Current Affairs of 18 August 2021

Questions And Answers of Current Affairs 18 August 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

किस राज्य की सरकार बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करेगी? 

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 अगस्त, 2021 को किन के लिए वीजा की एक नई श्रेणी की घोषणा की है?

उत्तर: अफगानों

  • गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के बाद यह निर्णय लिया है।
  • भारत में प्रवेश के लिए उनके आवेदनों को फ़ास्ट ट्रैक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई श्रेणी की घोषणा की गई है।
  • इस इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा को “e-Emergency X-Misc Visa” कहा जाता है।

(02) किस देश के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने देश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद 16 अगस्त, 2021 को इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर: मलेशिया

(03) गाजा पट्टी में आतंकवादियों ने 16 अगस्त, 2021 को किस देश पर रॉकेट दागे?

उत्तर: इजरायल

  • हालाँकि इन रॉकेट को इज़रायल के आयरन डोम एंटी-मिसाइल सिस्टम द्वारा इंटरसेप्ट किया गया था।
  • मई 2021 में 11 दिनों तक चले युद्ध के बाद यह इस तरह का पहला हमला था।

(04) रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किस नामक नागरिक विमान बनाने के लिए सफलतापूर्वक जमीनी परीक्षण किया है?

उत्तर: ‘हिंदुस्तान-228’

  •  हिंदुस्तान -228 विमान का ग्राउंड रन और लो स्पीड टैक्सी ट्रायल (LSTT) कानपुर में HAL फैसिलिटी में किया गया।
  • हिंदुस्तान-228 (Hindustan-228) यह 19 सीटों वाला मल्टीरोल यूटिलिटी विमान है।

(05) किसने तालिबान को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने के बाद तालिबान और उसके समर्थन करने वाली सभी सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया है?

उत्तर: FACEBOOK

(06) केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के अनुसार, भारत नेट कार्यक्रम (Bharat Net Programme) के तहत भारत के कितने लाख गांवों को 2024 तक इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल जाएगी?

उत्तर: 6 लाख

  • राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक अब तक करीब 2.8 लाख गांवों में इंटरनेट की सुविधा मिल चुकी है।

(07) किस मंत्रालय का वृक्षारोपण अभियान – 2021 (Vriksharopan Abhiyan) 19 अगस्त, 2021 को शुरू किया जायेगा?

उत्तर: कोयला मंत्रालय

  • इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में लॉन्च किया जाएगा।
  • कोयला मंत्रालय के कोयला सार्वजनिक उपक्रमों ने “गो ग्रीनिंग” अभियान के तहत 2,385 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

(08) राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज कहां स्थित है?

उत्तर: मुंबई

  •  भारत का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज है।
  • इसकी स्थापना 1992 में हुई थी।
  • कारोबार के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

(09) खबरों में रहा “तपस” किससे संबंधित है?

उत्तर: शिक्षा

(10) भारत के 75वें  स्वतंत्रता दिवस की थीम क्या थी?

उत्तर:  राष्ट्र पहले हमेशा पहले

Questions And Answers of Current Affairs 18 August 2021

Current Affairs of 17 and 18 August 2021

H.P Current Affairs-

(01) किस  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के इनोवेटर विद्यार्थियों और फैकल्टी ने मिल कर एक स्मार्ट रोड मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास किया है।

उत्तर:  IIT मंडी

  • ये तेज/अंधेरे मोड़ पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करेगा।

(02) कारगिल युद्ध में परमवीर च्रक प्राप्त करने वाले बिलासपुर जिला के सूबेदार संजय कुमार को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर: हिमाचल गौरव पुरस्कार

(03) हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड स्वरोजगार योजना के तहत किस नाम से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा?

उत्तर: ‘खादी मित्र’

इस प्रोजेक्ट में चंबा, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर जिलों को शामिल किया गया है।

(04) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हिमाचल प्रदेश सरकार को ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि में कितने करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं?

उत्तर: 673.4 करोड़ रुपये

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 141 परियोजनाएं मंजूर की हैं।

(05) हिमाचल प्रदेश के चर्चित कुश्ती कोच और कुश्ती महासंघ के महासचिव परशुराम अवार्डी ने स्वतंत्रता दिवस पर मिली 55 हजार रुपये सम्मान राशि और शॉल-टोपी समारोह के बाद लौटा दी हैं, उनका नाम बताएं?

उत्तर:  जगदीश कुमार

  • जगदीश ने 2018 में ऑल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश को स्वर्ण पदक भी दिलवाया है।

July 2021 Monthly Current Affairs

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *