Current Affairs of 6 August 2021

Questions And Answers of Current Affairs 6 August 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

हाल ही में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के ‘वेल्टरवेट गेम’ में कांस्य पदक जीता है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने उत्तराखंड के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी (EEW) मोबाइल एप्प लॉन्च किया है?

उत्तर:  भारतीय प्रौद्योगिकी रुड़की (IIT Roorkee)

(02) समग्र शिक्षा योजना (Samagra Shiksha Scheme) को कितने साल के लिए बढ़ाया गया है? 

उत्तर:  5 साल

  • यह योजना तीन योजनाओं ‘सर्व शिक्षा अभियान’, ‘राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान’ और शिक्षक शिक्षा (Teacher Education) को मिलाकर शुरू की गई थी।

(03) भारत के किस युवा पहलवान ने ओलिंपिक में कुश्ती में 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर: रवि कुमार दहिया 

  • वे फाइनल में रूसी पहलवान जौर उगेव से 7-4 से हारे।

(04) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कितने वर्ष बाद ओलिंपिक में कोई पदक जीता है?

उत्तर: 41 वर्ष

(05) भारत के पहले किस स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर का समुद्री परीक्षण शुरू हुआ है? 

उत्तर: आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant)

(06) भारत के किस द्वीपसमूह केन्द्र शासित प्रदेश में मालदीव शैली के वाटर विला (water villas) बनाये जायेंगे?

उत्तर: लक्षद्वीप

  • लक्षद्वीप अरब सागर में 36 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
  • यह द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक जिला भी है।
  • लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल ने कहा कि 800 करोड़ रुपये की लागत से वाटर विला स्थापित किए जाएंगे।
  • ये विला लक्षद्वीप में मिनिकॉय, सुहेली और कदमत द्वीपों में स्थापित किए जाएंगे।

(07) हंगर हॉटस्पॉट रिपोर्ट (अगस्त से नवंबर 2021) किसके सहयोग से जारी की है?

उत्तर:  यह रिपोर्ट खाद्य एवं कृषि संगठन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से जारी की है।

संयुक्त राष्ट्रीय की हंगर हॉटस्पॉट सूची में उत्तर कोरिया, मयमार, चाड, कोलंबिया ,केन्या और निकारागुआ देश शामिल है।

(08) ‘रेड टाइड’ (Red Tide) का संबंध किससे है?

उत्तर: हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन

Questions And Answers of Current Affairs 6 August 2021

Current Affairs of 5 and 6 August 2021

H.P Current Affairs-

(01) टोक्यो ओलंपिक से मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर क्या देकर सम्मानित कर रहे हैं?

उत्तर: चंबा थाल

  • हिमाचली टोपी और कुल्लवी शॉल देकर भी सम्मानित किया जा रहा है।
  • द चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी के प्रयासों से चंबा थाल की कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मेडल जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों को ये थाल देकर सम्मानित कर रहे हैं।

(02) वरुण कुमार टोक्यो ओलंपिक में परचम लहराने वाली भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा बने हैं इनका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से है? 

उत्तर: चंबा

  • वे  डलहौजी उपमंडल की ओसल पंचायत के रहने वाले हैं।
  • वरुण कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार 75 लाख रुपये नकद इनाम देगी।

(03) हिमाचल प्रदेश में सूखे, भारी बारिश और बर्फबारी से करीब कितने करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है?

उत्तर: 1585 करोड़ रुपये

(04) हाल ही में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव कौन बने है?

उत्तर: रामसुभग सिंह

(05) हाल ही में किसको हिमाचल प्रदेश की सरकार ने प्रदेश का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करा है?

उत्तर: अनिल खाची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *