Current Affairs of 3 October 2021

Questions And Answers of Current Affairs of 3 October 2021

(01) SACRED पोर्टल किससे संबंधित है?

उत्तर: वरिष्ठ लोगों के लिए रोजगार से

  • देश के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक इस पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार तथा Work Opportunity के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस भी मनाया जाता है।

(02) ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रीड’ की अवधारणा का जुड़ाव किस देश से है?

उत्तर:  ब्रिटेन

  • इस अवधारणा का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में सौर ऊर्जा की आपूर्ति करने वाला एक ‘ट्रांस नेशनल इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड’ विकसित करना है।

(03) हाल ही में ‘जुडिमा राइस वाइन’ वाली को GI Tag प्रदान किया गया है इस वाइन का संबंध किस प्रदेश से है?

उत्तर: असम

(04) किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमियों के लिए राज्य प्रतियोगिता ‘मिशन शक्ति कार्यक्रम’ की शुरुआत की है ?

उत्तर:  योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

(05) हाल ही में कौन सा देश ‘इंटरनेशनल ऑलिव ऑयल काउंसिल’ का सदस्य बना है?

उत्तर: उज़्बेकिस्तान

(06) हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन का नवीनतम पूर्ण सदस्य कौन सा देश बना है?

उत्तर: ईरान

(07) संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन अभिसमय (UNFCCC) का COP 26 का आयोजन इस वर्ष के अंत में किस देश में होने वाला है?

उत्तर: ग्लासगो  (स्कॉटलैंड)

(08) हाल ही में किस राज्य में तितलियों की 60 नई प्रजातियों की जानकारी बटरफ्लाई सर्वे के दौरान हुई है?

उत्तर: हरियाणा

Questions And Answers of Current Affairs of 3 October 2021

Current Affairs of 1-2-3 October 2021

Himachal Pradesh Current Affairs

(01) मनास्लु (Manaslu) चोटी किस देश में स्थित है?

उत्तर: नेपाल

  • किन्नौर जिला के कनई निवासी ITBP में उप सेनानी अनूप नेगी व कमांडेंट रतन सिंह ने नेपाल में समुद्र तल से 8163 मीटर ऊंची पर्वत चोटी मनास्लु पर तिरंगा फहराया।

(02) ‘कृष गुप्ता’ सबसे कम उम्र के फोटोग्राफर का सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  सोलन

  • उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल हो गया है।
  •  कृष की पहली फोटो की प्रदर्शनी भी लग चुकी है।
  • यह एक वल्र्ड रिकॉर्ड भी है कि इतनी कम उम्र के फोटोग्रॉफर की प्रदर्शनी विश्व में किसी की भी नहीं लगी।

(03) भावा नदी किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर: सतलुज

(04) सोलन ज़िले से संबंध रखने वाले कौन से खिलाडी सीनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे?

उत्तर: योगेश चौहान

  • यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से चार दिसबंर तक आयोजित की जाएगी।
  • प्लस 35 आयु कैटेगरी में उन्हें चयनित किया गया है।

(05) हरियाणा के शाहबाद मार्कंड में चल रही अखिल भारतीय सिविल सर्विस हाकी प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला हाकी टीम ने कौन सा पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है?

उत्तर: कांस्य पदक

(06) महात्मा गांधी पहली बार शिमला कब आए?

उत्तर: 12 मई, 1921

  • महात्मा गांधी पहली बार मदन मोहन मालवीय और लाला लाजपत राय के साथ 12 मई, 1921 को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड रीडिंग से मिलने शिमला आए थे और जाखू में लाला मोहनलाल के बंगले पर भी रुके।
  •  इसके बाद वह 1931 में वायसराय लार्ड वेलिंग्टन से मिलने पहुंचे।
  •  महात्मा गांधी ने प्रसिद्ध पर्यटन रेल कालका-शिमला रेल से भी 1921 में यात्रा की थी।

समाधि स्थल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *