Current Affairs of 26 January 2022

Important question and answer Current Affairs Of 26 January 2022- Daily Current Affairs

26 January 2022 Current Affairs in Hindi. आज की करंट अफेयर्स , 26 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स हिंदी में ।

Daily current affairs. Today’s current affairs. 26 January current affairs 2022 in Hindi. Current Affairs Today.

Current Affairs Of 26 January 2022| Daily Current Affairs

(01) हर साल 25 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

  • Theme: ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन (Rural and community centric tourism)

(02) कौन सा देश खीरा (Cucumber) और गर्किन (Gherkins) का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है?

उत्तर: भारत

  • वर्ष 2020-2021 में भारत ने 200 मिलियन डालर के कृषि प्रसंस्कृत उत्पाद, अचार, ककड़ी या कॉर्निचन्स के निर्यात को पार कर लिया है।

(03) किस देश ने तेल रिसाव के कारण पर्यावरण आपातकाल (Environmental Emergency) की घोषणा की है? 

उत्तर: पेरू 

  • पेरू एक दक्षिण अमेरिकी देश है।

(04) हाल ही पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है कुल कितने लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: 128

  • इस सूची में 04 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण, और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है।
  • देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

(05) प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों का कौन सा मंत्रालय पुरस्कार विजेताओं का चयन करता है?

उत्तर: महिला और बाल विकास मंत्रालय

  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 में विजेताओं को इस पुरस्कार में प्रमाण पत्र देने के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार नवाचार, समाजसेवा, कला और संस्कृति और वीरता के क्षेत्र में दिया जाता है।

(06) ‘ग्लोबल टाइगर फोरम’ बाघों के संरक्षण के लिए कौन सा अंतरराष्ट्रीय निकाय है?

उत्तर: अंतर सरकारी अंतरराष्ट्रीय निकाय

  • इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

(07) भारत के सबसे पहले चुनाव में सबसे पहला वोट देने वाले व्यक्ति कौन थे?

उत्तर: श्याम सरण नेगी

  • इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से है।
  • भारत में हर साल 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है।

Current Affairs of 25-26 January 2022
Himachal Pradesh Current Affairs

(01) 25 जनवरी को कौन सा राज्य अपना स्थापना दिवस मनाता है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • 1971 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना था।
  • हिमाचल प्रदेश का अर्थ है ‘बर्फ से लदा क्षेत्र’
  • हिमाचल प्रदेश ने अपना 52वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया।

(02) हाल ही पद्म पुरस्कारों में किन 02 हिमाचल की हस्तियों को पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर:  ललिता वकील और विद्यानंद सरैक

  • ललिता वकील का संबंध जिला चंबा से है उन्हें यह पुरस्कार कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
  • विद्यानंद सरैक का संबंध जिला शिमला के ठियोग से है उन्हें यह पुरस्कार साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया है।

(03) कौन सा विभाग हिमाचल में ‘फोरेंसिक लैब’ शुरू करेगा?

उत्तर:  वन्य प्राणी विभाग 

  • यह विभाग की हिमाचल प्रदेश में पहली फोरेंसिक लैब होगी।

(04) भारतीय रेलवे के पहले कर्मचारी कौन बने हैं, जिन्होंने ‘लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड’ में लगातार तीन बार नाम दर्ज करवाकर हैट्रिक जमा ली है?

उत्तर: राज सिंह दहिया

  • उन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ सिक्के, स्टैंप्स, करंसी नोट और गत्ते वाली रेलवे की टिकटें सहेजी और लगातार तीसरी बार लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया है।

(05) फोरेस्ट सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट में हिमाचल में कितने स्क्वायर किलोमीटर जंगल घने होने की बात कही गई है?

उत्तर: 9.43 स्क्वायर किलोमीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *