Current Affairs of 6 June 2021

Questions And Answers of Current Affairs 6 June 2021

(01) हर साल 05 जून को विश्व स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस  (World Environment Day) मनाया जाता है, इस वर्ष यह दिवस किस विषय(Theme) के तहत मनाया गया? 

उत्तर:  Ecosystem Restoration

(02) पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक देश में वन और वृक्षों का आच्छादन (forest and tree cover) भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत तक पहुंच गया है?

उत्तर: 24.56%

  • यह 08 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

(03) कौन सा देश संयुक्त राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यक्रम(UNEP) की साझेदारी के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की मेजबानी करेगा?

उत्तर: पाकिस्तान

(04) मई, 2021 के महीने में कुल मिलाकर GST राजस्व संग्रह कितने लाख करोड़ रुपये रहा है?

उत्तर: 1.02 लाख करोड़ रुपये

  • अप्रैल, 2021 में रिकॉर्ड 1,41,384 करोड़ रुपये का GST एकत्रित किया गया था।

(05) भारत 2025 तक ही पेट्रोल में कितना प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण (ethanol blending) का लक्ष्य हासिल कर लेगा?

उत्तर: 20%

  • पहले 20% मिश्रण का लक्ष्य 2030 तक निर्धारित किया गया था।
  • इथेनॉल मिश्रित कार्यक्रम (Ethanol Blended Programme) 2003 में लॉन्च किया गया था।

(06) हाल ही में किस देश की सांसद ने कृत्रिम द्वीप के निर्माण के लिए मंजूरी दी है जिसमें 35 हज़ार लोग रहेंगे?

उत्तर:  डेनमार्क

(07) किस केंद्र शासित प्रदेश ने हाल ही में यूनटैब योजना (YounTab Scheme) लांच की है ?

उत्तर:  लद्दाख

  • लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर हैं जिन्होंने यह योजना लॉन्च की है।
  • इस योजना के तहत लेह में करीब 12,300 टैबलेट बांटे गए।
  • जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम पारित होने के बाद 31 अक्टूबर, 2019 को लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित किया गया था।

(08) हाल ही में ज्वालामुखी माउंट मेरापी (Mount Merapi Volcano) में विस्फोट हुआ है यह किस देश में है?

उत्तर: इंडोनेशिया

  •  यह देश भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि से ग्रस्त है क्योंकि यह “पैसिफिक रिंग ऑफ फायर” के साथ स्थित है।

(09) किस राज्य सरकार ने ज्ञान कार्यकर्ताओं का समर्थन करके राज्य में नौकरी की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ‘नॉलेज इकोनॉमी मिशन’ (Knowledge Economy Mission) लांच किया है?

उत्तर: केरल

(10) खबरों में रहा CIBER-2  क्या है?

उत्तर:  तारों की संख्या गिनने वाला एक इंस्ट्रूमेंट

  • नासा द्वारा वित्त पोषित साउंडिंग रॉकेट से CIBER-2 इंस्ट्रूमेंट लॉन्च किया जा रहा है यह इंस्ट्रूमेंट ब्रह्मांड में तारों की संख्या गिनेगा।

(11) 1981 मे भारतीय नौसेना का सबसे पुराना हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत को हाल ही में सेवा मुक्त किया गया इसका नाम बताएं?

उत्तर: आईएनएस  संध्याक

(12) ‘अंकुर कार्यक्रम’ की शुरुआत किस राज्य में की गई है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘श्री शिवराज सिंह चौहान’ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंकुर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया है।

(13) ‘अरीगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क’ कहां स्थित है?

उत्तर: चेन्नई

  • हाल ही में इस पार्क में 9 वर्षीय ‘नीला’ नामक एक शेरनी की कोविड-19 से मृत्यु हो गई।
  • इसे भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहा जाता है।

 

 

Current Affairs of 6 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कौन सी महिला एवरेस्ट की ‘पूमोरी चोटी’ पर फतह करने वाली पहली भारतीय बनी है ?

उत्तर: बलजीत कौर

(02) हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का कौन सा अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है, जहां 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीका लगेगा?

उत्तर: फोर्टिस अस्पताल

  • वैक्सीन लगाने वालों को कोविशील्ड 850 और कोवैक्सीन 1250 रुपये में मिलेगी।

(03) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक, मुख्य सचेतक एवं पूर्व बागवानी मंत्री का शनिवार को PGI चंडीगढ़ में देहांत हो गया। उनका नाम बताए ?

उत्तर: नरेंद्र बरागटा

  • वे 69  वर्ष के थे।
  • दिवंगत नरेंद्र बरागटा देश में पहली बार हिमाचल के लिए एंटी हेलगन लाए थे।
  • इस विदेशी तकनीक से उन्होंने प्रदेश के सेब बागवानों की ओलावृष्टि की समस्या का निदान करने का प्रयास किया था।

(04) हिमाचल प्रदेश ‘सिटीजन चार्टर परियोजना’ शुरू करने वाला देश का कौन सा राज्य बनेगा?

उत्तर:  पहला

  • इसे हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि इस परियोजना की मंजूरी मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा तथा ग्रामीण पर्यटन के दरवाजे भी खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *