Current-affairs June-2021 H.P.

Current-affairs June-2021 H.P.

Here you’ll get montly Current-affairs June-2021 H.P.

(01) ‘नाकोझील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: किन्नौर

(02) ‘जालसू का जोतनामक दर्रा किन दो ज़िलों को जोड़ता है ?

उत्तर:  कांगड़ा-चम्बा

(03) बर्फबारी और ओलावृष्टि से हिमाचल के बागवानों को कितने रुपये का नुकसान हुआ है?

उत्तर: 254.3 करोड़ रुपये

  • राज्य में प्राकृतिक आपदा से कुल 27171.76 मीट्रिक टन फलों को नुकसान का उल्लेख किया गया है।
  • इसके अलावा 17102.964 हेक्टेयर क्षेत्र 33 फीसदी से कम जबकि 8136.95 हेक्टेयर क्षेत्र 33 फीसदी से ज्यादा प्रभावित बताया गया है।

(04) शिमला जिले की कोटखाई की बकौल पंचायत के लोगों ने कितने फीट की ऊंचाई पर जंगल में एक कृत्रिम झील का निर्माण किया है?

उत्तर: 8000 फीट

(05) 2019-20 में हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध दूध की मात्रा कितने ग्राम रही है?

उत्तर: 600 ग्राम

  • जो कि 2001-02 की तुलना में करीब 260 ग्राम बढ़ी है।
  • इस क्षेत्र में पंजाब पहले नंबर पर है, जहां पर यह आंकड़ा 1100 ग्राम से अधिक है।

(06) साच दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: चंबा

  • साच दर्रा चंबा को पांगी घाटी से जोड़ता है समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 4395 मीटर है।

(07) वर्ष 2021 में एवरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले हिमाचल के 24 वर्षीय युवा अमित पहले सिविलियन एवरेस्टर बने हैं,इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: किन्नौर (बटसेरी,पंचायत)

(08) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव किसे नियुक्त किया है?

उत्तर: संजय दत्त

(09) नीति आयोग ने राज्यों की रैंकिंग जारी की है, सतत विकास लक्ष्य इंडिया इंडेक्स 2020-21 में हिमाचल कौन से स्थान पर रहा है?

उत्तर:  2nd

  • हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ तमिलनाडु भी दूसरे स्थान पर रहा है।
  • केरल एक बार फिर शीर्ष स्थान पर काबिज है।
  • केंद्रशासित प्रदेशों में 79 अंकों के साथ चंडीगढ़ पहले नंबर, जबकि 68 अंकों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा।
  • देश के ओवरऑल एसडीजी इंडेक्स 2020-21 में छह अंकों का सुधार हुआ है, 2019 में यह 60 था और अब बढ़कर 66 हो गया।

(10) हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कौन सी महिला एवरेस्ट कीपूमोरी चोटीपर फतह करने वाली पहली भारतीय बनी है ?

उत्तर: बलजीत कौर (सोलन)

(11) हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का कौन सा अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है, जहां 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीका लगेगा?

उत्तर: फोर्टिस अस्पताल

  • वैक्सीन लगाने वालों को कोविशील्ड 850 और कोवैक्सीन 1250 रुपये में मिलेगी।

(12) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बलकोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक, मुख्य सचेतक एवं पूर्व बागवानी मंत्री का शनिवार को PGI चंडीगढ़ में देहांत हो गया। उनका नाम बताए ?

उत्तर: नरेंद्र बरागटा

  • वे 69  वर्ष के थे।
  • दिवंगत नरेंद्र बरागटा देश में पहली बार हिमाचल के लिए एंटी हेलगन लाए थे।
  • इस विदेशी तकनीक से उन्होंने प्रदेश के सेब बागवानों की ओलावृष्टि की समस्या का निदान करने का प्रयास किया था।

(13) हिमाचल प्रदेशसिटीजन चार्टर परियोजनाशुरू करने वाला देश का कौन सा राज्य बनेगा?

उत्तर:  पहला

  • इसे हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि इस परियोजना की मंजूरी मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा तथा ग्रामीण पर्यटन के दरवाजे भी खुलेंगे।

(14) एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक 2020-21 की राष्ट्रीय रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने कौन सा 57.1 स्कोर के साथ स्थान हासिल किया है।

उत्तर:  तीसरा (3rd)

हिमाचल प्रदेश ने  57.1 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस सूची में मध्य प्रदेश ने 64.1 स्कोर कर पहला (1st) स्थान हासिल किया है।

(15)  हिमाचल प्रदेश का पहला बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर कहाँ बनने जा रहा है?

उत्तर: सोलन (कोठों)

  • इस निर्माण पर 29 करोड़ के करीब राशि खर्च होने का अनुमान है।
  • हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में शुरू होने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट पूरे भारत में एक अनूठी पहचान अंकित करेगा तथा लोक विधाओं व पुराने वाद्य यंत्रों को पूरी तरह सहजने का कार्य भी करेगा।

(16) फोरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 के मुकाबले प्रति 2019 तक कितने किलोमीटर जंगल का आकार बढ़ा है?

उत्तर:  333.52 स्क्वेयर किलोमीटर

  • प्रदेश भर में लगभग 55633 स्क्वेयर किलोमीटर जियोग्राफिकली एरिया है।
  • इनमें 3113 स्क्वेयर किलोमीटर एरिया ऐसा है, जो पूरी तरह पेड़ों से पैक है, जिसे वेरी डेंस एरिया भी कहते हैं, जबकि 7126 स्क्वेयर किलोमीटर क्षेत्र, जिसे मोदरिल डेंस एरिया कहते हैं, वह थोड़े कम पेड़ों से गिरा है।

(17) मनरेगा कार्य में खुदाई के दौरान हिमाचल के सरकाघाट (मंडी ) में भगवान श्रीराम की एक प्राचीन मूर्ति मिली है, यह मूर्ति कौन सी शताब्दी की बताई जा रही है?

उत्तर:  18वीं शताब्दी

  • हरि चौहान क्यूरेटर स्टेट म्यूजियम शिमला ने बताया कि मूर्ति करीब 1870 की है और उस समय के दौरान राजाओं के द्वारा बनाई गई है।
  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सरकाघाट की धनालग पंचायत में कोराना काल में मनरेगा कार्य में खुदाई के दौरान भगवान श्रीराम की एक प्राचीन मूर्ति मिली है।

(18) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी का नाम बदलकर क्या रखने का मुद्दा फिर सामने आया है?

उत्तर:  हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अजय जग्गा की पुरानी मांग पर विचार करते हुए इस शहर का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर कर दिया जाए।

  • डलहौजी को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान साल 1854 में कर्नल नेपियर ने पांच पहाड़ियां पर बसाया था।
  • उन्होंने लार्ड डलहौजी के नाम पर इस शहर का नाम रखा था।
  • 1873 में रवींद्रनाथ टैगोर डलहौजी आए थे। वहीं 1937 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी डलहौजी पहुंचे थे।

(19) हिमाचल के किस जिला की शिवालिक पहाडि़यों में दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप किंग कोबरा देखा गया?

उत्तर:  सिरमौर

  • यह घटना जिला सिरमौर के कोलर पंचायत के फांदी गांव की है।
  • यह कोबरा लगभग 15 फुट का था।
  • वन्य प्राणी विभाग के मुताबिक किंग कोबरा को प्रदेश में इससे पहले कभी नहीं देखा गया।

(20)जंगी थोपन पोवारीजल विद्युत परियोजना किस नदी पर बनाई जाने वाली है?

उत्तर:  सतलुज

  • 804 मेगावाट वाली यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी पर बनाई जाने वाली है।
  • इस परियोजना का निर्माण हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में होगा।

(21) एशिया का इकलौता मोनाल प्रजनन केंद्र हिमाचल प्रदेश में कहाँ है

उत्तर:  मनाली (कुल्लू)

  • मनाली के नेचर पार्क के साथ नेहरू फिजंटरी एवं मोनाल प्रजनन केंद्र में पहली बार तीन मोनाल हुए हैं।
  • मनाली में 1984 में नेहरू फिजंटरी स्थापित होने से लेकर प्राकृतिक तौर पर मोनाल का प्रजनन का कार्य शुरू किया गया है।

(22) 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन सौरभ कालिया का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  कांगड़ा (पालमपुर)

  • शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के परिजनों को आज भी इंसाफ न मिलने का मलाल है।
  • शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के लिए न्याय का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

(23) गोविंद सागर झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: बिलासपुर

  • हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गोबिंदसागर झील में 36 किलो वजन की सिल्वर किस्म की मछली पकड़ी गई है।
  • मत्स्य विभाग के एडीएफ श्यामलाल ने बताया कि इससे पहले भी गोबिंदसागर झील में 60 से 65 किलोग्राम तक भार की मछली पकड़ी गई है।

(24) काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्चइंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायो रिसोर्स टेक्नोलॉजी पालमपुर के विशेषज्ञों ने फेफड़ों को नुकसान पहुंचने से बचा रहे कौन से पौधे का,  खुलासा किया है?

उत्तर: एरेका पाम पौधा

  • एरेका पाम के सजावटी पौधे लोगों के फेफड़ों को खतरनाक गैसों से हानि पहुंचाने से रोक रहे हैं।
  • ये बंद कमरों में पनपने वाली कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसों को सोखकर वायु को शुद्ध करते हैं।

(25) हाल ही में किसे एबीबाईएम योग वर्ल्ड बुक के सीईओ राकेश भारद्वाज ने योग का प्रचार प्रसार करने के लिए हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है?

उत्तर: निधि डोगरा

  • निधि डोगरा योग में चार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं।
  • इनमें से तीन विश्व कीर्तिमान योग वर्ल्ड बुक में दर्ज हैं।
  • वह हमीरपुर जिले की रहने वाली है।
  • निधि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में आठवीं कक्षा की छात्रा है।

Current-affairs June-2021 H.P.Current-affairs June-2021 H.P.

(26) गत वर्ष मक्की में किस कीट के प्रकोप का दंश झेल चुके देश प्रदेश के किसानों को इस वर्ष भी इस कीट का सामना करना पड़ सकता है?

उत्तर: अमरीकन फॉल आर्मी वर्म

  • मक्की का अमरीकन फॉल आर्मी वर्म एक प्रकार का कीट है, जो कीटों के एक महत्त्वपूर्ण वर्ग लेपिडोप्टेरा से संबंधित है।
  • सर्वप्रथम यह कीट दक्षिण अमरीका में वर्ष 2015 में देखा गया था।
  • वर्ष 2018 में यह कीट सर्वप्रथम कर्नाटक में पाया गया था और उत्तर-पूर्वी राज्यों से होता हुआ यह उत्तर भारत के राज्यों में भी पहुंच गया।

(27) शिमला में मई अंत तक कितने साइबर अपराध के मामले देखने को मिले है

उत्तर: 1,750

  • साइबर अपराध के अतिरिक्त एसपी “नरवीर सिंह ठाकुर” ने कहा है कि साइबर अपराध के मामलों में तेजी आई है क्योंकि लोग अब महामारी के कारण डिजिटल बैंकिंग पर निर्भर हैं।

(28) “बिजली महादेवका मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

  • लगभग 2,460 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बिजली महादेव भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है।

(29) हिमाचल का कौन सा विश्वविद्यालय उन छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा जिन्होंने कोविड -19 में कमाई करने वाले मातापिता को खो दिया है?

उत्तर: आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी

(30) मनालीकेलांग के बीच का करीब कितने किलोमीटर का इलेक्ट्रिक बस ट्रायल सफल रहा?

उत्तर: 70 किलोमीटर

(31) भारत के लिए खेल चुके ऋषि धवन हिमाचल में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे, इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: मंडी

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वह हिमाचल में अकादमी भी खोलने का प्रयास करेंगे।

(32) सुर्खियों में रहाकांगड़ा सेवियर्सक्या है

उत्तर: यह संस्था किसी को रक्त की जरूरत के संदेश के बाद डोनर सीधे उस अस्पताल में जाकर रक्तदान करता है।

  • कांगड़ा सेवियर्स के संस्थापक वीरेंद्र चौधरी ने 26 जून 2016 को अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर इसकी स्थापना की थी।
  • जिसका नाम कांगड़ा सेवियर्स रखा गया ।
  • आज इसके 700 सदस्य बन चुके हैं।
  •  14 मार्च 2020 से अब तक कांगड़ा सेवियर्स के सदस्यों ने कांगड़ा के अस्पतालों में 815 यूनिट रक्तदान किया है।
  • कांगड़ा सेवियर्स के संस्थापक सदस्य व उपाध्यक्ष तरुण धीमान हैं।
  • इस संस्था की टैगलाइन Be Saviour Donate Blood Become Saviour रखी गई है।

(33) कारगिल युद्ध के दौरान पहली चोटी तोलोलिंग और सबसे ऊंची चोटी टाइगर हिल पर विजय पताका फहराने का सौभाग्य हिमाचल के किस वीर सपूतके और उनकी यूनिट 18 ग्रेनेडियर को प्राप्त हुआ था?

उत्तर: ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त)

  • वह मंडी जिले के नगवाईं गांव के रहने वाले हैं।
  • भारत के महामहिम राष्ट्रपति ने इस विजय और ऐतिहासिक अभियान के लिए 18 ग्रेनेडियर को 52 वीरता सम्मानों से नवाजा, जोकि भारत के सैन्य इतिहास में एक रिकॉर्ड है।

 

(34) कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अनुसंधान धान एवं गेहूं केंद्र मलां ने कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और चंबा के बाद अब किस ज़िले में भी लाल धान की खेती करने के प्रयास तेज कर दिए हैं?

उत्तर: मंडी

इसी कड़ी के तहत मंडी जिला के धर्मपुर विस क्षेत्र के तहत आने वाली संधोल तहसील के भी किसान अब लाल धान की पैदावार कर सकेंगे।

(35) 15 जून को वल्र्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेसडेे मनाया गया,हिमाचल प्रदेश के करीब कितने लाख बुजुर्गों का जीवन कष्टों में कट रहा है?

उत्तर:  o7 लाख

  • हिमाचल हेल्पऐज इंडिया के एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि कोविड में हिमाचल के 60 प्रतिशत ऐसे वृद्ध हैं, जिन्हें दवाइयां, मास्क व कोविड किट न मिलने की वजह से मानसिक तनाव से जूझना पड़ा।
  • दि साइलेंट टॉर्नमेंटर कोविड-19 एल्डरली किताब में हिमाचल के बुजुर्गों की स्थिति के बारे में बताया गया।

(36) त्रिलोकीनाथ, पंचवक्त्र, बरसेला और अर्द्धनारीश्वर मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  मंडी

(37) गौरीशंकर मंदिर, विश्वेश्वर महादेव मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  कुल्लू

(38) मृकुला माता मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल-स्पीति

(39) जनजातीय संग्रहालय हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल-स्पीति (केलांग)

(40) केंद्र सरकार ने प्रदेश के किस स्थान पर फ़ूड एंड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट को बनाने की अनुमति दे दी है?

उत्तर: सुंदरनगर 

(41) सिद्ध बाबा मेला हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर मनाया जाता है?

उत्तर: चायल (सोलन

(42) हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय किस स्थान पर बनाया जायेगा?

उत्तर: धर्मशाला 

  • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति : डॉ. रोशन लाल शर्मा

(43) ‘पेंगोलिन’ क्या है?

उत्तर:   पेंगोलिन एक दुर्लभ प्रजाति का जानवर है।

  • हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में दुर्लभ प्रजाति के जानवर पेंगोलिन की बाहरी ठोस खाल (स्केल्स) के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
  • इसका वजन 4 किलो 424 ग्राम पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब दस लाख रुपये है, जबकि घरेलू बाजार में इसकी कीमत तीन लाख रुपये है।

(44) हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री कौन हैं?

उत्तर: गोविंद सिंह ठाकुर

  • शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि योग को शिक्षा व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाएगा।
  • इससे योग के व्यापक प्रचार-प्रसार में मदद मिलेगी और उच्च शिक्षित युवा योग साधकों के लिए शिक्षण संस्थानों में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

(45) हिमाचल प्रदेश में सरकारी सेवाओं को घरघर तक पहुंचाने के लिए कितनी नई पंचायतों को आगामी दो माह में पंचायत के रूप में परिवर्तित किया जाएगा?

उत्तर: 412

  • हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर है।
  • कंवर ने बताया कि राज्य की 3226 ई-पंचायत में हार्डवेयर इंटरनेट तथा ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

(46) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल प्रदेश में करीब कितने लाख लोगों ने सोमवार सुबह सात बजे एक साथ योगासन और प्राणायाम किए?

उत्तर: एक लाख

  • राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअली कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर भी जुड़े।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश में 50 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार समेत कई आसन किए।

 

(47) हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री कौन है?

उत्तर: विक्रम सिंह ठाकुर

(48) हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री का बड़ा जिम्मा किसे सौंपा गया है?

उत्तर: राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी

(49) हाल ही में किसे जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है?

उत्तर: वेद गर्ग

(50) ‘डोडरा क्वारपंचायत हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: शिमला

Current-affairs June-2021 H.P.Current-affairs June-2021 H.P.Current-affairs June-2021 H.P.

(51) टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाले आशीष चौधरी का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: मंडी

(52) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार (24 जून) को मनाली से प्रदेश की कितने करोड़ की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे?

उत्तर: 6155 करोड़

(53) हिमाचल प्रदेश के किस उत्सव को दुनिया का सबसे लंबे महोत्सव का गौरव हासिल हुआ है?

उत्तर: स्नो फेस्टिवल

(54) हिमाचल प्रदेश के किस विभाग ने “सेल्फी पॉइंट” का निर्माण किया है?

उत्तरवन विभाग

  • यह चम्बा और भरमौर के बीच ददवां स्थान पर स्थित है

(55) थला वाटरफॉल किस जिले में स्थित है?

उत्तरचम्बा

(56) पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • इस रिपोर्ट के अनुसार गुजरात 27 अंकों के साथ दूसरे और तमिलनाडू 25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

(57) हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए वायरस वेरिएंट को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है,इस नए वायरस का नाम बताएं?

उत्तर: डेल्टा प्लस

  • हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आने से हिमाचल भी अलर्ट हो गया है।

(58) विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर बनेहिक्किमडाकघर का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  लाहौल-स्पीति

  • महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा इन दिनों जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दौरे पर हैं।

(59) “खड़सूख रोगका संबंध किस फसल से है?

उत्तर: शिमला मिर्च

  • सोलन जिले की बसाल, डांगरी, जौणाजी और धरोट पंचायतों में शिमला मिर्च की फसल ‘खड़सूख रोग’ की चपेट में आ गई थी।
  • खड़सूख रोग की चपेट में आने से खेतों में खड़ी शिमला मिर्च की फसल बड़े पैमाने पर तबाह हो गई है।

(60) हाल ही में क्लाइमेट स्मार्ट सिटी सर्वे में हिमाचल प्रदेश के किस शहर को देशभर में 16वां रैंक प्राप्त हुआ है?

उत्तर:  शिमला

  • शिमला को हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

(61) सुप्रसिद्ध मां शूलिनी देवी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  सोलन

(62) हिमाचल प्रदेश की कितनी जनजातियां पंचायतों का कार्यकाल 24 जून 2021 को समाप्त हो गया है?

उत्तर: 51

(63) गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग योल किस जिला में स्थित है?

उत्तर:  कांगड़ा

(64) जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण का विरोध एक बार फिर मुखर हुआ है हिमाचल प्रदेश की किन नदियों पर 16 बड़ी वह 25 छोटी जल विद्युत परियोजनाएं प्रस्तावित हैं?

उत्तर: चिनाब व चंद्रभागा

  • तांदी बांध संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय मंत्री को 10 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया है।
  • चंद्रा और भागा ‘तांदी’ नामक स्थान पर आकर मिलती है और वहां वह दोनों नदियां मिलकर ‘चिनाब’ नदी का निर्माण करती हैं।
  • जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लिए देश व्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

(65) हिमाचल प्रदेश में सबसे पहलापॉलीहाउसलगाने वाले व्यक्ति कौन हैं?

उत्तर: डा. मुश्ताक मोहम्मद

डा. मुश्ताक मोहम्मद का संबंध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से है।

(66) हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के लिए किसे चुना गया है?

उत्तर: न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा शक्तियों का प्रयोग करते हुए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश की नियुक्ति की है।

(67) “नौहराधारहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  सिरमौर

  •  ग्राम पंचायत लानापालर की करीब 1000 हेक्टेयर जमीन अब सिंचित होगी।
  • साल 1997 में दरअसल लाना पालर पंचायत के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास हुआ था, मगर कई वर्ष बीत जाने के बाद भी स्कीम सिरे नहीं चढ़ पाई थी ।

(68) समुद्रतल से 14100 फीट की उंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमारचंद्रताल लेकहिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में स्तिथ है?

उत्तर: लाहौल स्पीति

  • पहली बार एचआरटीसी केलांग डिपो बस सेवा शुरू करने जा रहा है।
  • अब एचआरटीसी बस से महज 496 रुपये खर्च कर चंद्रताल झील तक पहुंच सकेंगे।
  • मनाली से चंद्रताल की दूरी 110 किमी है।

(69) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 जून (सोमवार) को चीन सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के किन तीन पुलों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे?

उत्तर: पांगी नाला पुल 40 मीटर, किरण खड्ड पर बना पुल 55 मीटर, टाइटन नाले पर 30 मीटर लंबा पुल

  • टाइटन पुल पूह से करीब 18 किमी पीछे है।
  • राजनाथ सिंह इन्हें सोमवार सुबह दस बजे के बाद लोकार्पित करेंगे।
  • यह तीनों पुल जिला किन्नौर में अबस्तिथ हैं।
  • इन्हें सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बनाया है।

(70)  हिमाचल प्रदेश में, प्रदेश की पहली गोलाबारूद बनाने वाली फैक्टरी कहाँ स्थापित होगी ?

उत्तर:  नालागढ़ (सोलन )

  • इसके लिए मंगलवार (29 जून ) को प्रदेश सरकार ने एक निजी कंपनी कंपनी मैसर्ज एसएमपीपी प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के साथ 5000 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया है।

(71) हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलसाधुपुलकिस जिले में स्थित है?

उत्तर:  सोलन (कंडाघाट)

  • साधुपुल अश्विनी खड्ड के ऊपर बना हुआ है।

(72) “लुहणूमैदान मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: बिलासपुर

(73) लाहौल स्पीति में स्थित चंद्रताल झील की ऊंचाई समुद्र तल से कितनी फिट ऊंची है

उत्तर: 14100 feet

Current-affairs June-2021 H.P.Current-affairs June-2021 H.P.Current-affairs June-2021 H.P.

हिमाचल प्रदेश की योजनाएं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *