Current Affairs of 28 May 2021

Questions And Answers Of  Current Affairs 28 May 2021

(01) Aspergillosis क्या है?

उत्तर: यह एक प्रकार का खतरनाक संक्रमण है जो Aspergillus नामक जीवाणु से होता है।

(02) हाल ही में किस राज्य ने नई ‘स्मार्ट किचन योजना’ की घोषणा की है?

उत्तर: केरल

  • स्मार्ट किचन योजना 10 जुलाई, 2021 तक शुरू की जाएगी।
  • इस योजना में कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन है।

(03) हाल ही में किस मंत्री  ने Services e-Health Assistance & Tele-consultation (SeHAT) OPD Portal लॉन्च किया है?

उत्तर:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  • रक्षा सेवा डॉक्टरों द्वारा सेवा प्रदान की जाएगी जो नियमित ड्यूटी पर हैं।
  • 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्ति प्रतीक्षा किए बिना परामर्श कर सकते हैं।
  • “ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म” नामक इसी तरह के पोर्टल ने हाल के महीनों में लगभग 5 लाख लोगों को सुविधा प्रदान की है।

(04) किस राज्य के हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ‘वन गुर्जर जनजाति’ के परिवारों की उपेक्षा करने के लिए फटकार लगाई है?

उत्तर:  उत्तराखंड

  • वन गुर्जर चौरा गांव की एक खानाबदोश जनजाति है।
  • यह जनजातियां हिमालय के राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में रहती है।

(05) किस इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने इमारतों के ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के लिए एक स्मार्ट विंडो सामग्री विकसित की है?

उत्तर:  IIT गुवाहाटी

  • यह स्मार्ट विंडो सामग्री इमारतों से गुजरने वाले प्रकाश एवं ऊष्मा की मात्रा को नियंत्रित कर इमारतों को ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल करने में मदद करती है।

(06) किस राज्य के मुख्यमंत्री ने  ‘Guardian Ministers’ की नियुक्ति की है?

उत्तर:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

  • प्रत्येक  ‘Guardian Ministers’ को 2-3 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वे इन जिलों में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे और जिले से संबंधित मुद्दों को हल करेंगे।

(07) किस राज्य के राज्यपाल ने संपत्ति के नुकसान की वसूली विधेयक ( Recovery of Damages to Property Bill) बिल को मंजूरी दी है?।

उत्तर:   हरियाणा के राज्यपाल एस.एन. आर्य

  • इस बिल (अब अधिनियम) के अनुसार, लोगों की दुकानों, घरों, सरकारी कार्यालयों, बसों, वाहनों और ऐसी अन्य सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से की जाएगी।
  • “लोक व्यवस्था में गड़बड़ी के दौरान संपत्ति के नुकसान की वसूली विधेयक, 2021” (Haryana Recovery of Damages to Property During Disturbance to Public Order Bill, 2021) मार्च 2021 में पारित किया गया था।

(08) ACCR पोर्टल किस मंत्रालय की पहल है?

उत्तर: आयुष मंत्रालय

(09) 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) ​ से ठीक पहले, Global Burden of Disease ने दुनिया भर में धूम्रपान करने वालों की संख्या पर एक अध्ययन प्रकाशित किया है, इस अध्ययन के अनुसार, भारत में 2019 में 15-24 आयु वर्ग के लगभग कितने करोड़ धूम्रपान करने वाले थे?

उत्तर:  02 करोड़

  • यह दुनिया भर में तंबाकू धूम्रपान करने वालों की दूसरी (2nd) सबसे बड़ी संख्या है।
  • भारत में भी 1990 के बाद से 15-24 आयु वर्ग में धूम्रपान करने वालों की सबसे अधिक वृद्धि देखी गई।
  • दुनिया भर में 155 मिलियन धूम्रपान करने वाले 15-24 आयु वर्ग के हैं, तंबाकू के सेवन से 07 मिलियन लोगों की मौत हुई है।

 

Current Affairs of 28 May 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) शिंकुला दर्रा कहाँ है?

उत्तर: हिमाचल की लाहौल घाटी और उत्तरी भारत में लद्दाख की ज़ांस्कर घाटी के बीच ‘शिंकूला दर्रा’ अवस्थित है।

  • सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) ने 16500 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे को बहाल कर लेह-लद्दाख की कारगिल व जांस्कर घाटी को मनाली-लेह हाईवे से जोड़ दिया है।
  • दारचा-पदुम-जांस्कर सड़क बहाल होने से मनाली से कारगिल का सफर 260 किलोमीटर कम हो गया है।

(02) महिला आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार महामारी व कोरोना कफ्र्यू की वजह से हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत महिलाएं तनाव से ग्रसित है?

उत्तर:   75 %

  • महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर हैं।

(03) सिरमौर जिला का मुख्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश का पहला पोस्ट कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है, इसका शुभारंभ किसने किया?

उत्तर:  उपायुक्त डॉ. आरके परूथी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *