Current Affairs of 2 June 2021

Questions And Answers Of  Current Affairs 2 June 2021

(01) संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization – FAO) द्वारा हर साल 01 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day)

  • भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • 2011 के सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 70% दूध के नमूने FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप थे।
  • भारत 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाता है। यह दिन 26 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह वर्गीज कुरियन (Verghese Kurien) की जयंती है। उन्हें भारत में दुग्ध क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है।
  • भारत में ऑपरेशन फ्लड (Operation Flood) शुरू करना उनका विचार था।
  • ऑपरेशन फ्लड 1970 में शुरू किया गया था।

(02) भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने “इकॉरैप 2021” (Ecowrap 2021) रिपोर्ट प्रकाशित की है और वित्तीय वर्ष 2022 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान को पहले के 10.4 प्रतिशत से संशोधित कर कितना प्रतिशत कर दिया है?

उत्तर: 7.9 %

(03) गोवा सरकार ने नीति आयोग की तर्ज पर किस इंस्टिट्यूट की स्थापना की है?

उत्तर: गोवा इंस्टीट्यूशन फॉर फ्यूचर ट्रांसफॉर्मेशन (गिफ्ट)

  • GIFT नीति आयोग की तर्ज पर काम करेगा।
  • यह नीति निर्माण और इसके कार्यान्वयन पर सरकार की सहायता, सलाह और मार्गदर्शन करेगा।

(04) WHO ने भारत में पाए जाने वाले COVID-19 वेरिएंट का क्या नामकरण किया है? 

उत्तर:  भारत में पाए जाने वाले B.1.617.2 वेरिएंट को ‘डेल्टा’ नाम दिया है

(05) किस संस्थान ने “एंबीटैग” (AmbiTAG) विकसित किया है जो कोल्ड चेन प्रबंधन के लिए विकसित भारत का पहला स्वदेशी तापमान डेटा लॉगर (temperature data logger) है?

उत्तर:  आईआईटी रोपड़ (IIT Ropar)

(06) हाल ही में किस देश ने ‘थ्री चाइल्ड पॉलिसी’ की घोषणा की है?

उत्तर: चीन

(07) विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा SARS-CoV-2 के B.1.617.1 वेरिएंट का क्या नाम रखा गया है?

उत्तर: कप्पा

(08) खबरों में रहा ‘वज्र कवच’ क्या है?

उत्तर: पीपीई एवं मास्क को संक्रमण रहित करने वाला एक उपकरण

(09) Global Goals 2030 शिखर सम्मेलन की मेजबानी किसके द्वारा की गई?

उत्तर: दक्षिण कोरिया

(10) खबरों में रहा Litoria Mira क्या है?

उत्तर: मेंढक

  • आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक कौन है न्यू गिनी के वर्षा वनों में मेंढक की नई प्रजाति की खोज की ह।
  • इस मेंढक का रंग चॉकलेटी है।

 

Current Affairs of 2 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) शिमला जिले की कोटखाई की बकौल पंचायत के लोगों ने कितने फीट की ऊंचाई पर जंगल में एक कृत्रिम झील का निर्माण किया है?

उत्तर: 8000 फीट

(02) 2019-20 में हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध दूध की मात्रा कितने ग्राम रही है?

उत्तर: 600 ग्राम

  • जो कि 2001-02 की तुलना में करीब 260 ग्राम बढ़ी है।
  • इस क्षेत्र में पंजाब पहले नंबर पर है, जहां पर यह आंकड़ा 1100 ग्राम से अधिक है।

 

 

Religion Folk song-dance-drama of Himachal-Pradesh 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *