Current Affairs of 27 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 27 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

1,000 वर्षों में सबसे भारी बारिश के बाद चीन के किस शहर में भारी बाढ़ आई है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) 26 जुलाई, 2021 को शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की, कि भारत सरकार एक राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (National Research Foundation – NRF) स्थापित करने के लिए योजना बना रही है, 5 साल की अवधि में NRF के लिए कुल प्रस्तावित परिव्यय के रूप में कितने करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की गई है?

उत्तर: 50,000  करोड़ रुपये

(02) 13 वर्षीय  स्केटबोर्डर मोमीजी निशिया (Momiji Nishiya) ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता, वह ओलंपिक खेलों में अब तक की सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता बन गयी हैं। उनका सम्बन्ध किस देश से है?

उत्तर: जापान

(03) टोक्यो ओलंपिक में चार नए खेल कौन-2 से शामिल किए गए है?

उत्तर: कराटे, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और सपोर्ट क्लाइम्बिंग

(04)  26 जुलाई, 2021, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौन सा पोर्टल को लांच किया है?

उत्तर: ‘MyGov-मेरी सरकार’ (MyGov-Meri Sarkar)

(05) बी.एस. येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया वे किस राज्य के मुख्यमंत्री थे?

उत्तर: कर्नाटक

(06) कौन सा देश ‘जोगाजोग’ (Jogajog) नाम से अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है जो विश्व स्तर पर लोकप्रिय फेसबुक का विकल्प होगा और ‘अलापोन’ व्हाट्सएप का विकल्प होगा?

उत्तर: बांग्लादेश

(07) भारत के किस मंदिर को , यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है?

उत्तर: रुद्रेश्वर मंदिर (Rudreswara Temple)

यह मंदिर तेलंगाना राज्य के मुलुगु जिले के पालमपेट में स्थित है।

(08) 25 जुलाई, 2021 सोहरा (चेरापूंजी) में ग्रीन सोहरा वनीकरण अभियान (Green Sohra Afforestation Campaign) किस  मंत्री द्वारा लांच किया गया था?

उत्तर: गृह मंत्री अमित शाह

(09) 1999 में पाकिस्तानी सैनिकों की घुसपैठ के खिलाफ ‘ऑपरेशन विजय’ में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत को याद करने के लिए हर साल कितने जुलाई को पूरे भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: 26 जुलाई

Questions And Answers of Current Affairs 27 July 2021

Water Transport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *