Current Affairs of 22 November 2021

Important Questions And Answers Current Affairs of 22 November 2021

(01) International Commission to Reignite the Fight Against Smoking की रिपोर्ट के अनुसार 16 से 64 वर्ष के आयु वर्ग के धूम्रपान करने वालों की संख्या में भारत कौन से स्थान पर है?

उत्तर: दूसरे

  • दुनिया भर में धूम्रपान रहित तंबाकू और मुंह के कैंसर के उपयोग की दर भारत में सबसे अधिक है।

(02) जापान के प्रधानमंत्री कौन है?

उत्तर: फुमियो किशिदा 

  • फुमियो किशिदा ने एक प्रोत्साहन पैकेज का अनावरण किया जो लगभग 56 ट्रिलियन जापानी येन के बराबर है।

(03) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में किस बर्ष तक यमुना नदी को पूरी तरह से साफ करने का संकल्प लिया है?

उत्तर: 2025

(04) कौन से दिल्ली के पहले सुल्तान थे जिन्होंने अपना मुख्यालय आगरा किले में स्थानांतरित कर दिया और वहां से शासन किया?

उत्तर: सिकंदर लोदी

  • 1504 आगरा शहर की नींव भी सिकंदर लोदी ने ही रखी थी
  • भूमि को मापने के लिए उसने गज का चलन शुरू किया था
  • प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर(काँगड़ा) की मूर्ति को तोड़ कर उसने टुकड़ों को कसाइयों को मांस तोलने के लिए दे दिया था

Important Questions And Answers Current Affairs of 22 November 2021

(05) किस देश को IORA का नया डायलॉग पार्टनर (संवाद साझेदार) बनाया गया है?

उत्तर: रूस

(06)  किसने ढाका में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में मिश्रित महिला व्यक्तिगत खिताब जीता है? 

उत्तर: वी. ज्योति सुरेखा

Current Affairs of 21-22 November 2021

Himachal Pradesh Current Affairs

(01) किस मेडिकल कालेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश का पहला पूर्ण सुविधाओं युक्त ‘जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र’ का विधिवत उद्घाटन किया गया है?

उत्तर: नेरचौक मेडिकल कालेज

(02)  हाल ही में किसको आईजैक सिक्वेयरा में मेमोरियल अवार्ड मिला है?

उत्तर: डा. हेमराज बंसल

(03) स्मार्ट पुलिस इंडेक्स रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने देश भर में कौन सा रैंक हासिल किया है?

उत्तर: नौवां (9th)

  • रैंकिंग में पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश रहा।
  •  उत्तर भारत के राज्यों में हिमाचल पुलिस ने पहला स्थान हासिल किया है।

(04) 1939 ई. को मंडी रियासत के तत्कालीन राजा कौन थे?

उत्तर: जोगेंद्रसेन 

  • मंडी शहर की शान इंदिरा मार्केंट में लगभग दो साल से खराब पड़ी ऐतिहासिक घंटाघर की सुईयां अब जल्द ही लोगों को सही समय दिखाएंगी।

(05) स्वच्छता सर्वेक्षण में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल सुधार करते हुए छठे से कौन से स्थान पर पहुंच गया है?

उत्तर: पांचवें

  • धर्मशाला नगर निगम को देश भर में 134वां स्थान मिला है

(06) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किस जिले में पांच दिन तक चलने वाली स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता व क्राफ्ट मेले का शुभारंभ किया है?

उत्तर: किन्नौर  (रिकांगपिओ)

(07)  हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सौर ऊर्जा से चलने वाला प्रदेश का पहला मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर आरंभ हो गया है?

उत्तर: शिमला 

  • शिमला जिले की चिड़गांव तहसील की शिलादेश पंचायत में

(08) गारबेज फ्री सिटी बनने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला शहर कौन सा है?

उत्तर: शिमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *