current affairs of 13 January 2022

current affairs of 13 January 2022-WASP-103b-किस कछुए को दुनिया के सबसे उम्रदराज-हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022- ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021’-राज्य सिविल सेवा नियम, 1989

(01) हाल ही में खगोल शास्त्रियों ने किस नए ग्रह की खोज की है?

उत्तर: WASP-103b

  • नया एक्सोप्लैनेट सामान्य गोले के आकार के इतर आलू के समान फुटबॉल जैसा दिखता है।
  • इसे ‘गर्म वृहस्पति’ माना जा रहा है।

(02) गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा किस कछुए को दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थानीय जीव के रूप में नामित किया गया है?

उत्तर: जोनाथन

  • इसका जन्म 1832 में हुआ था।
  • इसकी उम्र 2022  में  190 वर्ष बताई जा रही है।
  • एक आधिकारिक रिकॉर्ड में दिए गए टाइटल के अनुसार वह सबसे पुराना ‘चेलोनियन’ है।

(03) हाल ही में जारी ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021’ के अनुसार देश के कुल वन और वृक्ष का आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर है जो देश के भौगालिक क्षेत्र का कितने प्रतिशत है?

उत्तर: 24.62%

  • 2019 के आकलन की तुलना में देश के कुल वन और वृक्ष आवरण में 2261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है।
  • वन क्षेत्रफल में अधिकतम वृद्धि आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किलोमीटर)  में दर्ज की गई है।

(04) हाल ही में किसे ISRO का नया 10वां चेयरमैन बनाया गया है?

उत्तर: एस सोमनाथ (S. Somnath)

(05) वन भैंसा किस राज्य का राजकीय पशु है?

उत्तर: छत्तीसगढ़

current affairs of 13 January 2022

(06) हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 सूचकांक के अनुसार, 2022 की पहली तिमाही में, भारत ने अपनी पासपोर्ट शक्ति में कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर: 83वां 

  • अब, भारत के पास बिना पूर्व वीजा के 60 देशों तक पहुंच है।
  • जापान और सिंगापुर को पहला स्थान दिया गया है।
  • पाकिस्तान 108वें स्थान पर है।
  • सबसे नीचे अफगानिस्तान को सूचीबद्ध किया गया है।

(07) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने 11 जनवरी, 2022 को कौन सी वेबसाइट लॉन्च की है? 

उत्तर: “जगन्ना स्मार्ट टाउनशिप वेबसाइट”

(08) 11 जनवरी, 2022 को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने कौन सी मिसाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया है? 

उत्तर: ब्रह्मोस

  • यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का समुद्र-से-समुद्र संस्करण है।

(09) किस राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य सिविल सेवा परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 38 साल कर दी है?

उत्तर: ओडिशा 

  • यह राज्य सिविल सेवा नियम, 1989 में संशोधन करके किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *