Current Affairs of 7 June 2021

Questions And Answers Of  Current Affairs 7 June 2021

(01) ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को ‘Enhanced Follow-up List’ में बनाए रखने का फैसला किया है?

उत्तर: पाकिस्तान

  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स धन शोधन पर एक अंतरसरकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना 1989 में की गयी थी। इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है।

(02) किस देश ने हाल ही में भारतीय वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ के आयात को मंज़ूरी दे दी है?

उत्तर: ब्राज़ील

(03) DGCI (Drugs Controller General of India) ने हाल ही में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया को भारत में कौन सी वैक्सीन के निर्माण की अनुमति दे दी है?

उत्तर: स्पुतनिक-वी

  • भारत में स्पुतनिक-वी का निर्माण डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज द्वारा किया जा रहा है।

(04) किस देश की एयरलाइन ने वर्ष 2029 में 15 नए सुपरसोनिक एयरलाइनर खरीदने की घोषणा की है?

उत्तर: अमेरिका की एयरलाइन ‘यूनाइटेड’

  • सुपरसोनिक उड़ान तब होती है जब कोई विमान ध्वनि की गति (1234.8 किमी प्रति घंटा) से तेज गति से यात्रा करता है, एक सामान्य यात्री जेट लगभग 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से क्रूज कर सकता है।

(05) संयुक्त राष्ट्र हर साल 06 जून को कौन सा दिवस (Russian Language Day) मनाता है?

उत्तर: रूसी भाषा दिवस

  • यह यूनेस्को (UNESCO) द्वारा 2010 में स्थापित किया गया था।

(06)  किस नाम के चूहे को कंबोडिया बम सूँघने के करियर से संन्यास दिया गया है?

उत्तर: मैग्वा (MAGAWA)

  • इस चूहे को पिछले साल ‘PDSA’ मेडल से सम्मानित किया गया था।
  • इस चूहे ने लैंडमाइंस को डिटेक्ट कर के कंबोडिया के बहुत सारे लोगों की जान बचाई थी जिसके लिए उसे यह मेडल दिया गया था।

(07) हाल ही में फ़्रांसिसी लेखक डेविड डिओप (David Diop) ने अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021 जीता, वे इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले फ़्रांसिसी व्यक्ति बन गये हैं, उन्हें उनकी किस पुस्तक के लिए ये अवार्ड  के लिए दिया गया है?

उत्तर: “At Night All Blood is Black”

 

Current Affairs of 7 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक 2020-21 की राष्ट्रीय रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने कौन सा 57.1 स्कोर के साथ  स्थान हासिल किया है।

उत्तर:  तीसरा (3rd)

हिमाचल प्रदेश ने  57.1 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस सूची में मध्य प्रदेश ने 64.1 स्कोर कर पहला (1st) स्थान हासिल किया है।

(02)  हिमाचल प्रदेश का पहला बहु-उद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर कहाँ बनने जा रहा है?

उत्तर: सोलन (कोठों)

  • इस निर्माण पर 29 करोड़ के करीब राशि खर्च होने का अनुमान है।
  • हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में शुरू होने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट पूरे भारत में एक अनूठी पहचान अंकित करेगा तथा लोक विधाओं व पुराने वाद्य यंत्रों को पूरी तरह सहजने का कार्य भी करेगा।

(03) फोरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 के मुकाबले प्रति 2019 तक कितने किलोमीटर जंगल का आकार बढ़ा है?

उत्तर:  333.52 स्क्वेयर किलोमीटर

  • प्रदेश भर में लगभग 55633 स्क्वेयर किलोमीटर जियोग्राफिकली एरिया है।
  • इनमें 3113 स्क्वेयर किलोमीटर एरिया ऐसा है, जो पूरी तरह पेड़ों से पैक है, जिसे वेरी डेंस एरिया भी कहते हैं, जबकि 7126 स्क्वेयर किलोमीटर क्षेत्र, जिसे मोदरिल डेंस एरिया कहते हैं, वह थोड़े कम पेड़ों से गिरा है।

 

May 2021 Monthly Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *