Current Affairs of 15 September 2021

Questions And Answers of Current Affairs 15 September 2021

(01) संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 12 सितंबर को कौन सा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस  (International Day for South-South Cooperation)

  • यह दिन विकासशील देशों के बीच सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालता है।

(02) भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और अमेरिका के जलवायु के लिए विशेष राष्ट्रपति के दूत जॉन केरी ने 13 सितंबर, 2021 को कौन सा संवाद लांच किया है?

उत्तर:  ‘Climate Action and Finance Mobilisation Dialogue

  • यह संवाद भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के तहत शुरू किया गया था।
  • यह साझेदारी दोनों देशों को जलवायु परिवर्तन पर अपने सहयोग को नवीनीकृत करने और वित्तीय पहलुओं को संबोधित करने का अवसर प्रदान करेगी।

(03) हिंदी भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है और लगभग कितने % भारतीय आबादी द्वारा बोली जाती है?

उत्तर: 40%

  • 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस(राष्ट्रीय) के रूप में मनाया जाता है।
  • 14 सितंबर, 1950 को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में शामिल किया गया था।
  • 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

(04) किस राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को ड्राई राशन आपूर्ति करने के लिए एक योजना शुरू की है?

उत्तर: ओडिशा

  • इस योजना के तहत प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को 5 किलो चावल मुफ्त  दिए जाएंगे।

(05) भारत और किस देश ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और PayNow को जोड़ने की घोषणा की है, ताकि उपयोगकर्ता

तत्काल, कम लागत वाले फंड ट्रांसफर कर सकें?

उत्तर: सिंगापुर

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) द्वारा दोनों देशों की तेज़ भुगतान प्रणालियों को जोड़ने की परियोजना की घोषणा की गई थी।

Questions And Answers of Current Affairs 15 September 2021

(06) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) के प्रमुख कौन है? 

उत्तर: कैलासवादिवू सिवान

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के. सिवन के अनुसार, भारत जल्द ही अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक नई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नीति लेकर आएगा।

(07) हाल ही में किस राज्य में भारत की सबसे बड़ी ‘ओपन एयर फर्नरी’ का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर: उत्तराखंड

  • इस फर्नरी में बड़ी संख्या में फर्न प्रजातियों के पौधे हैं।

(08) हाल ही में सारागढ़ी लड़ाई की 124वीं वर्षगांठ मनाई गई यह लड़ाई किनकिन के बीच लड़ी गई थी?

उत्तर: सिख बटालियन और अफगान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *