Current Affairs of 29 August 2021

Questions And Answers of Current Affairs 29 August 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

चीन, मंगोलिया, थाईलैंड और पाकिस्तान की सेनाएं किस बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास में भाग लेंगी?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) किस मंत्रालय ने भारत का पहला ‘क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर (QSim) टूलकिट’ लॉन्च किया है?

उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)

  • QSim भारत में स्वदेशी रूप से विकसित अपनी तरह का पहला टूलकिट है।

(02) भारत और जर्मनी की नौसेनाओं ने 26 अगस्त, 2021 को किस खाड़ी में एक संयुक्त अभ्यास किया?

उत्तर: अदन की खाड़ी (Gulf of Aden)

(03) भारतीय राज्यों ने हाल के महीनों में SARS-CoV-2 डेल्टा संस्करण के किस उप-वंश के नए मामलों की सूचना दी है?

उत्तर: AY.12

  • विशेषज्ञों के अनुसार, यह नया उप-वंश इज़रायल में हाल ही में COVID मामलों में वृद्धि के पीछे एक कारण हो सकता है।

(04) भारत ने अपने जीवों में कितनी नई प्रजातियां जोड़ी है, जिसमें 407 नई प्रजातियां और 150 नए रिकॉर्ड शामिल है?

उत्तर: 557

  • हाल ही में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित दस्तावेज “एनिमल डिस्कवरी 2020” से यह जानकारी मिली है।

(05) महिला सशक्तिकरण पर पहला G20 मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 26 अगस्त 2021 को किस देश में आयोजित किया गया है?

उत्तर: इटली

  • भारत की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया।

(06) 27 अगस्त, 2021 को किस देश ने एक ही दिन में 1 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके लगाकर रिकॉर्ड बना दिया है?

उत्तर: भारत

  •  इसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 62 करोड़ के पार पहुँच गया है।

(07)  95.1 फीसदी आबादी का पहला टीका लगाने वाला कौन सा राज्य देश में नंबर वन बना है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(08) 27 अगस्त, 2021 को पहली बार सेंसेक्स ने कितने का आंकड़ा छुआ?

उत्तर: 56,000

  • देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद से शेयर बाज़ार ने काफी मजबूती दिखाई है।
  • 27 अगस्त, 2021 को BSE सेंसेक्स 56,124 पर बंद हुआ।

Questions And Answers of Current Affairs 29 August 2021

Current Affairs of 28-29 August 2021

H.P Current Affairs-

(01) भारत-पाक विभाजन की रूपरेखा किस ऐतिहासिक इमारत में तैयार की गई थी?

उत्तर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी

  • वायसरीगल लॉज  के आलीशान भवन का निर्माण 1880 में शुरू हुआ।
  • इसे वास्तुकार हेनरी इरविन ने डिजाइन किया था।
  • वायसरॉय लार्ड डफरिन के शासनकाल में एलिजाबेथन शैली में इसका निर्माण किया गया।

(02) एशिया का सबसे ऊँचा गांव कौन सा है? 

उत्तर: कौमिक  (लाहौल-स्पीति)

  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शुक्रवार को एशिया के सबसे ऊंचे गांव कौमिक पहुंचे है।
  • उन्होंने चीन सीमा से सटे लांगचा, हिक्किम, ताबो और कीह गोंपा का भी दौरा किया।

(03) हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत तीन वर्षों में राज्य सरकार ने कितने लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं?

उत्तर: 2.85 लाख

(04) रोहड़ू (शिमला ) के 02 शूटर विश्व चैंपियन मुकाबले मे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, इनका नाम बताएं?

उत्तर: जीना खिट्टा और सूर्य प्रताप सिंह बांशटू

  • जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक पेरु में होगी।

(05) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जायेगा? 

उत्तर: ऊना

  • हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में प्रदेश का दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है।
  • नैहरी क्षेत्र में 144 कनाल भूमि चिह्नित कर ली गई है।
  • मौजूदा समय में प्रदेश में केवल एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पपरोला (काँगड़ा) में है।

 

Know your  Solar System

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *