर:  1621 रुपये

  • इस सेब को अब महाराष्ट्र भेजने की तैयारी है। यह सेब फाइव स्टार होटलों में जाएगा।

(18) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  बिलासपुर

  • जगत प्रकाश नड्डा सोमवार सुबह (5 जुलाई) पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचे।

(19) शिमला के किस विश्वविद्यालय की नीलामी 31 जुलाई को केनरा बैंक करेगा

उत्तर:   एपी गोयल विश्वविद्यालय

  • बैंक ने आरक्षित राशि 128 करोड़ रुपये रखी है, जबकि जमा धरोहर राशि 12.50 करोड़ निर्धारित की है। बैंक के चंडीगढ़ स्थित प्राधिकृत अधिकारी ने नीलामी नोटिस भी जारी कर दिया है।

(20) भारतीय जनसंघ के संस्थापक कौन थे?

उत्तर: श्याम प्रसाद मुखर्जी

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में कुल्लू के पीरड़ी में श्रद्धांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
  •  6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ था ।

(21) विद्युत मंडल गगरेट में स्थापित किए गए 02 सोलर पावर प्लांट के साथ 107 सोलर रूफ टाप कनेक्शन विद्युत बोर्ड को एक ही साल में  कितने रुपए की बिजली दे गए?

उत्तर: दो करोड़ आठ लाख 43 हजार 970 (2843970) रुपए

  • गर्मी के इस मौसम में प्रचंड गर्मी से बेशक जिला ऊना झुलसता रहा, लेकिन सूर्यदेव की किरणे बिजली बोर्ड के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं।

(22) हिमाचल प्रदेश मे 16.38 करोड़ से हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर कहाँ बनेगा ?

उत्तर: काजा (लाहौल-​स्पीति)

  • इस बार काजा में राष्ट्रीय स्तरीय आइस हाकी प्रतियोगिता होने जा रही है।

(23) हिमाचल प्रदेश मेंख़बरू महादेव मंदिरकहां स्थित है?  

उत्तर: धर्मशाला

  • जिला कांगड़ा के शाहपुर की बोह वैली के शांत, सुंदर और हरियाली से भरे पहाड़ी इलाके में स्थित धार्मिक खबरू महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।

(24) नरेंद्र मोदी सरकार में अब तक हिमाचल प्रदेश से सबसे कम उम्र के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने अनुराग ठाकुर कौन से 02 मंत्रालय संभालेंगे।

उत्तर: अनुराग ठाकुर को केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

  • हिमाचल से अभी तक वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, आनंद शर्मा और जगत प्रकाश नड्डा ही कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

(25) महान अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जून 2021 को लंबी बीमारी के बाद मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया, 1944 में ज्वार भाटा फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक देने वाली उनकी गुरु मां सिल्वर स्क्रीन की पहली अभिनेत्री देविका रानी मनाली के समीप नग्गर में कहां रहती थीं?

उत्तर: रोरिक आर्ट गैलरी परिसर

(26) करगिल युद्ध में शामिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ने जम्मू कश्मीर राइफल्स की कौन सी बटालियन का नेतृत्व किया था?

उत्तर:  13वीं बटालियन

  • परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में देश के लिए शहीद हो गए थे।

(27) कांग्रेस के दिग्गज नेता, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई, 2021 को निधन हो गया, वे पहली बार लोकसभा सांसद कब बने थे?

उत्तर: 1962

  • वे 87 वर्ष के थे, वे पिछले कुछ समय से कोविड से भी पीड़ित थे।
  • उनके सम्मान में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
  • वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • वे पहली बार 1983 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • वर्तमान में वे सोलन के अर्की से विधायक थे।
  • रामपुर बुशहर राजा वीरभद्र सिंह कृष्णवंश के 122वें राजा थे।

(28) चमेरावन के जलाशय तलेरू बोटिंग प्वाइंट पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, ये जलाशय हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में है?

उत्तर: चंबा

(29) ‘तीर्थन वैलीतथाजीभी वैलीहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

  • मत्स्य विभाग द्वारा ‘ब्राउन ट्राउट मछली’ का बीज जो डेनमार्क से लाया गया था, उसे जिभी, हिडब, गुशैनी व फलाचन नदी में डाला गया, जिसमें से 2800 बीज ज़िभी, हिडब तथा 2800 बीज तीर्थन व सहायक नदी फलाचन में संग्रहित किए गए हैं।

(30) 1977 में लोक सभा चुनाव के दौरान वीरभद्र सिंह किश्तवाड़ से कितने km का पैदल सफर तय कर पांगी पहुंचे थे?

उत्तर: 118 km

 

Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P.

(31) भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्तूबर 1984 को हत्या कर दी गई, जिसके चलते वीरभद्र सिंह पांगीवासियों को कौन सी सुरंग की सौगात नहीं दिलवा पाए थे?

उत्तर: चैहणी सुरंग

(32) किस बर्ष वीरभद्र सिंह देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पांगी लाए और यहां की स्थितियों से अवगत कराया था ?

उत्तर:  04 अगस्त 1984

(33) पांगी क्षेत्र में पहली बार सड़क कहां से कहां तक बनी थी?

उत्तर: किलाड़ से वृद्धांवन (28 km)

(34)  15 अक्तूबर 2006 को प्रदेश की पहली कंप्यूटरीकृत पेयजल योजना का शिलान्यास किसने और कहां किया था?

उत्तर:  भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

  • आज यह पेयजल योजना हमीरपुर जिले के भोरंज, बमसन और सुजानपुर समेत आसपास की करीब 70 ग्राम पंचायतों के लोगों की प्यास बुझा रही है।
  • जलशक्ति विभाग भोरंज के AXIN अनूप ठाकुर ने कहा कि मेवा-बमसन लगवालती प्रदेश की पहली कंप्यूटरीकृत पेयजल योजना है।
  • 70 लाख क्षमता की इस पेयजल योजना पर करीब 68 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

(35) चंद्रा और भागा नदियां किस स्थान पर आकर मिलती हैं?

उत्तर: तांदी

(36) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

(37) बाणगंगा नदी किसकी सहायक नदी है?

उत्तर: ब्यास नदी

(38) स्वतंत्रता सेनानी बाबा कांशीराम का सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: कांगड़ा

बाबा कांशीराम का जन्म 11 जुलाई 1882 को कांगड़ा जिला की पंचायत गुरनबाड में हुआ था।

उनके पिता का नाम लखनू राम और माता का नाम रेवती देवी था।

सन 1931 में जब भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा की खबर बाबा कांशीराम तक पहुंची तो उन्होंने प्रण लिया कि वो ब्रिटिश राज के खिलाफ अपनी लड़ाई को और धार देंगे।

ये भी कसम खाई कि जब तक देश आजाद नहीं हो जाता, तब तक वो काले कपड़े पहनेंगे और अगर आजादी से पूर्व उनकी मृत्यु भी हो गई तो उन पर कफन भी काले ही डाले जाएं ।

वे 11 बार जेल गए थे इसके दौरान उन्होंने 508 कविताएं ,02 उपन्यास और 08 कहानियाँ लिखी थी।

साल 1905 में कांगड़ा घाटी भूकंप आया और उससे चारों ओर भारी तबाही हुई थी ।

करीब 20 हजार लोगों की जान गई थी। कांशी राम ने गांव-गांव जाकर भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद की थी ।

(39) गिरी नदी किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर: यमुना

(40) “बोह घाटीहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कांगड़ा

  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर बोह घाटी में सोमवार को भारी बारिश से आई बाढ़ से मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एनडीआरएफ के जवानों की ओर से बचाव अभियान शुरू किया गया।

(41) हाल ही में किसे संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी का सदस्य बनाया गया है?

उत्तर: अनुराग सिंह ठाकुर

  • इस केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

(42) हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 14 जुलाई को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से , हिमाचल के लिए कितने करोड़ की परियोजनाओं की मांग की है?

उत्तर: 27.17  करोड़

(43) करेरी झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कांगड़ा

(44) हिमाचल प्रदेश के किस जिला प्रशासन ने धार्मिक किन्नर कैलाश यात्रा पर इस वर्ष भी प्रतिबंध लगा दिया है?

उत्तर:  किन्नौर

(45) चीन में पैदा होने वाले कौन से फल के पौधे को देश में पहली बार उगाने का काम किया है?

उत्तर: मॉन्क फ्रूट

  • सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान ने 2018 में एनबीपीजीआर यानी नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक्स रिसोर्स के माध्यम से मॉन्क फल के बीज चीन से मंगवाए थे।
  • मॉन्क फ्रूट में मोग्रोसाइड होता है, जो चीनी की तुलना में तीन सौ गुना मीठा, स्थिर होता है।
  • इसमें काफी मात्रा में एमिनो एसिड, फ्रक्टोज, खनिज और विटामिन शामिल हैं।
  • इसे सर्दी, खांसी, गले और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों के इलाज में प्रयोग किया जाता है, जबकि रक्त शोधक के रूप में भी इसका उपयोग जाता है।

सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डा. संजय कुमार ने हिमकोस्ट के सदस्य सचिव निशांत ठाकुर की मौजूदगी में कुल्लू जिला के रायसन में प्रगतिशील किसान मानव खुल्लर के खेत में इसके पौधे लगाकर प्रदेश में मॉन्क फलों की खेती के कार्यक्रम की शुरुआत की व सामग्री हस्तांतरण समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

 

Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P.

(46)  हिमाचल प्रदेश के किस जिले में चीनी मोंक फ्रूट की खेती शुरू की गई है?

उत्तर:  कुल्लू

(47) हिमाचल भूकंप की दृष्टि से कौन से सिस्मिक जोन में आता है?

उत्तर:  सिस्मिक जोन 04 और 05

  • कांगड़ा में 04 अप्रैल, 1905 की अलसुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं।

(48) हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़बिलिंग के बाद किस स्थान को देश में दूसरी सबसे बेहतर साइट पाया गया है?

उत्तर: घरवासड़ा

  • हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से गुरुवार को पैराग्लाइडरों ने पहली बार उड़ान भरी।
  • अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधी खेल संस्थान मनाली के अतिरिक्त निदेशक सुरिंद्र ठाकुर ने कहा कि ट्रायल सफल रहा है।

(49) हाल ही में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कवि आलोचक का निधन हो गया उनका नाम बताएं?

उत्तर: श्रीनिवास श्रीकांत (83)

  •  श्रीनिवास श्रीकांत (83) के दुखद निधन पर हिमालय साहित्य एवं संस्कृति मंच ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

(50) खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से पहले लोगों और किसानों को अब कौन सी मोबाइल एप्लीकेशन अलर्ट करेगी?

उत्तर:  दामिनी एप

  • यह मोबाइल एप करीब 35 से 40 मिनट पहले अलर्ट करेगी।
  • कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरींद्र कुमार चौधरी ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली ने यह दामिनी एप विकसित की है।
  • मौसम संबंधी सेवाओं के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मेघदूत व दामिनी मोबाइल एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।

(51) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पराशर झील की ऊंचाई समुंदर तल से कितनी हजार फीट ऊँची है?

उत्तर:  09 हजार फीट

  • झील के किनारे आकर्षक पैगोडा शैली में निर्मित मंदिर है जिसे 14वीं शताब्दी में मंडी रियासत के राजा बाणसेन ने बनवाया था।
  • यहां पराशर ऋषि का दो दिवसीय सरानाहुली मेला भी लगता है।

(52) हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले की ग्राम पंचायत बसाल में ऐसा डेयरी फार्म खुलने जा रहा है, जहां पर दुधारू पशुओं का दूध इंसान नहीं रोबोट निकालेंगे।

उत्तर:  ऊना

  • इसके लिए पशुपालन विभाग केंद्र सरकार का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डेयरी फार्म कम ट्रेनिंग सेंटर बसाल में स्थापित करने जा रहा है।
  • यह प्रोजेक्ट 44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।
  • इसे 10 हेक्टेयर भूमि में बनाया जाएगा।
  • केंद्र सरकार की ओर से 38 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं।

(53)  किस संस्थान के वैज्ञानिकों ने कांगड़ा चाय को आधार बनाकर कोविड-19 महामारी के समय में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हर्बल इम्युनोमॉड्यूलेटर तैयार किया है?

उत्तर:  हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान

(54) भरमाणी माता का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  चंबा

  • हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की शिवनगरी भरमौर में धर्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और मणिमहेश यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा।

(55) हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर:  22 जुलाई, 1970

  • एचपीयू 22 जुलाई को 52वां स्थापना दिवस मनाएगा।

(56)  जीरो FIR क्या है?

उत्तर: अगर शिकायती के साथ किया गया अपराध उस थाने की जूरिस्डिक्शन में नहीं हुआ हो, जहां शिकायत लेकर शिकायती पहुंचता है, तो भी पुलिस को शिकायती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करना होगा। ऐसी स्थिति में बाद में शिकायत को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस तरह की प्राथमिकी को ZERO FIR कहा जाता है।

(57) इटली से हर साल करीब कितने हजार सेब के पौधे आयात किए जाते हैं

उत्तर:  30,000

  • विदेशों से आयात किए जा रहे सेब के पौधों से प्रदेश के बगीचों में खतरनाक वायरस और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

(58) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में देश के पहले म्यूजियम ऑफ महा शक्तिपीठ बनाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है।

उत्तर:  बिलासपुर (विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी)

(59) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) के तहत कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले हर महिला कर्मचारी के परिवार के लिए कितने लाख रुपये जारी किए गए हैं?

उत्तर:  50 लाख रुपये

(60) हमीरपुर जिले की बोहनी पंचायत के गुधवीं गांव केअजय कुमार शर्माने शीर्षासन में एक घंटा 28 मिनट स्थिर रहकर 3700 बार भद्रासन लगाकर वर्ल्ड बुक ऑफ योग में नाम दर्ज करवाया है, यह उनका कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

उत्तर: तीसरा

  • अजय कुमार शर्मा ने पिछले साल (2020) वृक्षासन में एक घंटा 40 मिनट 30 सेकेंड स्थिर रहकर पहला विश्व रिकॉर्ड और उथित पद्मासन में दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था
  • एबीवाईएम के कार्यक्रम में अजय ने 30 मार्च को भाग लिया था और शीर्षासन लगाकर भद्रासन के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए योगा वर्ल्ड बुक में अपना दावा प्रस्तुत किया।
  • उनेह प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
  • अजय कुमार ने इसी साल जनवरी में ऑल इंडिया सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P.

(61) हिमाचल प्रदेश में कितने आंगनबाड़ी केंद्र है?

उत्तर: 18,925

(62) कोरोना संक्रमण से मांबाप खो चुके बच्चों के पालन पोषण के लिए हिमाचल प्रदेश द्वारा कौन सी योजना अधिसूचित कर दी गई है।

उत्तर: मुख्यमंत्री बाल उद्धार योजना

  • प्रदेश में ऐसे 19 बच्चे हैं, जिनके मां-बाप की कोरोना से मौत हुई है।
  • ऐसे बच्चों को प्रतिमाह सरकार 4000 रुपये देगी।
  • संबंधित विभाग ने इन बच्चों के नाम पर FD खोली है।
  • बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक यह धनराशि दी जाएगी।

(63)  हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: बिलासपुर

(64) हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: चंबा जिले के भटियात से विधायक बिक्रम सिंह जरयाल

  • जबकि हमीरपुर के भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

(65) हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के नए कुलपति  कौन होंगे?

उत्तर: प्रो. सत प्रकाश बंसल

  • प्रो. बंसल आगामी पांच वर्षों तक अथवा 70 वर्ष आयु तक कुलपति के पद पर बने रहेंगे।
  • 12 जून, 2018 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में कुलपति के पद पर ज्वाइन किया था।

(66) अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एजेंसी, स्किवल की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्थित कौन सा विश्वविद्यालय  को हिमालयी क्षेत्र में स्थित सभी विश्वविद्यालयों में साइटेशन इंपैक्ट में नंबर एक स्थान दिया गया है?

उत्तर: शूलिनी विश्वविद्यालय (सोलन)

  • चीन, भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित हिंदू कुश हिमालयी क्षेत्र में 120 विश्वविद्यालय स्थित हैं, जिन्हें स्किवल संबद्धता (2017-2021 डेटा) की सूची में शामिल किया गया है।
  • इनमें से 61 भारत में, 47 चीन में, चार बांग्लादेश में, तीन नेपाल में, तीन पाकिस्तान में और एक-एक भूटान और अफगानिस्तान में हैं।

(67) बसपा नदी किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर: सतलुज

  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बटसेरी में सांगला-छितकुल मार्ग पर रविवार दोपहर को पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में एक पर्यटक वाहन आ गया। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय व्यक्ति और दो पर्यटक जख्मी हो गए हैं।
  • पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर से बटसेरी स्थित बास्पा नदी पर बना 120 मीटर लंबा लोहे का पुल भी पलक झपकते ही धराशायी हो गया।
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए खौफनाक भूस्खलन के बाद नौ पर्यटकों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है।

(68) हिंदूमुस्लिम भाईचारे का प्रतीक हिमाचल प्रदेश का सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार से शुरू हो गया है, कोरोना की वजह से कितने साल में यह दूसरी बार है जब यह मेला महज रस्म अदायगी तक सिमट गया है?

उत्तर: 400 साल

  • भगवान रघुनाथ को मिंजर अर्पित करने के साथ ही मिंजर मेला शुरू होता है।
  • मिर्जा परिवार, मंदिर के पुजारी, जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में नप कार्यालय चंबा से लक्ष्मीनाथ मंदिर के लिए शोभायात्रा निकली।

 

(69) कुल्लू जिले की 520 मेगावाट पार्वती जल विद्युत परियोजना उत्तर भारत के किंतने राज्यों को बिजली प्रदान करती है?
उत्तर: 07

  • इस परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2005 में शुरू हुआ तथा उस दौरान के मूल्य स्तर पर प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2304.56 करोड़ निर्धारित की गई थी, लेकिन परियोजना की संशोधित अनुमानित लागत 2539.75 करोड़ रुपए तक पहुंच पाई है।
  • तीसरे चरण की अनुमानित लागत 235 करोड़ रुपए अधिक आंकी गई है।
  • पार्वती प्रोजेक्ट की इस राशि से सैंज घाटी की 08 पंचायतों में विकास के नए द्वार खुलेंगे।
  • यहां पार्वती तीन से घाटी की आठ पंचायतें तलाड़ा, लारजी, कनौन, धाऊगी, दुशाहड़, बनोगी, सुचैहन व रैला आदि पंचायतें परियोजना प्रभावित घोषित हुई हैं तथा उक्त राशि मिलने से इन पंचायतों के विकास कार्यों में नई गति मिलेगी।

(70) आजादी के बाद से आज तक हिमाचल प्रदेश के कितने वीर सपूत शहीद हो चुके है?
उत्तर: 1262

  • इनमें सबसे अधिक शहीद होने वाले 573 सपूत जिला कांगड़ा के है।
  • दूसरे नंबर पर 174 सपूतों के साथ प्रदेश का सबसे छोटा जिला हमीरपुर रहा है।

(71) सुप्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक शक्तिपीठ नाग मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर:  काँगड़ा (करियाड़ा)

(72) जिला कांगड़ा की अति दुर्गम घाटी बैजनाथ उपमंडल की अति दुर्गम कौन सी पंचायत में इतिहास में पहली बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ डायमंड जुबली के रूप में मनाई जाएगी?

उत्तर: बड़ा भंगाल

(73) कौन सी कंपनी शिमला के कोटखाई का सेब शारजाह, अबू धाबी और मस्कट निर्यात करेगी?

उत्तर: फरीदाबाद की लक्ष्मी एग्रो कंपनी

  • कोटखाई की रामनगर पंचायत के थाना कनूखर के बागवान अनीश चौहान ने बताया कि कंपनी बगीचे से ही सेब उठाएगी।
  • पिछले साल अप्रैल में बगीचे में जेड वन वैरायटी का सेब लगाया था।

 

(74) “तोजिंग नालाहिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर:  लाहौल स्पीति (केलांग)

(75) ब्रह्मंगगा नदी किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर:  ब्यास

Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P.

(76) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअली माध्यम से जिला लाहुलस्पीति के लोगों के लिए लगभग कितने करोड़ रुपए की लागत की 19 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी लोकार्पण किए?

उत्तर:  146 करोड़ रुपए

(77) हिमाचल के कितने अफसरों और कितने बिधायकों को फेम इंडिया मैगज़ीन में स्थान मिला है?

उत्तर: 03 अफसर  और 01  विधायक

  1. हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल खाची
  2. सेंटर में पेट्रोलियम मंत्रालय देख रहे तरुण कपूर
  3. कुल्लू की डीसी ऋचा शर्मा
  4. धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया

(78) ‘रक्षमगांव हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: किन्नौर

  • किन्नौर जिले के रक्षम गांव के पास बुधवार सुबह (28 जुलाई) 6:30 बजे पहाड़ी पर बादल फट गया, इससे ‘हुका नाले’ में बाढ़ आ गई।
  • बाढ़ आने से क्षेत्र में लाखों का नुकसान हुआ है।

 

(79) हिमाचल प्रदेश के विधि विभाग के नए प्रधान सचिव कौन बने है?

उत्तर: राजीव भरद्वाज

(80) शूटर अंजुम मोदगिल हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: ऊना (ग्राम पंचायत धुसाड़ा)

(81) मनालीलेह रेल टै्रक का 55 फीसदी हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा , इसे बनाने में कितने हज़ार करोड़ रुपए की लागत आएगी?

उत्तर:   90 हजार करोड़

  • समुद्र तल से 4700 मीटर तक ऊंचाई वाली इस रेलवे लाइन का लगभग 55 प्रतिशत भाग यानी करीब पौने तीन सौ किलोमीटर सुरंगों से होकर गुजरेगा।
  • इसके बनने के बाद राष्ट्रीय राजधानी से लेह के बीच यात्रा का समय आधा घट कर करीब 20 घंटे रह जाएगा।
  • यह बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन भारत की सबसे ऊंची रेललाइन होगी जो 500 मीटर से शुरू होकर 4700 मीटर की ऊंचाई से गुजऱेगी।
  • इस रेल सेक्शन पर ट्रेन 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार से चलने में सक्षम होगी।

(82) तुर्की के बाद हिमाचल प्रदेश की कौन सी धार एक्रो पैराग्लाडिंग के लिए सबसे ऊंची साइट होगी ?

उत्तर: बिलासपुर की बंदलाधार

  • विश्व में तुर्की और नेपाल के पोखरा में एक्रो पैराग्लाइडिंग साइटस हैं।
  • पोखरा साइट की ऊंचाई बंदला साइट से कम है, जबकि बंदला एक्रो पैराग्लाडिंग साइट तुर्की साइट के बराबर है।
  • बंदला पैराग्लाइडिंग साइट का पंजीकरण होने के बाद यह दुनिया की तीन सबसे खूबसूरत साइट्स में शुमार होगी।
  • बंदला एक्रो पैराग्लाडिंग साइट की ऊंचाई समुद्रतल से 1350 मीटर है।
  • वहीं ग्राउंड लेवल में इसकी ऊंचाई 850 मीटर है।

(83) ‘शिलाईक्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  सिरमौर

  • पांवटा-शिलाई-गुम्मा एनएच 707 पर शुक्रवार सुबह(30 जुलाई) भारी लैंड स्लाइडिंग से गिरिपार के शिलाई क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का पांवटा साहिब से संपर्क टूट गया हैं।

Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P. Current-affairs July-2021 H.P.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *