Current Affairs of 28 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 28 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

बी.एस. येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया वे किस राज्य के मुख्यमंत्री थे?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) 26 जुलाई, 2021 को लोकसभा में कौन सा बिल पारित किया गया है?

उत्तर:  राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, उद्यमिता और प्रबंधन विधेयक, 2021

(02) 26 जुलाई, 2021 को लोकसभा ने कौन से विधेयक में संशोधन करने के लिए बिल पारित किया है?

उत्तर:  फैक्टरिंग विनियमन अधिनियम 2011

  • भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) क्षेत्र की मदद के लिए यह बदलाव किए जा रहे हैं।

(03) कौन सी सेना अफ्रीका के पूर्वी तट पर कटलैस एक्सप्रेस अभ्यास (Exercise Cutlass Express) में भाग ले रही है?

उत्तर: भारतीय नौसेना

(04)  किस राज्य सरकार ने पिछले दिन मिजोरम के साथ सीमा संघर्ष में पांच पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए मंगलवार(07 जुलाई ) से तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है?

उत्तर: असम

(05) भारत के भूतपूर्ब राष्ट्रपति डॉ. ए. पी जे अब्दुकल कलाम की 27 जुलाई को पुण्यतिथि मनाई गयी, उन्हें और किस नाम से जाना जाता था? 

उत्तर: Missile Man

  1. डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।
  2. वे 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति भी रह चुके हैं।
  3. 1997 में उन्हें भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

(06) हाल ही में ‘हरित सोहरा वनीकरण अभियान’ की शुरुआत किस राज्य में हुई है?

उत्तर:  मेघालय

(07) हाल ही में किस मंत्रालय ने ‘नदी को जानो’ ऐप लॉन्च की है? 

उत्तर:  शिक्षा मंत्रालय

(08) हाल ही में टाइफून “In-Fa” ने किस देश को प्रभावित किया है?

उत्तर: चीन

  • उष्णकटिबंधीय चक्रवातो को उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में ‘टाइफून’ कहा जाता है।

(09) चीन के ‘Fujian’ प्रांत का भारत के किस राज्य से ‘Sister State’ संबंध है?

उत्तर: तमिलनाडु

Questions And Answers of Current Affairs 28 July 2021

Atmospheric Pressure Belts

Current Affairs of  27- 28 July 2021

H.P Current Affairs-

(01) कुल्लू जिले की 520 मेगावाट पार्वती जल विद्युत परियोजना उत्तर भारत के किंतने राज्यों को बिजली प्रदान करती है?
उत्तर: 07

  • इस परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2005 में शुरू हुआ तथा उस दौरान के मूल्य स्तर पर प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2304.56 करोड़ निर्धारित की गई थी, लेकिन परियोजना की संशोधित अनुमानित लागत 2539.75 करोड़ रुपए तक पहुंच पाई है।
  • तीसरे चरण की अनुमानित लागत 235 करोड़ रुपए अधिक आंकी गई है।
  • पार्वती प्रोजेक्ट की इस राशि से सैंज घाटी की 08 पंचायतों में विकास के नए द्वार खुलेंगे।
  • यहां पार्वती तीन से घाटी की आठ पंचायतें तलाड़ा, लारजी, कनौन, धाऊगी, दुशाहड़, बनोगी, सुचैहन व रैला आदि पंचायतें परियोजना प्रभावित घोषित हुई हैं तथा उक्त राशि मिलने से इन पंचायतों के विकास कार्यों में नई गति मिलेगी।

(02) आजादी के बाद से आज तक हिमाचल प्रदेश के कितने वीर सपूत शहीद हो चुके है?
उत्तर: 1262

  • इनमें सबसे अधिक शहीद होने वाले 573 सपूत जिला कांगड़ा के है।
  • दूसरे नंबर पर 174 सपूतों के साथ प्रदेश का सबसे छोटा जिला हमीरपुर रहा है।

(03) सुप्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक शक्तिपीठ नाग मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर:  काँगड़ा (करियाड़ा)

(04) जिला कांगड़ा की अति दुर्गम घाटी व बैजनाथ उपमंडल की अति दुर्गम कौन सी पंचायत में इतिहास में पहली बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ डायमंड जुबली के रूप में मनाई जाएगी?

उत्तर: बड़ा भंगाल

(05) कौन सी कंपनी शिमला के कोटखाई का सेब शारजाह, अबू धाबी और मस्कट निर्यात करेगी?

उत्तर: फरीदाबाद की लक्ष्मी एग्रो कंपनी

  • कोटखाई की रामनगर पंचायत के थाना कनूखर के बागवान अनीश चौहान ने बताया कि कंपनी बगीचे से ही सेब उठाएगी।
  • पिछले साल अप्रैल में बगीचे में जेड वन वैरायटी का सेब लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *