Current Affairs of 5 September 2021

Questions And Answers of Current Affairs 5 September 2021

(01) टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारतीय पैरा एथलीट मनीष नरवाल नेपुरुषों की P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 इवेंट में कौन सा पदक जीता?

उत्तर: स्वर्ण पदक

  • मौजूदा टोक्यो पैरालंपिक खेलों में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

(02) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौन से फोरम 2021 को वर्चुअली संबोधित किया है?

उत्तर:  Eastern Economic Forum 2021

  • इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-रूस ऊर्जा साझेदारी वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाने में सहायक हो सकती है ।

(03) 3 सितंबर 2021 को कौन सा सम्मेलन मनाया गया है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन 2021

  • यह हाइड्रोजन इको सिस्टम पर भारत का एक फ्लैगशिप इवेंट है।
  • इसका मकसद भारत को वैश्विक हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था में अहम भागीदार बनाना है।

(04) किस राज्य सरकार ने पाक जलडमरूमध्य में भारत का पहला डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व गठित करने का फैसला किया है?

उत्तर: तमिलनाडु

(05) किस देश ने म्यांमार के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है? 

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम

  • यूनाइटेड किंगडम के विदेश सचिव डोमिनिक राब ने म्यांमार के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।
  • सैन्य जुंटा (military junta) को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले व्यवसायों को प्रभावित करने के लिए म्यांमार पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

(06) ब्रिक्स देशों के समूह द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank – NDB) ने 2 सितंबर, 2021 को किनकिन देशों के नए सदस्यों के रूप में जोड़ा है?

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और बांग्लादेश

  •  नए सदस्यों के इस पहले बैच को बैंक के विस्तार अभियान के हिस्से के रूप में जोड़ा गया था।
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक 2015 में ब्रिक्स सदस्यों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • इसे पहले “ब्रिक्स विकास बैंक” के रूप में जाना जाता था।

(07) किस देश ने पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए Vaccinated Travel Lanes’ शुरू की है?

उत्तर: सिंगापुर

(08) 2 सितंबर, 2021 को, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने किस रेलवे स्टेशन को 5-स्टार ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन प्रदान किया?

उत्तर: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

  • यह प्रमाणन यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है।
  • चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन यह प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पांचवां स्टेशन बन गया है।

(09) इंडियन रॉयल जेली (Indian Royal Jelly) क्या है?

उत्तर: रॉयल जेली एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जानी जाती है, यह प्रजनन संबंधी समस्याओं वाली महिलाओं की मदद करती है।

  • पुणे स्थित शोधकर्ताओं के अनुसार, इंडियन रॉयल जेली थाईलैंड और ताइवान में उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले विक्रेताओं से आगे निकल गई है।

 

Questions And Answers of Current Affairs 5 September 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *