Current Affairs of 13 June 2021

Questions And Answers of Current Affairs 13 June 2021

(01) “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” कब मनाया जाता है?

उत्तर: 12 जून

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा 2002 में इस दिवस को लांच किया गया था।
  • 2021 में यह दिवस ” Act now: End Child Labour” थीम के तहत मनाया गया।

(02) 11 जून, 2021 को 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga – IDY) के लिए कर्टेन रेजर इवेंट के दौरान, कौन सी एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की गयी है?

उत्तर: “नमस्ते योग” (Namaste Yoga)

  • नमस्ते योग एप्प (Namaste Yoga App) को जनता के लिए एक सूचना मंच के रूप में डिज़ाइन किया गया है।
  • इसे योग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे बड़े समुदाय के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, 2021 में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम- ” Yoga at home and Yoga with Family” के तहत मनाया जाएगा।
  • संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर, 2014 में प्रस्ताव पारित किया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कर दिया।
  • पहला योग दिवस 2015 में राजपथ, नई दिल्ली में मनाया गया था।
  • इसने 35,985 लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा योग सत्र होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

(03) हाल ही में कौन UNCTAD की पहली महिला अध्यक्ष बनीं है?

उत्तर: रेबेका ग्रिनस्पैन (Rebecca Grynspan)

  • वह जिनेवा स्थित संगठन, UNCTAD का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और मध्य अमेरिकी होंगी।

(04) किस अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्र ग्रह का अध्ययन करने के लिए ‘EnVision’ ऑर्बिटर की घोषणा की है?

उत्तर: ESA  (European Space Agency)

(05) सीमा सड़क संगठन ने किन दो Centre of Excellence (CoE) की स्थापना की है?

उत्तर:  (01) (CoERSA) Centre of Excellence for Road Safety & Awareness- इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण करके सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

 (02) (CoERBAT) Centre of Excellence for Roads, Bridges, Air Fields and Tunnels- यह पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में लगभग 60,000 किलोमीटर सड़कों, 19 हवाई क्षेत्रों, 56,000 मीटर पुलों और चार सुरंगों के विकास में प्राप्त ज्ञान को संस्थागत बनाने पर केंद्रित है।

(06) अमेरिका के इतिहास में फेडरल जज बनने वाले पहले मुस्लिम अमेरिकी कौन बन गए हैं?

उत्तर: जाहिद कुरैशी

(07) हाल ही में जाने-माने पर्यावरणविद् अर्थशास्त्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर राधा मोहन का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया निधन हो गया उनका संबंध किस राज्य से था?

उत्तर: ओडिसा

  • प्रो.राधा मोहन को पदम श्री, उत्कल सेवा सम्मान, द ग्लोबल रोल ऑफ ऑनर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

(08) किस इ-कॉमर्स कंपनी ने “Medicines from the sky” प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ साझेदारी की है?

उत्तर: Flipkart

Questions And Answers of Current Affairs 13 June 2021

(09) किस राज्य ने हाल ही में राज्य की कैबिनेट में शहरी क्षेत्रों में 50 साल से अधिक पुराने पेड़ों की रक्षा और संरक्षण के लिए एक कार्य योजना परित की है?

उत्तर: महाराष्ट्र

  • 50 साल से अधिक आयु के पेड़ को “हेरिटेज ट्री” कहा जाता है।

(10) मार्गेरीटा हैक के 99वें जन्मदिन पर गूगल (Google) ने उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप डूडल (Doodle) समर्पित किया है,वे कौन थी?

उत्तर: मार्गरीटा हैक के 99वें जन्मदिन पर उन्हें गूलल ने याद किया है, मार्गरीटा इटली की खगोलभौतिकविद, प्रोफेसर, लेखिका और एक्टिविस्ट थी, उनकी विज्ञान के क्षुद्रग्रह , सैटेलाइट और तारकीय वायुमंडल में विशेष दिलचस्पी थी।

  • इनको 1995 में शुद्रग्रह 8558 की खोज करने का श्रेय दिया जाता है।
  • इनको इटली के सर्वोच्च सम्मान “दमा डि ग्रान क्रोस” की उपाधि मिली है।

(11) हाल ही में “डॉक्टर अशोक पनगढ़िया” का निधन हो गया उनका संबंध किस क्षेत्र से था?

उत्तर: चिकित्सा

  • 2014 में उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया गया था।

(12) 04 जून, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.842 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ कितना अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुँच गया है?

उत्तर: 605.008 अरब डॉलर

(13) हाल ही में भारत ने किस देश के साथ घरेलू कामगारों की भर्ती पर सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर:  कुवैत

  • कुवैत में लगभग 10 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं।

(14) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार मई 2021 में पिछले कितने वर्षों में दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है? 

उत्तर:  121  वर्षों बाद

  • 1990 में अब तक की सबसे अधिक वर्षा हुई थी, जब 110.7 मिमी की रिकॉर्ड वर्षा हुई थी।

(15) किसने 2021 का “पुलित्ज़र पुरस्कार स्पेशल साइटेशन” जीता है?

उत्तर: Darnella Frazier

 

Current Affairs of 13 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) गत वर्ष मक्की में किस कीट के प्रकोप का दंश झेल चुके देश व प्रदेश के किसानों को इस वर्ष भी इस कीट का सामना करना पड़ सकता है?

उत्तर: अमरीकन फॉल आर्मी वर्म

  • मक्की का अमरीकन फॉल आर्मी वर्म एक प्रकार का कीट है, जो कीटों के एक महत्त्वपूर्ण वर्ग लेपिडोप्टेरा से संबंधित है।
  • सर्वप्रथम यह कीट दक्षिण अमरीका में वर्ष 2015 में देखा गया था।
  • वर्ष 2018 में यह कीट सर्वप्रथम कर्नाटक में पाया गया था और उत्तर-पूर्वी राज्यों से होता हुआ यह उत्तर भारत के राज्यों में भी पहुंच गया।

(02) शिमला में मई अंत तक कितने साइबर अपराध के मामले देखने को मिले है? 

उत्तर: 1,750

  • साइबर अपराध के अतिरिक्त एसपी “नरवीर सिंह ठाकुर” ने कहा है कि साइबर अपराध के मामलों में तेजी आई है क्योंकि लोग अब महामारी के कारण डिजिटल बैंकिंग पर निर्भर हैं।

(03) “बिजली महादेव” का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

  • लगभग 2,460 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बिजली महादेव भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है।

(04) हिमाचल का कौन सा विश्वविद्यालय उन छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा जिन्होंने कोविड -19 में कमाई करने वाले माता-पिता को खो दिया है?

उत्तर: आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी

 

HAS Pre-Exam Paper-1 2018 Fully Solved

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *