Current Affairs of 11 August 2021

Questions And Answers of Current Affairs 11 August 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनजातीय आबादी कितने प्रतिशत है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) भारत ने यहां रहने वाले विदेशी नागरिकों को 9 अगस्त, 2021 को किस  पोर्टल पर पंजीकरण करके कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने की अनुमति दी है?

उत्तर:   CoWIN

  • CoWIN पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने के लिए विदेशी अपने पासपोर्ट का उपयोग पहचान दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं।

(02) उत्तर प्रदेश सरकार ने “काकोरी ट्रेन षड्यंत्र” (Kakori Train Conspiracy) नामक एक ऐतिहासिक स्वतंत्रता आंदोलन का नाम बदलकर क्या  कर दिया है? 

उत्तर:  “काकोरी ट्रेन एक्शन” (Kakori Train Action)

  • यह एक ट्रेन डकैती थी जो 9 अगस्त, 1925 को लखनऊ के पास काकोरी नामक गाँव में ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हुई थी।

(03) विश्व शेर दिवस कब मनाया गया?

उत्तर:  10 अगस्त

  • शेरों की रक्षा की पहल 2013 में शुरू हुई थी इसलिए पहला विश्व शेर दिवस 2013 में ही मनाया गया था।
  • उन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची I में सूचीबद्ध किया गया है और IUCN रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में माना जाता है।

(04) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार भारत का पहला इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) कब से तीन दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: 20 अक्टूबर, 2021

  • IIGF 2021 का आयोजन “Inclusive Internet for Digital India” थीम के तहत किया जाएगा।

(05) केंद्र सरकार ने 9 अगस्त, 2021 को लोकसभा में कौन सा विधेयक, 2021 पेश किया?

उत्तर: 127वां संविधान (संशोधन) विधेयक,2021

  • यह विधेयक राज्य की अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति को बहाल करने का प्रयास करता है।
  • 127वां संविधान संशोधन विधेयक अनुच्छेद 342A के खंड 1 और 2 में संशोधन करेगा।

(06) चीन ने तिब्बत के ल्हासा किस हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल खोला है? 

उत्तर: ल्हासा (Lhasa)

(07) Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC) ने हाल ही में “Climate Change 2021: The Physical Science Basis” शीर्षक से अपनी छठी मूल्यांकन रिपोर्ट प्रकाशित की, इस रिपोर्ट के अनुसार कौन सा महासागर अन्य महासागरों की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है?

उत्तर: हिंद महासागर

(08) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार भारत में तपेदिक (TB) के कितने प्रतिशत मामले 15-45 आयु वर्ग के हैं?

उत्तर: 65%

(09) पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधन के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल कितने अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस (World Biofuel Day) के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: 10 अगस्त

(10) सीमा सड़क संगठन (BRO) ने भारत की आजादी के कितने साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अपने समारोह की शुरुआत की है?

उत्तर:  75  साल

  • ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 15 अगस्त, 2020 से 75 सप्ताह पहले शुरू किया गया था।
  • यह आयोजन 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

Questions And Answers of Current Affairs 11 August 2021

JULY 2021 Monthly Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *