Current Affairs of 31 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 31 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

K2 पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही कौन बने है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) अमेरिका ने भारत में COVID-19 टीकाकरण का समर्थन करने के लिए  कितने मिलियन डालर की सहायता की घोषणा की है ?

उत्तर: 25 मिलियन डालर

  • यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने की है

(02) राजा मिर्च, जिसे नागा राजा मिर्च (Naga King Chilli) के नाम से भी जाना जाता है, को किस राज्य से लंदन में निर्यात किया गया है?

उत्तर: नागालैंड

(03) ‘हबल स्पेस टेलीस्कोप’ ने बृहस्पति के चंद्रमा ‘गैनीमेड’ के चारों ओर किस चीज की खोज की है?

उत्तर: जलवाष्प (water vapour)

(04) वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के अनुसार 2021 के लिए अर्थ ‘ओवरशूट डे’ कब मनाया गया?

उत्तर: 29 जुलाई

  • यह दिन वह दिन होता है जब उस वर्ष में पारिस्थितिक संसाधनों की मांग उस पूरे वर्ष में पृथ्वी की इन संसाधनों के फिर से उत्पन्न करने की क्षमता को पार कर जाती है

(05) भारत के किस टाइगर रिजर्व को “नेटवेस्ट अर्थ हीरोज अवार्ड” मिला है?

उत्तर: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

  • हाल ही में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को विश्व धरोहर की संभावित सूची में भी शामिल किया गया है

(06) भारत के किस राज्य में स्वर्ण अयस्को का सबसे बड़ा भंडार है?

उत्तर: बिहार (लगभग 44%)

(07) खबरों में रहा ‘अमानगढ़ किला’ भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर:  राजस्थान

(08) सतलुज नदी, व्यास नदी से किस स्थान पर मिलती है?

उत्तर:  हरिके

Questions And Answers of Current Affairs 31 July 2021

Earthquake

Current Affairs of 31 July 2021

H.P Current Affairs-

(01) मनाली-लेह रेल टै्रक का 55 फीसदी हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा , इसे बनाने में कितने हज़ार करोड़ रुपए की लागत आएगी?

उत्तर:   90 हजार करोड़

  • समुद्र तल से 4700 मीटर तक ऊंचाई वाली इस रेलवे लाइन का लगभग 55 प्रतिशत भाग यानी करीब पौने तीन सौ किलोमीटर सुरंगों से होकर गुजरेगा।
  • इसके बनने के बाद राष्ट्रीय राजधानी से लेह के बीच यात्रा का समय आधा घट कर करीब 20 घंटे रह जाएगा।
  • यह बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन भारत की सबसे ऊंची रेललाइन होगी जो 500 मीटर से शुरू होकर 4700 मीटर की ऊंचाई से गुजऱेगी।
  • इस रेल सेक्शन पर ट्रेन 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार से चलने में सक्षम होगी।

(02) तुर्की के बाद हिमाचल प्रदेश की कौन सी धार एक्रो पैराग्लाडिंग के लिए सबसे ऊंची साइट होगी ?

उत्तर: बिलासपुर की बंदलाधार

  • विश्व में तुर्की और नेपाल के पोखरा में एक्रो पैराग्लाइडिंग साइटस हैं।
  • पोखरा साइट की ऊंचाई बंदला साइट से कम है, जबकि बंदला एक्रो पैराग्लाडिंग साइट तुर्की साइट के बराबर है।
  • बंदला पैराग्लाइडिंग साइट का पंजीकरण होने के बाद यह दुनिया की तीन सबसे खूबसूरत साइट्स में शुमार होगी।
  • बंदला एक्रो पैराग्लाडिंग साइट की ऊंचाई समुद्रतल से 1350 मीटर है।
  • वहीं ग्राउंड लेवल में इसकी ऊंचाई 850 मीटर है।

(03) ‘शिलाई’ क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  सिरमौर

  • पांवटा-शिलाई-गुम्मा एनएच 707 पर शुक्रवार सुबह(30 जुलाई) भारी लैंड स्लाइडिंग से गिरिपार के शिलाई क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का पांवटा साहिब से संपर्क टूट गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *