Current Affairs of 25 April 2021

Questions And Answers Of Current Affairs of 25 April 2021

(01) हर साल, विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस बर्ष यह दिवस किस विषय के तहत मनाया गया?

उत्तर: शून्य मलेरिया लक्ष्य तक पहुंचना (Reaching the Zero Malaria Target)

(02) हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार देश में 2015 के मुकाबले 2020 में मलेरिया के मामलों में कितने प्रतिशत की कमी आई है?

उत्तर: 84%

(03) पंचायती राज दिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर: 24 अप्रैल

(04) अप्रैल-फरवरी 2020-21 के दौरान प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात 26.51% बढ़ा है। इस दौरान उनका निर्यात कितने करोड़ रुपये रहा?

उत्तर: 43,798 करोड़ रुपये

(05) 23 अप्रैल, 2021 को भारत-चीन सीमा में चमोली जिले में स्थित सुमनी, नीती घाटी में एक ग्लेशियर में विस्फोट हुआ था, नीती घाटी भारत के किस राज्य में है?

उत्तर: उत्तराखंड

(06) हाल ही में केंद्र सरकार ने किस देश से मोबाइल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को एअरलिफ्ट करने का निर्णय लिया है?

उत्तर: जर्मनी

(07) हाल ही में आयोजित विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

उत्तर: 07

(08) निल्सॉन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार 2021 किसने जीता है?

उत्तर: रूमाना सिन्हा

(09) अहमदाबाद में किसके द्वारा कोविड-19 अस्पताल स्थापित किया जा रहा है ?

उत्तर: DRDO

(10) विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ट्रेकोमा को समाप्त करने के लिए किस देश को मान्यता दी गई है?

उत्तर: गांबिया

(11) 22अप्रैल 2021 को पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस यात्रा कहां पर शुरू की गई है?

उत्तर:  विशाखापट्टनम से महाराष्ट्र

(12) भारत को एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स में 115 देशों की सूची में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर:  87

(13) हाल ही में नासकॉम की पहली महिला अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  रेखा मेनन

Current Affairs of 25 April 2021

HIMACHAL PRADESH

(01) राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के किन पंचायतों को ग्राम पंचायत घोड़पीठ सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है?

उत्तर: कांगड़ा जिल के देहरा और बैजनाथ

(02) हिमाचल प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, शुक्रवार रात (23 अप्रैल) केलांग में बीते 17 वर्षों में पहली बार अप्रैल में न्यूनतम तापमान कितने  डिग्री रिकॉर्ड हुआ?

उत्तर:  – 6

(03) धर्मशाला मैक्लोडगंज रोपवे का निर्माण किसके द्वारा किया गया?

उत्तर:  टाटा इंफ्रास्ट्रक्चर एंड रियलिटी लिमिटेड

(04) हिमाचल प्रदेश में कहां पर 13 करोड रुपए का GST घोटाला सामने आया है?

उत्तर: गगरेट (ऊना)

(05) उत्तर भारत में सबसे कम उम्र की टैरो कार्ड रीडर कौन बनी है ?

उत्तर:  आकांक्षा (यह चंबा शहर की रहने वाली हैं)

 

Current Affairs Of 24 April 2021

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *