Current-affairs May-2021 H.P.

Current-affairs May-2021 H.P.

here you’ll get Current-affairs May-2021 H.P.

(01) हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री कौन हैं ?

उत्तर: वीरेंद्र कंवर

(02) हिमाचल में बारिश के कारण रबी सीजन के दौरान अनाज और वाणिज्यिक फसलों को कितने करोड़ रुपये का नुकसान हुआ?

उत्तर:  133.50 करोड़  रुपये

(03) केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पशु विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने किस युवा वैज्ञानिक फैलोशिप से सम्मानित किया है?

उत्तर:  डॉ. दीक्षित शर्मा को

(04) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में किस मंदिर में करवाए जा रहे मरम्मत के कार्य के दौरान जलहरी के नीचे पुराने सिक्के मिले हैं?

उत्तर:  बैजनाथ महाकाल मंदिर

तांबे के सिक्के 400 से 500 साल पुराने बताए जा रहे हैं।

इन सिक्कों पर टांकरी और मुगल समय की भाषा लिखी हुई है।

(05) बॉलीवुड के नामी अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल की कोरोना के चपेट में आने के कारण मृत्यु हो गई, उनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से था?

उत्तर:  सोलन

(06) हिमाचल प्रदेश में बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और ढांचागत सुविधा स्थापित करने के लिए हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम और किसके बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए?

उत्तर: एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड

(07) सरकार ने जल स्रोतों के संवर्धन तथा भू-जल में वृद्धि के लिए कौन सी योजना आरंभ की है? 

उत्तर: पर्वत धारा योजना

यह योजना वन विभाग द्वारा 20 करोड़ रुपए व्यय कर वन क्षेत्रों में लागू की जा रही है।

इस योजना को प्रदेश में लाहुल-स्पीति एवं किन्नौर जिलों को छोड़कर शेष जिलों में क्रियान्वित किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में दो तिहाई भू-भाग में वन है तथा लगभग 27 प्रतिशत भू-भाग हरित आवरण से ढका है।

(08) कौन सा मैदान बिलासपुर का वाटर स्पोट्र्स सेंटर अब जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का राज्य स्तर का खेलो इंडिया सेंटर बनेगा?

उत्तर: लुहणू

यह हिमाचल का एकमात्र खेलो इंडिया सेंटर होगा।

गोविंदसागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोट्र्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत है।

(09) हिमाचल प्रदेश के किस जिले के आयुर्वेदिक कोविड-19 सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा?

उत्तर: हमीरपुर

(10). वोह घाटी” कहाँ पर स्थित है?

उत्तर: काँगड़ा

(11). खबरू महादेव किस घाटी में स्थित है?

उत्तर: वोह घाटी

(12) मयाड़ घाटी” किस जिले में स्थित है?

उत्तर- लाहौल-स्पीति

(13) चौहार घाटी” किस जिले में स्थित है?

उत्तर- मंडी

(14) हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कौन सी धारा लागू कर दी गई है?

उत्तर: धारा 144

(15) हिमाचल प्रदेश में कब से कब तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है?

उत्तर: 07 मई से 16 मई 2021 तक

(16) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में ‘टिक्कन घाटी’ स्थित है?

उत्तर: मंडी

(17) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में ‘चरणामति कूहल’ बहती है ?

उत्तर: कांगड़ा (बैजनाथ)

(18) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एनसीआरटी दिल्ली से प्राप्त प्रश्नाधिकार और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के बाद आठवीं से दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। इसी बदलाव के चलते दसवीं कक्षा के छात्र स्कूल में ‘ड्रग एब्यूज: सोसायटी एंड चैलेंज’ पाठ्यक्रम को जोड़ा जाए गया है इस अध्याय को किस पाठ्यपुस्तक में जोड़ा गया है?

उत्तर: डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स-11

(19) गायिका और एक्टर रीटा ने विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के 330 ऑनलाइन लाइव इंटरव्यू कर रिकॉर्ड स्थापित किया है और अपना नाम ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है। इनका हिमाचल प्रदेश के किस स्थान से संबंधित है?

उत्तर: ठियोग

(20) हाल ही में किस विभाग ने जंगली गेंदे की फसल तैयार की है?

उत्तर: नौणी विवि वन उत्पाद विभाग

(21) हाल ही में एफसीआई ने हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर गेहूं खरीद केंद्र खोला है?

उत्तर: नालागढ़

(22) “चीगु” किस पशु प्रजाति की नस्ल से सम्बंदित है?

उत्तर: भेड़

(23) हिमाचल प्रदेश में टमाटर की फसल “ब्लाइट” के रोग की चपेट में गई है, ब्लाइट रोग क्या है?

उत्तर: इस रोग के प्रभाव से पौधों के पते पीले होकर झड़ जाते है, और पौधों पर काले धब्बे पड़ जाते है

(24) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से हिमाचल प्रदेश के किन दो अस्पतालों में प्रेशर स्विंग एडसोर्प्शन संयंत्रों का लोकार्पण किया?

उत्तर: पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा और डॉक्टर राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर

(25) हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कौन हैं?

उत्तर: संजय कुंडु

(26)  सोभा सिंह आर्ट गैलरी, कांगड़ा जिले के किस स्थान पर स्थित है?

उत्तर: अंद्रेटा

  • रंगीन दुनिया के दौर में एक श्वेत श्याम फोटो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।
  • यह चित्र सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह फोटो पालमपुर के मेन बाजार का है जोकि 1960 के दशक में खींचा गया था।
  • स.सोभा सिंह आर्ट गैलरी के डा. हृदयपाल सिंह बताते हैं कि बॉलीवुड के मशहूर छायाकार ‘आरआर भारद्वाज’ द्वारा स.सोभा सिंह को भेंट की गई फोटो एलबम आर्ट गैलरी में दर्शकों के लिए रखी गई है।

(27) देश का पहला आयरन फेब्रिकेटिड पेट्रोल पंप हिमाचल प्रदेश के किस जिले में शुरू हुआ है?

उत्तर:  मंडी  (धर्मपुर)

  • स्टोरेज टैंक समेत पूरे पेट्रोल पंप का ढांचा फेब्रिकेटिड है।
  • वहीं एग्रो इंडस्ट्री के अन्य उत्पाद भी मिलेंगे।
  • जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने इस पंप का शुभारंभ किया।
  • मंत्री महेंद्र ने कहा कि पेट्रोल पंप का विधिवत रूप से उद्घाटन होना बाकी है।

(28) HPMC करीब कितने मीट्रिक टन सेब का शुद्ध जूस तैयार कर साल भर के जूस कारोबार के लिए प्रयोग करता है?

उत्तर: 800 से 1200 मीट्रिक टन

(29) हिमाचल प्रदेश में सेब का जूस निकालने के बाद बचे वेस्ट से अर्क (एसेंस) तैयार होगा। इसका फार्मा और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों में प्रयोग किया जाएगा, यह करीब कितने करोड़ का प्रोजेक्ट है ?

उत्तर: 94 करोड़

  • स्विट्जरलैंड की मशीनें की मदद से सेब के वेस्ट अर्क तैयार किया जाना है।

(30) ऊना ज़िले केबंगाणामें कितने लाख रुपए लागत से भव्य इकोपार्क लगभग बनकर तैयार हो चुका है।

उत्तर:  80 लाख रुपए

  • कुटलैहड़ के टीहरा में हेलिपैड के निर्माण के लिए भी 50 लाख रुपए की पहली किस्त मिल चुकी है।
  • पर्यटन के साथ-साथ अपनी संस्कृति व कला को सहेज कर रखना भी आवश्यक है, इसके लिए 12 करोड़ रुपए की लागत से समूर में भाषा व संस्कृति केंद्र स्थापित किया गया है।
  • कुटलैहड़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुटलैहड़ टूरिज्म डिवेलेपमेंट सोसायटी (केटीडीएस) का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष उपायुक्त ऊना हैं।

Current-affairs May-2021 H.P.-Current-affairs May-2021 H.P.

(31)  ‘पूलनपंचायत हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: चंबा

  • उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत ‘पूलन’ के गड्डा नाला में सोमवार मध्यरात्रि बादल फटने की घटना सामने आई है।
  • ग्राम पंचायत पूलन की प्रधान ‘अनीता कपूर’ ने बताया कि गांव के मदन लाल ने भेड़-बकरियां गड्डा नाला के पास खेतों में डेरा लगाया था।
  • इस दौरान सोमवार मध्यरात्रि के बाद तेज गर्जना के साथ पानी व मलबे का सैलाब आया, जिसकी जद में आकर मदन लाल की 30 के करीब भेड़-बकरियां बह गई और कई लापता हो गई है।

(32) हिमाचल प्रदेश में कोविड संकट के बीच अबब्लैक फंगसपर भी अलर्ट जारी किया गया है, ‘ब्लैक फंगसक्या है ?

उत्तर:  ‘ब्लैक फंगस’ से ग्रसित रोगियों की नाक से खून आता है और आंखों पर सूजन आती है, साथ ही सांस भी फूलती है, आंख की रोशनी प्रभावित होती है।

(33) हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले के किसानआंध्र प्रदेशऔरकर्नाटकके मक्की बीज को खेतों में बिजाई करेंगे?

उत्तर:  चंबा

  • चंबा के लिए 1950 क्विंटल मक्की का बीज पहुंचा है।
  • विभाग के पास मक्की बीज की दो किस्में पहुंची हैं। जिनमें सिंगल क्रॉस और डबल क्रॉस किस्म शामिल है।
  • चंबा में 26 हजार हेक्टेयर भूमि में मक्की की बिजाई की जाती है।

(34) हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में 5.50 करोड़ से सीए स्टोर बनेगा

उत्तर:  किन्नौर  (रिकांगपिओ)

  • राज्य सरकार विदेशी मदद से जनजातीय जिले के हजारों बागवानों को 250 मीट्रिक टन सेब और अन्य फलों के भंडारण की सुविधा इस सीए स्टोर में देगी।
  • HPMC  के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि विश्व बैंक की वित्तीय मदद से किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में साढ़े पांच करोड़ की मदद से स्टोर बनाया जा रहा है।

(35) आयुष्मान भारत के तहत16 लाख परिवार और राज्य सरकार की हिमकेयर योजना के तहत कितने लाख परिवार पंजीकृत हैं?

उत्तर: 5.13 लाख

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह सभी परिवार अब कोविड-19 के निःशुल्क उपचार के लिए पात्र हैं।

(36) आयुष्मान भारत के तहत 4.16 लाख परिवार और राज्य सरकार की हिमकेयर योजना के तहत कितने लाख परिवार पंजीकृत हैं?

उत्तर: 5.13 लाख

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह सभी परिवार अब कोविड-19 के निःशुल्क उपचार के लिए पात्र हैं।

(37) किसे निर्वासित तिब्बत सरकार (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन) का नया प्रधानमंत्री चुना गया है?

उत्तर:  पेंपा सेरिंग ( धर्मशाला निर्वासित तिब्बती समुदाय को शुक्रवार को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। )

  • पेंपा सेरिंग ने प्रतिद्वंदी केलसंग दोरजे से 5417 वोट से जीत दर्ज की।

(38) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सोमवार(17 मई) को कौन बतौर संस्थान निदेशक कार्यभार संभालेंगे?

उत्तर:  डॉ. वीर सिंह नेगी

  • डॉ. नेगी जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुडूचेरी में प्रोफेसर, क्लीनिकल इम्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष थे।
  • डॉ. नेगी मूल तौर पर उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

(39) सेरीकल्चर क्या है ?

उत्तर: रेशम कीट पालन

  • हमीरपुर जिला में सात रेशम पालन एवं प्रशिक्षण केंद्र नादौन, जंगलबैरी, भलवानी, बोहणी, बल्ह-बिहाल, सलासी, कांगू तथा ऊना जिला के तीन टकराला, खड्ड व हटली में किसान रेशम को तैयार करने में जुटे हुए हैं।

(40) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला सिरमौर केडॉ. वाईएस परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहनमें कितने एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया?

उत्तर:   300

  • उन्होंने कहा कि इस संयंत्र पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

(41) पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के दौरानकराची बंदरगाहपर हुए हमले का हिस्सा रहेकैप्टन कैलाश नाथ जदुकी उनके घर में मौत हो गई। वह हिमाचल प्रदेश के किस जिले के रहने वाले थे?

उत्तर: कुल्लू जिले के भुंतर

  • उन्हें तीसरे सर्वोच्च युद्ध सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

(42) हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के तल्याहड़ वार्ड निवासी प्रणय शर्मा ने सीएम स्टार्टअप योजना के तहत एक ऐसा उपकरण बनाया है जो शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ऐसा शिकंजा कसेगा कि गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होगी। प्रणय शर्मा ने इसे  क्या नाम दिया है?

उत्तर:  ‘डीएनडी रोधक’

  • इस उपकरण को गाड़ी में इंस्टाल करना होगा। इसमें कैमरा और सेंसर लगा है। जैसे ही कोई व्यक्ति शराब पीकर ड्राइविंग सीट पर बैठेगा तो यह सिस्टम गाड़ी को लॉक कर देगा और गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी।
  • वहीं घरवालों के मोबाइल पर भी इसका मैसेज चला जाएगा। इससे जहां हादसों में कमी आएगी वहीं लोग भी सुरक्षित रह पाएंगे।

(43) केंद्र ने जल जीवन मिशन में हिमाचल को कितने करोड़ रुपए मंजूर किए है?

उत्तर: 1262.79 करोड़ रुपए

  • जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर नल से जल योजना में प्रदेश ने गत दो साल के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

(44) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले काबीरबिलिंगपर्यटन स्थल किस चीज के लिए विश्व प्रसिद्ध है?

उत्तर: पैराग्लाइडिंग

  • चर्चा में क्यों है अवैध और अनियोजित निर्माण राज्य के एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और दुनिया के शीर्ष पैराग्लाइडिंग स्थलों में से एक बीर-बिलिंग की सुंदरता और प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं।
  • इमारतों की साइट योजनाओं की मंजूरी के लिए कड़े टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) कानूनों और टीसीपी अधिकारियों से समय पर मंजूरी की कमी ने मामले को और खराब कर दिया है।

(45) हिमाचल में कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष आयु तक कितने रुपये प्रति माह प्रति बच्चा दिया जाएगा?

उत्तर:  2500 रुपये

(46) मोबाइल सैंपलिंग में हिमाचल कौन सा राज्य बना है?

उत्तर:   पहला

  • कोविड संबंधित एंबुलेंस सेवा के लिए अब 108 नंबर पर फोन, कर सकते हैं।
  • हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने वाहनों के माध्यम से मोबाइल सैंपलिंग सेवाएं शुरू की हैं।
  • अप्रैल 2020 में इस तरह की सैंपलिंग सेवाएं शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।

(47) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मंडी के खलियार में तैयार मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल जनता को समर्पित कर दिया, आक्सीजनयुक्त 200 बिस्तरों के इस आधुनिक कोरोना केयर अस्पताल को रिकॉर्ड कितने दिनों में तैयार किया गया है?

उत्तर:   14 दिन (02 सप्ताह)

(48) हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में कोविड-19 रोगियों के कल्याण के लिए कौन सा कार्यक्रम लांच किया है?

उत्तर:  ‘आयुष घर द्वार’

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड-19 रोगियों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व अध्यात्मिक कल्याण सुनिश्चित करना है।
  • इस कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश के आयुष विभाग द्वारा आर्ट ऑफ़ लिविंग संगठन के साथ मिलकर लांच किया गया है।

(49) हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि अन्य जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, शिमला जिले में सामान्य से कितनी फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है?

उत्तर:  120 %

  • 13 से 20 मई के बीच भी सात जिलों में बारिश कम हुई जबकि अन्य जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
  • ऊना में 94, बिलासपुर 79, हमीरपुर 78, लाहौल स्पीति 57, कांगड़ा 34, चंबा 38 और कुल्लू में 16 फीसदी सामान्य से कम बारिश हुई है।
  • सोलन में 14, मंडी में 42, सिरमौर में 214, किन्नौर 179 और शिमला जिले में सामान्य से 120 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

(50) Vitamin C से भरपूर हिमाचल प्रदेश के लहसुन की मांग दक्षिण भारत और विदेशों में अधिक रहती है, लहसुन की पैदावार में सिरमौर के बाद कौन सा जिला दूसरे स्थान पर है?

उत्तर: कुल्लू

(51) विश्व का सबसे ऊँचाकौमिकगांव (4587 मीटर) हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में है ?

उत्तर: लाहौल स्पीति

  •  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के साथ-साथ विश्व के सबसे ऊंचे ‘कौमिक’ गांव में 45 साल से ऊपर के 100 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
  • काजा खंड की कुल 13 पंचायतों में से 10 पंचायतें इंटरनेट से जुड़ी नहीं हैं।

(52) चंबा जिले के चुराह के देवी कोठी गांव में कौन से मंदिर में विरासत के नष्ट होने से कला प्रेमी परेशान हैं?

उत्तर: चामुंडा मंदिर

  • मंदिर का निर्माण तत्कालीन चंबा राजा उमेद सिंह ने 18वीं शताब्दी के मध्य में करवाया था।
  • ढलवां छत के साथ पहाड़ी शैली में निर्मित, मंदिर को भित्तिचित्रों और नक्काशीदार लकड़ी के पैनलों से अलंकृत किया गया था।

(53) कोविड के बीच हिमाचल के लहसुन की मांग बाहरी राज्यों में दिनप्रतिदिन बढ़ रही हैं, सबसे अधिक किस राज्य में लहसुन की मांग बढ़ रही है?

उत्तर: तमिलनाडु

(54) अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी को हराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी सांसद निधि से कितने करोड़ रुपये की राशि एचपी कोविड.19 सॉलिडेरिटी रिस्पॉंस फंड में दी है?

उत्तर:  02 करोड़ रुपये

(55) सुर्खियों में रहीलिग्गापंचायत में दूसरी लहर में एक भी कोरोना मामला नहीं आया है, यह पंचायत हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: चंबा  (चंबा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत लिग्गा )

(56) हाल ही में किसने  5वां राष्ट्रीय बायो डाइवर्सिटी अवार्ड जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है?

उत्तर: लाहौल-स्पीति के शिव कुमार

  • वन मंडल लाहौल में बतौर वनरक्षक तैनात शिव कुमार पिछले 11 सालों से वन्य जीव संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।
  • ट्रैप कैमरों से शिव कुमार लाहौल घाटी के विभिन्न हिस्सों में करीब 15 बर्फानी तेंदुओं को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं।
  • इसके अलावा, तोग चंद को विशेष आलेख पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

(57) सुर्खियों में रहालरी गांवहिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश सरकार में दो बार लाहौल-स्पीति से विधायक एवं जनजातीय राज्य मंत्री रहे फुंचोग राय के गांव में आज भी मोबाइल सिग्नल न होने से लोगों को फोन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

(58) हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 87.5 फीसदी मौतें कितने साल से ज्यादा उम्र के लोगों की हुई हैं?

उत्तर: 45

(59) माइक्रो सरफेसिंग तकनीक क्या है ?

उत्तर: दोबारा टारिंग के चलते टारिंग की लागत अत्यधिक रहती है। इसलिए विभाग इस बार माइक्रो सरफेसिंग तकनीक का इस्तेमाल करने जा रहा है। माइक्रो सरफेसिंग के लिए रेत, ठंडी तारकोल और सीमेंट का प्रयोग किया जाता है।

  • यह तकनीकी वहां प्रयोग में लाई जाती है, जिन सड़कों पर टारिंग करीब दो या तीन साल पहले हुई हो और सड़क पर दरारें पड़ी हों।
  • टारिंग की यह परत चार से आठ मिलीमीटर की होती है।
  • जबकि सामान्य तौर पर टारिंग के दौरान 25 से 30 मिलीमीटर की परत अनिवार्य रहती है।

(60)  केंद्र सरकार ने राज्य का ऑक्सीजन कोटा को बढ़ाकर कितने मीट्रिक टन कर दिया है?

उत्तर: 40 मीट्रिक

  • राज्य में केवल 2500 डी-टाइप सिलिंडर हैं जो अब बढ़कर 6500 हो गए हैं।

Current-affairs May-2021 H.P.-Current-affairs May-2021 H.P.-Current-affairs May-2021 H.P.

(61) केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने निजी प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में कौन सा बैंक बनाने जा रहे है?

उत्तर:  अनुराग सिंह ठाकुर अपने निजी प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, तीन ऑक्सीजन प्लांट व 200 ऑक्सीजन सिलेंडर्ज को मिलाकर जल्द एक ऑक्सीजन बैंक बनाने जा रहे हैं, जो कि 700 बिस्तरों को सप्लाई करने में पूरी तरह से सक्षम होगा।

(62) शिंकुला दर्रा कहाँ है?

उत्तर: हिमाचल की लाहौल घाटी और उत्तरी भारत में लद्दाख की ज़ांस्कर घाटी के बीच ‘शिंकूला दर्रा’ अवस्थित है।

  • सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) ने 16500 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे को बहाल कर लेह-लद्दाख की कारगिल व जांस्कर घाटी को मनाली-लेह हाईवे से जोड़ दिया है।
  • दारचा-पदुम-जांस्कर सड़क बहाल होने से मनाली से कारगिल का सफर 260 किलोमीटर कम हो गया है।

(63) महिला आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार महामारी कोरोना कफ्र्यू की वजह से हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत महिलाएं तनाव से ग्रसित है?

उत्तर:   75 %

  • महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर हैं।

(64) सिरमौर जिला का मुख्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश का पहला पोस्ट कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है, इसका शुभारंभ किसने किया?

उत्तर:  उपायुक्त डॉ. आरके परूथी

(65) हिमाचल की पहली टिशू कल्चर लैब में तैयार होंगे वायरस फ्री पौधे, यह लैब हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: बिलासपुर (दधोल)

  • टिशू कल्चर लैबोरेटरी रजत बायोटेक ने यूएसए कैलिफोर्निया की कंपनी से नई किस्म के रूट स्टॉक आयात किए हैं।
  • रजत बायोटेक की लैब में रखे विदेश से आयात अखरोट का रूट स्टॉक भारत में पहली बार आयात हुआ है।
  • अब विदेशों  में उगने वाले एम 9, टी 337, एम 9 टी29 व जिनेवा सीरीज के सेब के पौधे व उन्नत किस्म के अखरोट, बादाम, सेब, खुमानी के पौधे भी इसी टिशू कल्चर लेब में तैयार कर बागवानों को उपलब्ध हो जाएंगे।

(66) नेपाल कीमाउंट पुमोरिचोटी को फतह करने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?

उत्तर:  हेमराज

हेमराज मनाली के सोलंग गांव से किसान परिवार से संबध रखते हैं।

(67) Apple Scab क्या है?

उत्तर: यह एक सेब में लगने वाली एक बीमारी है।

  • विषय विशेषज्ञों ने हिमाचल प्रदेश में संभावित Apple Scab की चेतावनी दी है।
  • इसने पिछले साल हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर फलों को प्रभावित किया था वेंचुरिया इनिकैलिस(Venturia Inequalis) कवक Apple Scab का कारण होता है संक्रमित फल समय से पहले गिर सकते हैं।

(68) ‘समदोक्षेत्र कहां है?

उत्तर: ‘समदो’ क्षेत्र जहां हमारी सीमा के साथ तिब्बत (चीन) की सीमा लगती है।

  • स्पीति की सीमा समदो (काजा से 74 किमी) से शुरू होती है जो भारत-चीन सीमा के काफी करीब है।
  • गर्मियों में मनाली होते हुए रोहतांग दर्रे और कुंजुम दर्रे से पहुंचा जा सकता है।
  • मनाली स्पीति उपखंड के मुख्यालय काजा से 201 किमी दूर है।

 

(69) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को कितने रुपए की प्रतिमाह आर्थिक मदद मिलेगी?

उत्तर:  3500 रुपये

केंद्र की ओर से 2000 रुपये और हिमाचल प्रदेश सरकार 1500 रुपये की सहायता राशि देगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह के लिए 51000 रुपये दिए जाएंगे।

(70) हिमाचल सरकार द्वारा राज्य में घर द्वार पर कोविड-19 नमूनों की जांच के लिए कितनी एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जा रही है?

उत्तर: 70

Current-affairs May-2021 H.P.-Current-affairs May-2021 H.P.-Current-affairs May-2021 H.P.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *