current affairs of 20 January 2022

current affairs of 20 January 2022-ऑपरेशन सर्द हवा-आइसफिश ब्रीडिंग कॉलोनी-“द एनिग्मा”-हिम केयर योजना कब शुरू की गयी थी? 

(01) BSF (Border Security Force) ने कौन सा ऑपरेशन शुरू किया है?

उत्तर: ऑपरेशन सर्द हवा

  • आमतौर पर यह ऑपरेशन राजस्थान की सीमा में लॉन्च किया जाता है, खासकर जैसलमेर क्षेत्र में।

(02) कौन सा क्षुद्रग्रह 18 जनवरी 2022 को पृथ्वी के पास से गुजरा था? 

उत्तर:  1994 PC1

  • यह 12 लाख मील की दूरी से गुजरा।
  • इसे “7482” के नाम से भी जाना जाता है।

(03) गहरे समुद्र के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका के वेडेल सागर (Weddell Sea) में किसकी खोज की है?

उत्तर: आइसफिश ब्रीडिंग कॉलोनी (Icefish breeding colony)

  • आइसफिश का वैज्ञानिक नाम Neopagrtopsis ionah है।

(04) प्रत्येक वर्ष 19 जनवरी को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)

  • NDRF की स्थापना 19 जनवरी 2006 को हुई थी।
  • NDRF का आदर्श वाक्य है “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र”

(05) SKA (Square Kilometre Array) वेधशाला के अंतर सरकारी स्थापना संस्थापक राष्ट्रों में शामिल होने वाला आठवां देश कौन सा बना है?

उत्तर:  स्वीटजरलैंड

  • SKAO दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप के निर्माण की एक परियोजना है।

(06) “द एनिग्मा” (The Enigma) क्या है ?

उत्तर: 17 जनवरी, 2022 को दुबई में “द एनिग्मा” (The Enigma) नामक 555.55 कैरेट के काले हीरे (black diamond) का अनावरण किया गया है।

Current Affairs of 19-20 January 2022
Himachal Pradesh Current Affairs

(01) हिम केयर योजना कब शुरू की गयी थी? 

उत्तर:  1 जनवरी 2019

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे सभी नागरिक जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, जो कि secc-2011 में कवर्ड नहीं है उनके लिए हिम केयर योजना का आरंभ किया गया था।
  • हिम केयर योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी परिवार को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार के सभी 5 सदस्य उठा सकते हैं।

(02) राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में कौन सी टीम चैंपियन बनी है?

उत्तर: लद्दाख

(03) हरियाणा में कौन सा बांध बन रहा है?

उत्तर: आदि बद्री बांध

  • हरियाणा और हिमाचल सीमा पर सोम नदी पर बांध बनाने की योजना पर वर्ष 2018 से काम चल रहा है।
  • बांध स्थल में 77 हेक्टेयर क्षेत्र हिमाचल का आ रहा है, जबकि हरियाणा में करीब 11 हेक्टेयर है।
  • बांध का निर्माण कार्य होने से 03 किलोमीटर लंबी झील बनेगी।

(04) धर्मशाला शहर को मैक्लोडगंज से जोड़ने वाले कितने किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण 207 करोड़ की लागत से किया गया है?

उत्तर: 1.8 किलोमीटर

  • यह रोपवे मैक्लोडगंज की यातायात समस्या को हल करने में सहायक सिद्ध होगा।
  • इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस परियोजना में मोनो केबल डिटेचेबल गोंडोलस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *