Current Affairs of 13 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 13 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

“हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021” की रिपोर्ट के अनुसार भारत को कौन सा स्थान दिया गया है? 

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) हाल ही में किसने नागपुर में भारत के पहले तरल प्राकृतिक गैस (LNG) सुविधा संयंत्र का उद्घाटन किया है ?

उत्तर: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

(02) किस राज्य को विभाजित करके “कोंगू नाडु” संघ राज्य क्षेत्र का गठन करने की खबर चर्चा में है?

उत्तर: तमिलनाडु

(03) स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का संबंध किस देश से है?

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

  • 8 जुलाई 2021 को “जाइला अवांत गार्डे” इस प्रतियोगिता को जीतने वाली प्रथम अफ्रीकी अमेरिकी और वित्तीय अश्वेत विजेता बन गई है।

(04) हाल ही में किसने 2021 का विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है?

13 july 2021 current affairs
नोवाक जोकोविच

उत्तर:  विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच

  • इसके साथ ही जोकोविच ने अपने कैरियर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर ‘रोजर फेडरर’ और ‘राफेल नडाल’ के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
  • सर्बिया के जोकोविच ने फाइनल में इटली के मैटियो बेरेटिनी को कड़े मुकाबले के बाद मात देकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की।

(05) GI टैग से प्रमाणित फाजिल आम (Fazil Mango) का हाल ही में किस देश को निर्यात भारत के द्वारा किया गया है?

उत्तर:  बहरीन

  • फाजिल आम की फसल भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में उगाई जाती है।
  • भारत में आम को “फलों का राजा” कहा जाता है।

(06) दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा स्तूप भारत के किस राज्य में है?

उत्तर:  बिहार

  • विश्व प्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ से जलमग्न हो गया है।
  • 150 फीट ऊंचाई वाले इस स्तूप की वर्तमान ऊंचाई 104 फीट है।

(07) किस देश ने यूरो फुटबॉल 2020 (EURO 2020) का ख़िताब जीता है?

उत्तर:  इटली

  • फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को हराया।
  • निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही।
  • इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में इटली ने इंग्लैंड को 3-2 से पराजित किया।

(08) 12 जुलाई को, संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? 

उत्तर:  मलाला दिवस

  • मलाला यूसुफ़जई एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता हैं।
  • उन्होंने “आई एम मलाला” पुस्तक का सह-लेखन भी किया है।
  • मलाला 17 साल की उम्र में 2014 में नोबेल पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बनीं थी।

(09) आमेर का किला भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: राजस्थान

  • इस किले के पास स्थित वाच टावर वाले क्षेत्र में सेल्फी ले रहे लोगों पर आसमानी बिजली गिरने से 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

(10) हिमाचल प्रदेश में मांझी नदी में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है इस बाढ़ से हिमाचल का कौन सा शहर प्रभावित हुआ है?

उत्तर: धर्मशाला

Questions And Answers of Current Affairs 13 July 2021

Current Affairs of  12 and 13 July 2021

H.P Current Affairs-

(01) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

(02) बाणगंगा नदी किसकी सहायक नदी है?

उत्तर: ब्यास नदी

(03) स्वतंत्रता सेनानी बाबा कांशीराम का सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: कांगड़ा

बाबा कांशीराम का जन्म 11 जुलाई 1882 को कांगड़ा जिला की पंचायत गुरनबाड में हुआ था।

उनके पिता का नाम लखनू राम और माता का नाम रेवती देवी था।

सन 1931 में जब भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा की खबर बाबा कांशीराम तक पहुंची तो उन्होंने प्रण लिया कि वो ब्रिटिश राज के खिलाफ अपनी लड़ाई को और धार देंगे।

ये भी कसम खाई कि जब तक देश आजाद नहीं हो जाता, तब तक वो काले कपड़े पहनेंगे और अगर आजादी से पूर्व उनकी मृत्यु भी हो गई तो उन पर कफन भी काले ही डाले जाएं ।

वे 11 बार जेल गए थे इसके दौरान उन्होंने 508 कविताएं ,02 उपन्यास और 08 कहानियाँ लिखी थी।

साल 1905 में कांगड़ा घाटी भूकंप आया और उससे चारों ओर भारी तबाही हुई थी ।

करीब 20 हजार लोगों की जान गई थी। कांशी राम ने गांव-गांव जाकर भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद की थी ।

 

Atmospheric Pressure Belts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *