Current Affairs of 1 September 2021

Questions And Answers of Current Affairs 1 September 2021

(01) टोक्यो पैरालम्पिक में सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: स्वर्ण पदक

  • 23 वर्षीय सुमित अंतिल हरियाणा के सोनीपत से है।
  • उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर का थ्रो भेजा।

(02) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) में भारत की अध्यक्षता के तहत 30 अगस्त, 2021 को किस देश में स्थिति पर एक प्रस्ताव को अपनाया गया है?

उत्तर: अफगानिस्तान

  • इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान का इस्तेमाल किसी देश को धमकाने या हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

(03) किस देश ने 31 अगस्त, 2021 की समय सीमा से पहले अफगानिस्तान में अपने 20 साल पुराने युद्ध को समाप्त करनेकी घोषणा की है?

उत्तर: अमेरिका

  • यह घोषणा 31 अगस्त की समय सीमा से पहले काबुल में हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आखिरी अमेरिकी सैन्य उड़ान के उड़ान भरने के बाद की गई थी।

(04) पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railways – NFR) ने कहाँ पर हिमालयन रेलवे रूट पर एक नियमित ‘जंगल टी टॉय ट्रेनसफारी’ (Jungle Tea Toy Train Safari) शुरू की है?

उत्तर: दार्जिलिंग

  • टॉय-ट्रेन सफारी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जंक्शन से रोंगटोंग स्टेशन तक चलेगी।

(05) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority – NDMA) और किस संस्थान ने मिलकर एक एप्प विकसित किया है, जो प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वानुमान कर सकता है?

उत्तर: IIT रुड़की

  • यह एप्प संभावित प्राकृतिक आपदाओं के बारे में पहले से अलर्ट करेगा।

Questions And Answers of Current Affairs 1 September 2021

(06) भारत में मौजूद छोटे व्यवसायों के मूल्य को पहचानने के लिए हर साल कितने अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: 30 अगस्त

  • यह पूरे देश में छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित एक वार्षिक उत्सव है।

(07) फिनटेक सेवा प्रदाता, पेयू, भारतीय डिजिटल भुगतान प्रदाता, बिलडेस्क का कितने बिलियन डॉलर में अधिग्रहण करने के लिए तैयार है?

उत्तर: 4.7 बिलियन डॉलर

  • यह भारतीय फिनटेक क्षेत्र में सबसे बड़े सौदों में से एक होगा।
  • यह घोषणा वैश्विक उपभोक्ता इंटरनेट समूह और दुनिया भर में सबसे बड़े प्रौद्योगिकी निवेशकों में से एक, प्रोसस एनवी द्वारा 31 अगस्त, 2021 को की गई थी।

(08) किनकिन देशों की नौसेनाओं ने 29 अगस्त, 2021 को अल्जीरिया के तट पर अपना पहला नौसैनिक अभ्यास किया है?

उत्तर: भारत और अल्जीरिया

  • यह अभ्यास दो देशों के बीच बढ़े हुए समुद्री सहयोग को दर्शाता है।

GEOGRAPHY

Current Affairs of 30 and 31 August 2021

H.P Current Affairs-

(01) हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में  किस तकनीक से मरीज के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है?

उत्तर: अवेक क्रेनियोटॉमी

  • अवेक क्रेनियोटॉमी सर्जरी की वह प्रक्रिया है, जिसमें मरीज को ऑपरेशन के दौरान पूरी तरह से बेहोश नहीं किया जाता।
  • डॉक्टर इस प्रक्रिया को इस वजह से चुनते हैं ताकि वे सर्जरी के दौरान मरीज से बातचीत करते रहें और उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहें।

(02) हिमाचल के किसान के बेटे ने 29 अगस्त को टोक्यो पैरालंपिक 2020 में ऊंची कूद में कौन सा पदक जीतकर इतिहास रच दिया है? 

उत्तर: रजत  पदक

  • ऊना जिले के अंब उपमंडल के बदायूं निवासी निषाद ऐसा करने वाले पहले हिमाचली खिलाड़ी बने हैं।
  • उन्होंने 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने निषाद कुमार को पुरस्कार के तौर एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

(03) गोवा में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंबा के सिमरन कुमार ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: रजत  पदक

(04) विश्व प्रसिद्ध चंबा रुमाल को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए  किसका चयन हस्तशिल्पी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है?

उत्तर: अंजलि वकील और अनिता

  • राष्ट्रपति अक्तूबर या नवंबर में इन्हें एक-एक लाख रुपये की धनराशि और ताम्रपत्र देंगे।
  • अंजलि ने 08 माह की कड़ी मेहनत के बाद रेशम के रुमाल पर दुर्गा मां के दस अवतारों को उकेरा है।
  • अनिता ने बगीचे में नायक-नायिकाओं के साथ नीले रंग में राधा-कृष्ण रुमाल पर उकेरे हैं।
  • इसके लिए उन्हें साढ़े चार महीने का वक्त लगा है।

(05) एशियन यूथ एंड जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिमाचल की किस बेटी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर: स्नेहा नेगी

  • इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से है।
  • स्नेहा ने जुलाई में हरियाणा के सोनीपत में जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  • वर्ष 2020 में असम में खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीता।
  • इससे पूर्व उन्होंने 2019 में स्पेन में जूनियर वुमन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *