current affairs of 29 December 2021

current affairs of 29 December 2021-स्टेट हेल्थ इंडेक्स- ‘ऐंट  मैन’ और ‘मॉडर्न डार्विन’-

हिंदी साहित्य का ‘विलियम वर्ड्सवर्थ’-सुमित्रानंदन पंत

(01) जनवरी 2022 में,  कौन सा देश 10 लंबे वर्षों के बाद, UNSC आतंकवाद विरोधी समिति (UNSC Counter Terrorism Committee) की अध्यक्षता करेगा?

उत्तर: भारत

(02) इन्डोगी झील किस देश में है?

उत्तर: म्यांमार

  • इस झील में पाई गई दोनों प्रजातियां पाइपफिश की प्रजाति है, यह दोनों प्रजातियां इस झील की ही Endemic  प्रजातियां है।
  • इस झील को एशियन हेरिटेज पार्क का दर्जा दिया जा चुका है।

(03) काशी फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?

उत्तर: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री के द्वारा

(04) किस मंत्री ने 29 दिसंबर को अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स 2021 लॉन्च किया है?

उत्तर: शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष सरकार

current affairs of 29 December 2021

(05) 28 दिसंबर को किस हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि की पुण्यतिथि होती है? 

उत्तर: सुमित्रानंदन पंत

  • उन्हें हिंदी साहित्य का ‘विलियम वर्ड्सवर्थ’ कहा जाता है।

(06) ‘ऐंट  मैन’ और ‘मॉडर्न डार्विन’ के नाम से किस महान वैज्ञानिक को जाना जाता है? 

उत्तर: एडवर्ड ओ. विल्सन

  • हाल ही में इनका 92 वर्ष की आयु में बर्लिंगटन (अमेरिका) में निधन हो गया।
  • 1975 में उन्होंने अपनी पुस्तक “सोशियोबायोलॉजी: द न्यू सिंथेसिस” का प्रकाशन भी किया था।

(07) नीति आयोग ने वर्ष 2019-20 के लिए स्टेट हेल्थ इंडेक्स जारी किया गया है, बड़े राज्यों के ओवरआल रैंकिंग में कौन-कौन से राज्य फ्रंट रनर श्रेणी में शामिल है?

उत्तर: केरल तमिलनाडु आंध्र प्रदेश तेलंगाना और महाराष्ट्र 

  • छोटे राज्यों में मिजोरम और त्रिपुरा फ्रंट रनर श्रेणी में शामिल है।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में दादर नगर हवेली एवं दमन और दीव तथा चंडीगढ़ फ्रंट रनर श्रेणी में शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंडी दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *