current affairs of 11 December 2021

Important Questions And Answers current affairs of 11 December 2021

(01) मध्य प्रदेश ने भोपाल और इंदौर में कौन सी प्रणाली लागू की है?

उत्तर: पुलिस आयुक्तालय प्रणाली  (Police Commissionerate System)

  • मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा की गई घोषणा के साथ, दोनों शहरों को अब ADG रैंक के पुलिस आयुक्त मिलेंगे।

(02) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में 9,802 करोड़ रुपये की किस परियोजना का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना (Saryu Canal National Project)

(03) 56वें और 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में क्रमशः वर्ष 2020 और 2021 के लिए की गई, यह पुरस्कार किन विजेताओं को दिया गया है?

उत्तर:  (1)  नीलमणि फूकान जूनियर (Nilmani Phookan Jr.) (असमिया कवि)

(2)  दामोदर मौजो (Damodar Mauzo) (कोंकणी उपन्यासकार)

  • Jnanpith Award भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए लेखकों को दिया जाता है।

daily current affairs
current affairs in hindi

(04) प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर:  मानवाधिकार दिवस 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को मानवाधिकार पर सार्वभौमिक घोषणा को स्वीकार किया था।

(05) भारत के किस वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय महत्व का वेटलैंड घोषित किया गया है?

उत्तर: हैदरपुर वेटलैंड

  • इस बटलैंड के रामसर सूची में शामिल होने के बाद देश में रामसर साइटों की कुल संख्या 47 हो गई है।
  • हैदरपुर वेटलैंड उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित है।

Important Questions And Answers current affairs of 11 December 2021

(06) हाल ही में प्रतिष्ठित ‘रॉयल गोल्ड मेडल 2022’ से किस भारतीय आर्किटेक्ट को सम्मानित किया गया?

उत्तर:  बालकृष्ण दोशी

(07) ‘पुनीत सागर’ अभियान भारत में किसके द्वारा चलाया जा रहा है?

उत्तर: एनसीसी कैडेटों द्वारा

  • यह अभियान समुद्र के किनारे प्लास्टिक और अन्य कचरे से मुक्त करने तथा इन्हें साफ रखने के महत्व के बारे में चलाया जा रहा है।

(08) ‘ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स 2021’ रिपोर्ट के अनुसार भारत कौन से स्थान पर है?

उत्तर: 66वें

  • पहले स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे पर फिनलैंड देश बने हुए हैं।

(09) 10 दिसंबर 2021 को श्री राजा गोपालाचारी की कौन सी जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर: 143 वीं

  • वे स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे।
  • महात्मा गांधी के सहयोगी और स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक थे।
  • 1955 में इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *