Current Affairs of 29 June 2021

Questions And Answers of Current Affairs 29 June 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

किस राज्य सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया है कि राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए इंटरव्यू नहीं लिए जाएंगे?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) भारत के 10वें प्रधानमंत्री की 10 जून 2021 को 100वीं जयंती मनाई गई उनका नाम बताएं?

उत्तर:  पी.वी. नरसिम्हा

  • मार्च 1980 में उन्होंने न्यूयार्क में आयोजित G-77 की बैठक की अध्यक्षता की थी।
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद पीवी नरसिम्हा राव को भारत का दसवां प्रधानमंत्री बनाया गया था।
  • प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 21 जून 1992 से लेकर 16 मई 1996 तक रहा था।
  • उनकी मृत्यु 23 दिसंबर 2004 को हुई थी।

(02) खबरों में रहा “रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य” किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: राजस्थान

(03) दुनिया का सबसे महंगा आम  2.7 लाख प्रति किलो रुपये में बिका इसका नाम बताएं? (imp)

उत्तर: मियाज़ाकी (Miyazaki)

  • किसान दंपती संकल्प और रानी परिहार ने तीन साल पहले जबलपुर में अपने बगीचे में इस आम के दो पौधे लगाए थे, जिसे चेन्नई के एक व्यक्ति ने दिया था।

(04) भारतीय तीरंदाज़ की कौन सी महिला महिलाओं की “व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा रैंकिंग” में विश्व नंबर एक खिलाड़ी बन गई है?(v.imp)

उत्तर: दीपिका कुमारी

(05) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी “जेन गार्डन और काइजेन अकादमी” का वर्चुअल उद्धघाटन किया, यह गार्डन कहां स्थित है?

उत्तर: अहमदाबाद

(06) राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” किसके द्वारा लिखा गया था?

उत्तर: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

  • बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती 27 जून को मनाई जाती है।
  • उनका जन्म 27 जून 1838 को बंगाल के 24 परगना जिले के कंतलपारा गांव में हुआ था।

(07) DRDO ने 28 जून, 2021 को नई पीढ़ी की परमाणु-सक्षम कौन सी बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर: अग्नि पी (Agni P)

  • इस मिसाइल की मारक क्षमता 1000 से 2000 km के बीच है।

(08) “ड्रैगन फ्रूट” को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: कमलम

  • महाराष्ट्र के सांगली जिले के ताड़ासर गांव के किसानों से प्राप्त ड्रैगन फ्रूट का निर्यात दुबई को किया गया है।

(09) दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) ,के अनुसार दुनिया भर में सबसे मूल्यवान और मजबूत होटल ब्रांडो में भारत के किस होटल ब्रांड को रखा गया है? (v.imp)

उत्तर:  ‘ताज’ (Taj) (मुख्यालय: मुंबई )

  • इस होटल को टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा द्वारा 1903 में स्थापित किया गया था।
  • यह लग्जरी होटलों की एक श्रृंखला है, जो इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) की सहायक कंपनी है।

(10) हाल ही में विश्व की किस अंतरिक्ष एजेंसी ने दुनिया के पहले दिव्यांग अंतरिक्ष यात्री को एजेंसी में नियुक्त करने की घोषणा की है? (imp)

उत्तर: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी

 

 

Current Affairs of 29 June 2021

H.P Current Affairs-

 

हिमाचल प्रदेश की योजनाएं

 

(01) हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के लिए किसे चुना गया है?

उत्तर: न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा शक्तियों का प्रयोग करते हुए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश की नियुक्ति की है।

(02) “नौहराधार” हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  सिरमौर

  •  ग्राम पंचायत लानापालर की करीब 1000 हेक्टेयर जमीन अब सिंचित होगी।
  • साल 1997 में दरअसल लाना पालर पंचायत के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास हुआ था, मगर कई वर्ष बीत जाने के बाद भी स्कीम सिरे नहीं चढ़ पाई थी ।

(03) समुद्रतल से 14100 फीट की उंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार “चंद्रताल लेक” हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में स्तिथ है?

उत्तर: लाहौल स्पीति

  • पहली बार एचआरटीसी केलांग डिपो बस सेवा शुरू करने जा रहा है।
  • अब एचआरटीसी बस से महज 496 रुपये खर्च कर चंद्रताल झील तक पहुंच सकेंगे।
  • मनाली से चंद्रताल की दूरी 110 किमी है।

(04) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 जून (सोमवार) को चीन सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के किन तीन पुलों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे?

उत्तर: पांगी नाला पुल 40 मीटर, किरण खड्ड पर बना पुल 55 मीटर, टाइटन नाले पर 30 मीटर लंबा पुल

  • टाइटन पुल पूह से करीब 18 किमी पीछे है।
  • राजनाथ सिंह इन्हें सोमवार सुबह दस बजे के बाद लोकार्पित करेंगे।
  • यह तीनों पुल जिला किन्नौर में अबस्तिथ हैं।
  • इन्हें सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *