Current Affairs of 7 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 7 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

 हाल ही में कम से कम कितने देशों ने अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया है।

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) म्यांमार सेना की ‘फोर कट्स’ रणनीति (Four Cuts Strategy) क्या थी ?

उत्तर:  “फोर कट्स” एक सिद्धांत था जिसे विद्रोहियों को उनके प्रमुख इनपुट जैसे  भोजन, फंडिंग  खुफिया जानकारी और रंगरूटों से अलग करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

(02) 6 जुलाई को दलाई लामा का 86वां जन्मदिन मनाया गया है दलाई लामा (Tsuglagkhang ) मोनेस्ट्री में निवास करते हैं यह मोनेस्ट्री कहां स्थित है?

उत्तर:  धर्मशाला (मैक्लोडगंज)

(03) वैज्ञानिकों ने पहली बार न्यूट्रॉन तारे (neutron star) और ब्लैक होल की टक्कर से उत्पन्न कौन सी तरंगों  का पता लगाया है?

उत्तर: गुरुत्वाकर्षण तरंगों  (gravitational waves)

(04) हाल ही में किसे टोक्यो ओलंपिक में भारत का ध्वजवाहक चुना गया है? (v.imp)

उत्तर: बॉक्सर एम.सी. मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह

(05) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के हायाबुसा 2 अंतरिक्ष यान द्वारा दिसंबर 2020 में पृथ्वी पर किस क्षुद्रग्रह से लाये गये नमूने को प्राप्त किया है?

उत्तर: रयुगु

  • क्षुद्रग्रह रयुगु को 162173 रयुगु भी कहा जाता है। इसे अनंतिम रूप से 1999 JU3 के रूप में नामित किया गया है।
  • इसका व्यास लगभग 1 किलोमीटर है।

(06) ‘जिंजी किला’ कहां स्थित है?

उत्तर:  तमिलनाडु

(07) बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने “मैंगो डिप्लोमेसी” के तहत 2600 किलोग्राम आम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भारत भिजवाए हैं, यह आम किस प्रजाति के हैं?

उत्तर:  हरीभंगा

(08) “Last Ice Area” कहां स्थित है? (imp)

उत्तर:  आर्कटिक

  • वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था कि यह क्षेत्र पिघलने में काफी वक्त लेगा लेकिन अनुमान के विपरीत इस क्षेत्र की बर्फ पिघलना (to melt) करना शुरू कर दिया है जो कि एक चिंता का विषय है।

(09) महिला एशियाई कप (AFC) 2022 कहां आयोजित किया जाएगा? (imp)

उत्तर:  मुंबई और पुणे

Questions And Answers of Current Affairs 7 July 2021

Current Affairs of 06 and 07 July 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

  • अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष के अलावा गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।
  • गोवा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल होंगे।

(02) शिमला के नारकंडा के हथिया के बागवान का आर्गेनिक सेब कितने रुपये प्रति पेटी (20 किलो) बिका है?

उत्तर:  1621 रुपये

  • इस सेब को अब महाराष्ट्र भेजने की तैयारी है। यह सेब फाइव स्टार होटलों में जाएगा।

(03) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  बिलासपुर

  • जगत प्रकाश नड्डा सोमवार सुबह (5 जुलाई) पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचे।

(04) शिमला के किस विश्वविद्यालय की नीलामी 31 जुलाई को केनरा बैंक करेगा? 

उत्तर:   एपी गोयल विश्वविद्यालय

  • बैंक ने आरक्षित राशि 128 करोड़ रुपये रखी है, जबकि जमा धरोहर राशि 12.50 करोड़ निर्धारित की है। बैंक के चंडीगढ़ स्थित प्राधिकृत अधिकारी ने नीलामी नोटिस भी जारी कर दिया है।

(05) भारतीय जन-संघ के संस्थापक कौन थे?

उत्तर: श्याम प्रसाद मुखर्जी

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में कुल्लू के पीरड़ी में श्रद्धांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
  •  6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ था ।

(06) विद्युत मंडल गगरेट में स्थापित किए गए 02 सोलर पावर प्लांट के साथ 107 सोलर रूफ टाप कनेक्शन विद्युत बोर्ड को एक ही साल में  कितने रुपए की बिजली दे गए?

उत्तर: दो करोड़ आठ लाख 43 हजार 970 (2843970) रुपए

  • गर्मी के इस मौसम में प्रचंड गर्मी से बेशक जिला ऊना झुलसता रहा, लेकिन सूर्यदेव की किरणे बिजली बोर्ड के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं।

(07) हिमाचल प्रदेश मे 16.38 करोड़ से हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर कहाँ बनेगा ?

उत्तर: काजा (लाहौल-​स्पीति)

  • इस बार काजा में राष्ट्रीय स्तरीय आइस हाकी प्रतियोगिता काजा में होने जा रही है।

(08) हिमाचल प्रदेश में ‘ख़बरू महादेव मंदिर’ कहां स्थित है , 

उत्तर:धर्मशाला

  • जिला कांगड़ा के शाहपुर की बोह वैली के शांत, सुंदर और हरियाली से भरे पहाड़ी इलाके में स्थित धार्मिक खबरू महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।

 

Himachal Pradesh January current affairs 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *