Current Affairs of 12 August 2021

Questions And Answers of Current Affairs 12 August 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार भारत में तपेदिक (TB) के कितने प्रतिशत मामले 15-45 आयु वर्ग के हैं?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) भारत और किस देश  ने “अल-मोहद अल-हिंदी 2021” (AL-MOHED AL-HINDI 2021) नामक अपना पहला नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया है?

उत्तर: सऊदी अरब

(02) मरबर्ग (Marburg ) वायरस किस वायरस के परिवार से संबंध रखता है?

उत्तर: इबोला वायरस

  • यह वायरस फ्रूट चमगादड़ से लोगों में फैलता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका के अत्यंत संक्रामक और घातक मारवर्ग वायरस के पहले मामले की पुष्टि गिनी में हुई है।

(03) 127वें संशोधन विधेयक 2021 के पारित होने से कौन सी जनगणना की मांग उठी है?

उत्तर: जाति आधारित जनगणना

  • अभी तक विभिन्न राज्यों में पिछड़ी जातियों की जनसंख्या की गणना अपने स्तर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के माध्यम से की जाती रही है।

(04) वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020 में भारत 181 देशों में कौन से स्थान पर है?

उत्तर: 122वें

  • सिंगापुर पहली बार शीर्ष पर है।
  • इस सूचकांक के अनुसार 2010 और 2018 के बीच दुनिया भर में युवाओं की स्थिति में 3.1% का सुधार हुआ है।

(05) बोहरा समिति की रिपोर्ट किससे संबंधित है?

उत्तर: राजनीति का अपराधीकरण

(06) किस देश ने 2060 तक कार्बन-न्यूट्रल बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है? 

उत्तर: चीन

(07) ISRO 12 अगस्त को कौन सा उपग्रह लॉन्च करेगा?

उत्तर: EOS-03

(08) दिल्ली सरकार 11 अगस्त, 2021 को कौन सी सेवाएं लांच करेगी?

उत्तर: फेसलेस परिवहन (faceless transport services)

  • यह सभी ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण और परमिट से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन लाएगी।

(09) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने हर साल 7 अगस्त को कौन सा दिवस मनाने की बात कही है?

उत्तर:  राष्ट्रीय भाला दिवस

  • गौरतलब है कि 7 अगस्त 2021 को खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।
  • 7 अगस्त को नीरज चोपड़ा द्वारा भारत को ओलंपिक में मेडल जीतने की याद में मनाया जाएगा।

Questions And Answers of Current Affairs 12 August 2021

Water Transport

Current Affairs of 11 and 12 August 2021

H.P Current Affairs-

(01) बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार पिछले तीन साल में विधायक प्राथमिकता में  कितनी सिंचाई योजनाएं की डीपीआर के प्राक्कलन तैयार किए हैं?

उत्तर: 297

  • बागवानी मंत्री  ने कहा कि विश्व बैंक से 1134 करोड़ का बागवानी विकास परियोजना वर्ष 2016 में स्वीकृत हुई थी।

(02) मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत तीन साल में 656 करोड़ की कितनी इकाइयां स्थापित की गई हैं?

उत्तर: 4,072

  • इस योजना से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 10,980 लोगों को रोजगार भी मिला है।
  • इस साल सरकार ने दो हजार नई इकाइयां स्थापित कर पांच हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

(03) भारत के 08वें प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर: चंद्रशेखर सिंह

  • चंद्रशेखर सिंह (01 जुलाई 1927 – 08 जुलाई 2007) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 10 नवंबर 1990 और 21 जून 1991 के बीच भारत के 08वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • कै. विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय मार्ग पर 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने ‘वन लगाओ, रोजी कमाओ’ जैसी महत्त्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा करवाया था।

(04) 52 सेकेंड में गाए जाने वाले देश के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मनÓ धुन (संगीतकार) के जनक कौन थे? 

उत्तर: कैप्टन राम सिंह ठाकुर

  • कैप्टन राम सिंह ठाकुर का जन्म कांगड़ा जिला के धर्मशाला के निकटवर्ती गांव खनियारा में 15 अगस्त 1914 को हुआ था।
  • रवींद्र नाथ टैगोर ने 1911 में जॉर्ज पंचम के आगमन पर स्वागत गीत के रूप में की थी।
  • हालांकि उस वक्त इसके बोल कुछ इस तरह से थे ‘शुभ सुख चैन की बरखा बरसे’ भारत भाग है जागाए।
  • लेकिन न तो आजादी से पहले, नहीं स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद किसी ने यह जानने का प्रयास किया कि राष्ट्रगान के संगीतकार कौन थे।
  • 1928 में लांस नायक के रूप में ब्रिटिश फौज में भर्ती हुए राम सिंह 1942 में सिंगापुर फॉल के बाद आईएनए में भर्ती हो गए थे।
  • ‘कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा’ की शब्दरचना व संगीत भी राम सिंह ने तैयार किया था।

लेखक राजेंद्र राजन ने राम सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से विभूषित करने की मांग प्रधानमंत्री से पत्र में की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *