Current Affairs of 29 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 29 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

हाल ही में किस मंत्रालय ने ‘नदी को जानो’ ऐप लॉन्च की है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) वर्ष 2020 में, भारत ने कुल 10,14,961.2 टन ई-कचरा (e-waste) उत्पन्न किया है, इसमें पिछले वर्ष की तुलना में कितने प्रतिशत  की वृद्धि हुई है?

उत्तर:  31.6%

(02) Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ने कौन सी एक नई कंपनी शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर: Intrinsic

(03) एक अध्ययन में कहा गया है कि कुछ पुराने कोयला जलाने वाले बिजली संयंत्रों को बंद करके और नए को लंबे समय तक चलने की अनुमति देकर भारत प्रति वर्ष कितने बिलियन डॉलर बचा सकता है?

उत्तर: 1.2 बिलियन डॉलर

(04) धोलावीरा को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल कर लिया गया है इस प्रकार अब भारत में कितने ऐसे प्राकृतिक और मानव निर्मित स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल हो गए हैं?

उत्तर: 40

(05) ‘विश्व प्राकृतिक संरक्षण’ दिवस प्रतिवर्ष कितने जुलाई को मनाया जाता है?

उत्तर: 28 जुलाई

  • इस दिवस को मनाने का मुख्य मकसद उन वृक्षों और पशुओं का संरक्षण करना है जो विलुप्त होने की कगार पर है।

(06) Great Indian Bustard (पक्षी) को IUCN ने किस श्रेणी में रखा है?

उत्तर: Critically Endangered (गंभीर खतरे)

  • राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि गुजरात के कच्छ ‘बस्टर्ड अभयारण्य’ में  1 जनवरी 2021 तक के डाटा के हिसाब से कोई भी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड नहीं था।

(07) भारत का कौन सा शहर नल के जरिए हर घर तक शुद्ध जल की 24×7 आपूर्ति करने वाला देश का पहला शहर बन गया है?

उत्तर: पुरी (ओडिशा)

  • हाल ही में उड़ीसा के ‘मुख्यमंत्री नवीन पटनायक’ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Drink From Tap मिशन की शुरुआत की है।

(08) कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? 

उत्तर: बसवराज सोमप्पा बोम्मई

  • उन्होंने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

Questions And Answers of Current Affairs 29 July 2021

Current Affairs of  29 July 2021

H.P Current Affairs-

(01) “तोजिंग नाला” हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर:  लाहौल स्पीति (केलांग)

(02) ब्रह्मंगगा नदी किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर:  ब्यास

(03) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअली माध्यम से जिला लाहुल-स्पीति के लोगों के लिए लगभग कितने करोड़ रुपए की लागत की 19 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी व लोकार्पण किए?

उत्तर:  146 करोड़ रुपए

(04) हिमाचल के कितने अफसरों और कितने बिधायकों को फेम इंडिया मैगज़ीन में स्थान मिला है?

उत्तर: 03 अफसर  और 01  विधायक

  1. हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल खाची
  2. सेंटर में पेट्रोलियम मंत्रालय देख रहे तरुण कपूर
  3. कुल्लू की डीसी ऋचा शर्मा
  4. धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया

(05) ‘रक्षम’ गांव हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: किन्नौर

  • किन्नौर जिले के रक्षम गांव के पास बुधवार सुबह (28 जुलाई) 6:30 बजे पहाड़ी पर बादल फट गया, इससे ‘हुका नाले’ में बाढ़ आ गई।
  • बाढ़ आने से क्षेत्र में लाखों का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *