Current Affairs of 24 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 24 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

मध्य प्रदेश राज्य में किन शहरों को यूनेस्को द्वारा अपनी ‘ऐतिहासिक शहरी लैंडस्केप परियोजना’ के तहत चुना गया है? 

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) 23 जुलाई को कौन सा दिवस प्रतिवर्ष देश भर में मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

  • आज ही के दिन 1927 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने बॉम्बे स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था।

(02) ‘जलयुक्त शिवार अभियान’ किस राज्य में चलाया गया था?

उत्तर: महाराष्ट्र

(03) किस राज्य ने विश्वविद्यालय में प्रवेश में ट्रांसजेंडरों के लिए आयु सीमा हटा दी गयी है? 

उत्तर: केरल

(04) हाल ही में Global Survey on Digital and Sustainable Trade Facilitation 2021 जारी किया गया है इसमें भारत का स्कोर क्या है?

उत्तर: 90.32%

  • यह सर्वे हर 2 साल पर आयोजित किया जाता है।

(05) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है, इस विश्वविद्यालय के गठन के लिए इस परियोजना की लागत कितने करोड़ रुपये होगी?

उत्तर: 750  करोड़ रुपये

(06) प्रसिद्ध ‘रामप्पा मंदिर’ किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: तेलंगाना

  • इस मंदिर को जल्द ही यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिलेगा।

(07) दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज कहाँ खोला गया है?

उत्तर: एम्स्टर्डम

  • एम्स्टर्डम नीदरलैंड की राजधानी है, जो अपनी कलात्मक विरासत, विस्तृत नहर प्रणाली और शहर के 17 वीं शताब्दी के स्वर्ण युग की विरासतों के साथ संकरे घरों के लिए जाना जाता है।

(08) “पांचवा नॉर्थईस्ट इंडिया ट्रेडिशनल फैशन वीक 2021” का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जाएगा?

उत्तर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

Water Transport

Current Affairs of  23- 24 July 2021

H.P Current Affairs-

(01) हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: चंबा जिले के भटियात से विधायक बिक्रम सिंह जरयाल

  • जबकि हमीरपुर के भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

(02) हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के नए कुलपति  कौन होंगे?

उत्तर: प्रो. सत प्रकाश बंसल

  • प्रो. बंसल आगामी पांच वर्षों तक अथवा 70 वर्ष आयु तक कुलपति के पद पर बने रहेंगे।
  • 12 जून, 2018 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में कुलपति के पद पर ज्वाइन किया था।

(03) अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एजेंसी, स्किवल की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्थित कौन सा विश्वविद्यालय  को हिमालयी क्षेत्र में स्थित सभी विश्वविद्यालयों में साइटेशन इंपैक्ट में नंबर एक स्थान दिया गया है?

उत्तर: शूलिनी विश्वविद्यालय (सोलन)

  • चीन, भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित हिंदू कुश हिमालयी क्षेत्र में 120 विश्वविद्यालय स्थित हैं, जिन्हें स्किवल संबद्धता (2017-2021 डेटा) की सूची में शामिल किया गया है।
  • इनमें से 61 भारत में, 47 चीन में, चार बांग्लादेश में, तीन नेपाल में, तीन पाकिस्तान में और एक-एक भूटान और अफगानिस्तान में हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *