Current Affairs of 4 June 2021

Questions And Answers Of  Current Affairs 4 June 2021

(01) 03 जून को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस

  • एम्स्टर्डम में सभी यात्रियों में से 40% लोग काम पर जाने के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं।
  • बिहार की ज्योति कुमारी को बिहार की ‘साइकिल गर्ल’ कहा जाता है जो पिछले साल अपने बीमार पिता को साइकिल पर बिठाकर गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा तक 1200 किलोमीटर की दूरी तय करके अपने गांव पहुंची थी।

(02) केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने किसानों को तिलहन और दलहन की अधिक उपज देने वाली किस्मों के बीज वितरित करके कौन सा कार्यक्रम का शुभारंभ किया है ?

उत्तर:  बीज मिनीकिट कार्यक्रम (Seed Minikit Programme)

  • यह कार्यक्रम खेतों में नई किस्मों के बीजों को पेश करने के लिए एक प्रमुख उपकरण के रूप में शुरू किया गया है।

(03) हाल ही में कौन सा संगठन भारत का पहला मानक विकास संगठन बना है?

उत्तर:  भारतीय रेलवे का अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) विंग, मानक विकास संगठन (SDO- Standard Developing Organization) के रूप में घोषित होने वाला भारत का पहला संस्थान बन गया है।

(04) किस अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्र ग्रह पर वायुमंडल और भूवैज्ञानिक विशेषताओं की जांच के लिए शुक्र के लिए अपने दो नए रोबोटिक मिशन दाविन्ची+ (Davinci+) और वेरिटास (Veritas) की घोषणा की है?

उत्तर: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA)

(05) किस राज्य सरकार ने  “कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिता” (Corona-free Village Competition) शुरू की है जो राज्य के गांवों में सभी कोविड-19 एहतियाती मानदंडों का पालन सुनिश्चित करेगी?

उत्तर:  महाराष्ट्र सरकार

(06) किस राज्य ने इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में लड़कियों के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की है?

उत्तर:  बिहार

(07) किन 02 रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 07 घंटे से अधिक समय तक स्पेसवॉक की है??

उत्तर:  ओलेग नोवित्स्की (Oleg Novitsky) और प्योत्र डबरोव (Pyotr Dubrov)

(08 लाल पर्यटन (Red Tourism) क्या है?

उत्तर: 2021 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (Chinese Communist Party – CCP) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर, चीन Red Tourism को बढ़ावा दे रहा है, जिसका अर्थ है कि वह लोगों को उन स्थानों पर जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जिनका कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of China) के इतिहास से संबंध हो. ऐसी जगहों को रेड साइट कहा जाता है

(09) ईरानी नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोत में आग लगी और यह ओमान की खाड़ी में डूब गया, इसका नाम बताएं?

उत्तर: खार्ग (Kharg)

(10) इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2021 किसने जीता है?

उत्तर: David Diop

  • वह यह पुरस्कार जीतने वाले फ्रेंच के पहले लेखक बन गए हैं।

(11) ‘त्रिरशिम बौद्ध गुफाएं’ कहां है?

उत्तर: नासिक

(12) इजराइल का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?

उत्तर: Isaac Herzog

(13) इंडियन एयर फोर्स का अगला उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: विवेक राम चौधरी

  • वह वर्तमान उप प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा का स्थान लेंगे जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।

 

Current Affairs of 4 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) साच दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: चंबा

  • साच दर्रा चंबा को पांगी घाटी से जोड़ता है समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 4395 मीटर है।

(02) वर्ष 2021 में एवरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले हिमाचल के 24 वर्षीय युवा अमित पहले सिविलियन एवरेस्टर बने हैं,इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: किन्नौर (बटसेरी,पंचायत)

 

Himachal Pradesh Passes

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *