Current Affairs of 24 August 2021

Questions And Answers of Current Affairs 24 August 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे? 

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) देश का पहला स्मॉग टावर का उद्घाटन कहां किया गया है?

उत्तर: नई दिल्ली

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में भारत के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया है।

(02) किस मंत्री द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइप लाइन (NMP) का शुभारंभ किया गया है?

उत्तर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

(03) विश्व के कौन से सबसे बड़े द्वीप में पहली बार बर्फ की जगह बारिश हुई है?

उत्तर: ग्रीनलैंड 

(04) 22 अगस्त, 2021 को कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खरीफ फसलों के तहत मौजूदा मानसून के मौसम में 1,043.87 लाख हेक्टेयर में कितने प्रतिशत की गिरावट देखी गई है?

उत्तर: 1.55%

(05)  कौन कौन से देशों की नौसेनाएं 26 अगस्त, 2021 से मालाबार नौसेना अभ्यास (Malabar Naval Exercise) आयोजित करेंगी?

उत्तर: भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान

  • यह समुद्री अभ्यास गुआम द्वीप से किया जाएगा, जो अमेरिका का एक क्षेत्र है।
  • यह वार्षिक अभ्यास चार दिन का होगा।

Questions And Answers of Current Affairs 24 August 2021

(06) NTPC लिमिटेड ने कहाँ पर सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजना लांच की है? 

उत्तर: विशाखापत्तनम

  • यह सिम्हाद्री थर्मल पावर स्टेशन (Simhadri Thermal Power Station) के जलाशय पर 25 मेगावाट की परियोजना है।
  • यह पहली सौर परियोजना है जिसे फ्लेक्सिबिलाइजेशन योजना (Flexibilisation Scheme) के तहत स्थापित किया गया था।
  • विशाखापत्तनम बंगाल की खाड़ी पर भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में एक बंदरगाह शहर और औद्योगिक केंद्र है।

(07) 21 अगस्त, 2021 को कौन सा अभ्यास इंग्लिश चैनल में आईएनएस तबर (INS Tabar) और एचएमएस वेस्टमिंस्टर (HMS Westminster) के बीच आयोजित किया गया?

उत्तर: कोंकण अभ्यास 2021

(08) भारत में अब तक कितने करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है?

उत्तर: 58 करोड़

(09) 13 अगस्त, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.099 अरबी डॉलर की गिरावट के साथ कितने अरब डॉलर पर पहुँच गया है?

उत्तर: 619.365 अरब डॉलर

Questions And Answers of Current Affairs 24 August 2021

Monthly Current Affairs July 2021

Current Affairs of 23 and 24 August 2021

H.P Current Affairs-

(01) आजादी से पहले किस शहर को बिजली से रोशन करने वाले शानन पन विद्युत प्रोजेक्ट के निर्माण में हिमाचल प्रदेश के शानन-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेलवे ट्रैक ने अहम भूमिका निभाई थी?

उत्तर:  लाहौर  (अब पाकिस्तान में है)

  • एशिया के सबसे पहले रोप-वे पर दौड़ने वाली हेरिटेज ट्रॉली के रोमांच का सफर जल्द शुरू होगा।
  • करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर वर्षों पुरानी हेरिटेज रोप-वे को नया स्वरूप दिलाने का 80 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा भी हो चुका है।

(02) हिमाचल प्रदेश के किन पांच जिलों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया है?

उत्तर:  कुल्लू, हमीरपुर, सोलन, किन्नौर और लाहौल स्पीति

  • सरकार ने 26 अगस्त तक सभी लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।

(03) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर:  कोलकाता

  • जीएसआई के छह क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता में हैं और देश के लगभग सभी राज्यों में कार्यालय हैं।

(04) हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) अपनी स्थापना के डेढ़ वर्षों के भीतर निष्पादन याचिकाओं का निपटान करने में देश के सभी रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरणों में  कौन से स्थान पर है?

उत्तर:  दूसरे (2nd)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *