Current Affairs of 23 October 2021

Important Questions And Answers Current Affairs of 23 October 2021

(01) हाल ही में, 13 राज्यों के 77 जिलों में कुल कितने वित्तीय साक्षरता और सेवा वितरण केंद्र (सक्षम केंद्र) शुरू किए गए हैं?

उत्तर: 152

  • इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य SHG सदस्यों और ग्रामीण गरीबों को वित्तीय सेवाओं के वितरण की सुविधा और वित्तीय साक्षरता प्रदान करना है।

(02) दक्षिण कोरिया ने अपने घरेलू रूप से निर्मित किस रॉकेट का पहला परीक्षण लॉन्च किया है?

उत्तर: NURI (नूरी)

(03) भारत का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(IFFI) 20 से 28 नवंबर तक किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?

उत्तर:  गोवा

(04) FATF ने किस देश को एक बार फिर से ‘ग्रे’ लिस्ट में रखा है?

उत्तर:  पाकिस्तान

  • इसके साथ ही जॉर्डन, माली और तुर्की को भी ‘ग्रे’ लिस्ट में शामिल किया गया है।
  • इस बार मॉरिशियस और बोत्सवाना को ‘ग्रे’ लिस्ट से बाहर निकाल दिया गया है।

(05) किस दिन सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्र भारत की अस्थाई सरकार(PGFI) का गठन किया था?

उत्तर:   21 अक्टूबर 1943

  • आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को पूरे देश में ‘आजाद हिंद फौज’ सरकार के गठन की वर्षगांठ मनाई जा रही है।

Important Questions And Answers Current Affairs of 23 October 2021

(06) “Right to Repair” का संबंध किस से है?

उत्तर:  इलेक्ट्रॉनिक कचरे से

  •  2019 में पूरी दुनिया में 5.36 करोड टन इलेक्ट्रॉनिक सामान कूड़े में फेंक दिया गया था।
  • UN के मुताबिक इसमें से सिर्फ 17.4% रीसायकल हो पाया है हर साल यह कचरा 4% की दर से बढ़ रहा है।

(07) एशिया का पहला महिला कॉलेज और सबसे पुराना महिला कॉलेज कौन सा है?

उत्तर: बेथ्यून कॉलेज कोलकाता

(08) ‘डेइंग एरिंग वन्यजीव अभयारण्य’ कहां है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

(09) भारत की किस कंपनी ने भारत के सबसे बड़े ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट को निर्मित करने का निर्णय किया है?

उत्तर: गेल

(10) ‘परामबिकुलम टाइगर रिजर्व’ भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: केरल

  •  इस टाइगर रिजर्व को ‘अर्थ गार्जियन अवार्ड’ से नवाजा गया है।
  • आपको बता दें कि भारत के सबसे बड़े एल्युमिनियम उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम को कलिंगा एनवायरमेंट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है
  • The Right Livelihood Award 2021 जिसे Swiden का अल्टरनेटिव नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है, दिल्ली स्थित पर्यावरणीय संगठन “लीगल इनीशिएटिव फॉर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट” (LIFE) को दिया गया है

(11) राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 कहां आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर: छत्तीसगढ़

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *