current affairs of 31 January 2022

current affairs of 31 January 2022- इकोनामिक सर्वे 2022-ह्वासोंग-12 मिसाइल-भारत का पहला भूवैज्ञानिक उद्यान (geological park)

(01) हाल ही में किस देश ने ह्वासोंग-12 मिसाइल का परीक्षण किया है?

उत्तर: उत्तर कोरिया

(02) सभी पहचान ID को लिंक करके एक डिजिटल ID बनाने का प्रस्ताव किस मंत्रालय ने रखा है?

उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(03) इकोनामिक सर्वे के अनुसार भारत का GDP ग्रोथ रेट वर्ष 2023 में 8-8.5%  रहने की संभावना है जबकि वर्ष 2022 में ग्रोथ कितने प्रतिशत रही है?

उत्तर: 9.2%

(04) ISRO द्वारा किस वर्ष सूर्य का अध्ययन करने के लिए “आदित्य-L 1 मिशन” लॉन्च करने की संभावना है?

उत्तर: 2022

(05) भारत का पहला भूवैज्ञानिक उद्यान (geological park) किस राज्य में बनेगा?

उत्तर: मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा में बनेगा
  • 1928 में, विलियम हेनरी स्लीमैन ने इस क्षेत्र से डायनासोर के जीवाश्म की खोज की थी।
  • UNESCO ने लम्हेटा को भू विरासत स्थल (geo heritage site) के रूप में भी मान्यता दी है।
  • GSI की स्थापना 1851 में हुई थी।

(06) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है?

उत्तर: एपी सेवा पोर्टल 2.0 (AP Seva Portal 2.0)

  • यह पोर्टल नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।
  • इस पोर्टल को नागरिक सेवा पोर्टल (Citizen Service Portal) भी कहा जाता है।

(07) होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है? 

उत्तर: शियोमारा कास्त्रो (Xiomara Castro)

(08) पूर्व वित्त सचिव, सुभाष चंद्र गर्ग,  किस नाम की आगामी पुस्तक के साथ एक लेखक के रूप में पर्दार्पण करने जा रहे हैं?

उत्तर: “द 10 ट्रिलियन ड्रीम” (The $10 Trillion Dream)

Current Affairs of 29-30-31 January 2022
Himachal Pradesh Current Affairs

(01) हिमाचल प्रदेश की लोक कथाओं व लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर अब प्रदेश में कौन सा फिल्म फेस्टिवल करवाए जाने की तैयारी चल रही है?

उत्तर: व्यास फिल्म फेस्टिवल 

  • इस फेस्टिवल का आयोजन 15 व 16 अप्रैल को बिलासपुर में होगा।

(02) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में क्राइम की सबसे अधिक वारदातें सामने आ रही हैं?

उत्तर: कांगड़ा 

  • 2021 में कांगड़ा जिले में पंजीकृत मामले: 3390

(03) शिरोमणि पंथ रतन एवं पद्मश्री बाबा इकबाल सिंह का सम्बन्ध किस जिले से था? 

उत्तर: सिरमौर  (बडू साहिब)

  • इनका जन्म पंजाब (गुरदासपुर) में हुआ था।
  • बाबा इकबाल सिंह 30 जनवरी को पंचतत्व में विलीन हो गए।
  • पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा के 04 दिन बाद शिरोमणि पंथ रतन बाबा इकबाल सिंह किंगरा का निधन हो गया।
  • उन्होंने वर्ष 1982 में कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब की स्थापना की।
  • उन्होंने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 129 अकादमियां और 02 विश्वविद्यालय स्थापित किए।

(04) लोकनृत्य ‘झमाकड़ा’ का संबंध किस जिले से है?

उत्तर:  कांगड़ा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *