Current Affairs of 10 August 2021

Questions And Answers of Current Affairs 10 August 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

विश्व की सबसे ऊंची परिवहनयोग्य सड़क का निर्माण कहां किया गया है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01)  दिल्ली की पहली पशु DNA प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की गयी है?

उत्तर: रोहिणी

(02) “Flame of Hope” का सम्बन्ध कौन सी खेलो से है? 

उत्तर: ओलंपिक

  • टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन 8 अगस्त, 2021 को हुआ।
  • जापानी राजधानी ने इतिहास के सबसे अनोखे खेलों में से एक का आयोजन सफलतापूर्वक किया और पेरिस को “Flame of Hope” सौंप दी।

(03) भारत में अब तक कितने करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है?

उत्तर: 50 करोड़

(04) सुंदरबन को किस वर्ष यूनेस्को द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में नामांकित किया गया था?

उत्तर: 2001

  • सुंदरबन डेल्टा गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों का दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है, और यहां पर मैंग्रोव वन पाए जाते हैं।
  • इसका विस्तार भारत और बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र में है यह दुनिया का एकमात्र मैंग्रोव वन वाला क्षेत्र है जहां बाघ रहते हैं।

(05) भारत-चीन  LAC पर कार्यरत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के लिए पहली बार कितनी महिला अधिकारियों को कमीशन किया गया है?

उत्तर: 02

  • इस मौके पर दोनों महिला अधिकारियों प्रकृति और दीक्षा को उनका रैंक प्रदान कर उन्हें देश की सेवा करने की शपथ दिलाई गई।

(06) हर साल 09 अगस्त को कौन सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व के स्थानीय लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of world’s indigenous people)

  • यूनेस्को के अनुसार, यह स्थानीय आबादी वैश्विक भूमि क्षेत्र का 28% हिस्सा कवर जाती है।
  • इनकी कुल जनसंख्या लगभग 500 मिलियन है।

(07) हाल ही में किस राज्य सरकार ने 8000 करोड़ की महत्वकांक्षी तटीय राजमार्ग प्रोजेक्ट को अपनी सहमति दी है?

उत्तर: उड़ीसा

  • यह तटिया राजमार्ग ओडिशा केटांगी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जोड़ेगा।

(08) हाल ही में खबरों में रहा Pensilungpa ग्लेशियर किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर:  लद्दाख

  • एक अध्ययन के अनुसार यह ग्लेशियर लगभग औसतन 6.7 मीटर प्रति वर्ष की दर से पीछे हट रहा है।

(09) 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनजातीय आबादी कितने प्रतिशत है?

उत्तर:  8.6 %

  • भारत में 700 से अधिक जनजातीय समूह हैं जिनमें से लगभग 25 विशेष रुप से कमजोर जनजातीय समूह है।

Current Affairs of 9 and 10 August 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) छावनी परिषद सुबाथू(सोलन) में लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस घास से उत्पन होनी वाली बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए परिषद ने किस राज्य से कऱीब 25000 मैक्सिकन बीटल नामक कीड़े मंगवाए हैं?

उत्तर:  मध्य प्रदेश (जबलपुर)

(02) राष्ट्रीय बैंबू मिशन के अंतरगत हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में बांस से बनने वाले टूथब्रश का उद्योग स्थापित होगा?

उत्तर: ऊना

  • बंगाणा उपमंडल के बौल में बांस से बनने वाले टूथब्रश का उद्योग लगाया जाएगा।
  • प्रदेश के इस पहले उद्योग को नेशनल बैंबू मिशन के तहत लगाया जाएगा।
  • जिला में बांस की एंड्रूला स्टिक प्रजाति से टूथब्रश बनाए जाएंगे।
  • बांस की इस प्रजाति को स्थानीय बोली में (मगर) कहा जाता है।

(03) किस वर्ष महात्मा गांधी पहली बार मोटर कार से मालरोड (शिमला) पहुंचे थे?

उत्तर: 1931

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अंग्रेजी हुकूमत में तीसरे ऐसे व्यक्ति थे, जो मोटर कार से मालरोड शिमला पहुंचे थे।
  • 14 मई, 1931 को भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने गांधी को मालरोड तक मोटर कार लाने की अनुमति दी थी।
  • प्रसिद्ध लेखक एवं स्तंभकार विनोद भारद्वाज की लिखित गांधी इन शिमला पुस्तक में इसका खुलासा हुआ है।

(04) ऑनलाइन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शिमला की कितनी चार बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन किया है?

उत्तर: 04

  • इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग की छात्रा रुचिका शर्मा ने स्वर्ण, मोना शर्मा और नम्रता हरनोट ने रजत और दिशा शर्मा ने ब्रांज बेल्ट हासिल की है।
  • कोलकाता में ट्रेडिशनल कराटे ओकिनावा, कोविडो इंडो क्योकाई की और से करवाई गई चैंपियनशिप में 24 देशों के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया।

(05) हिमाचल प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर कौन सी एंबुलेंस सेवा शुरू करेगा?

उत्तर: पशुपालन विभाग पशु एंबुलेंस

  • केंद्र सरकार से प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक एंबुलेंस के लिए शत-प्रतिशत वित्तीय मदद मिलेगी।
  • दूसरे चरण में वेतन और वाहनों की मरम्मत के लिए केंद्र 90 और राज्य सरकार 10 फीसदी की वित्तीय भागीदारी निभाएगी।

(06) “गाला” किस्म का सम्बन्ध किस फल से है? 

उत्तर: Apple (सेब)

  • हिमाचल प्रदेश के शिमला के गाला वैरायटी के सेब ने न्यूजीलैंड से आयातित गाला सेब को रेट में मामले में पछाड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *