current affairs of 8 february 2022

current affairs of 8 february 2022-ऑपरेशन आहट-JNU की पहली महिला कुलपति कौन बनी है?-पंडित भीमसेन जोशी को किस वर्ष भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?- ‘पुनौरा धाम’ समाचार पत्रों की सुर्खियों में था

(01) ऑपरेशन आहट (Operation AAHT) क्या है?

उत्तर: रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force – RPF) ने मानव तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन आहट शुरू किया है।

(02) किस संस्थान ने भारत में “परम प्रवेग” (Param Pravega) नामक सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक को कमीशन किया है?

उत्तर: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरु

(03) कौन सा केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ एकीकृत होने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश (UT) बन गया है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

  • सिस्टम पर 130 से अधिक औद्योगिक सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है।
  • 160 और जोड़े जाने हैं।

(04) हाल ही में, भद्रवाह के लोगों ने प्राचीन कांचोठ उत्सव मनाया, जो प्राचीन नाग संस्कृति का प्रतीक है, यह किस केंद्र शासित प्रदेश में मनाया जाता है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

(05) JNU की पहली महिला कुलपति कौन बनी है?

उत्तर: शांतिश्री धुली पंडित

  • उन्हें JNU का 13वां कुलपति नियुक्त किया गया है।

current affairs of 8 february 2022

(06) 08 फरवरी को देश भर में भारत के प्रमुख शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ  डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती मनाई जा रही है, डॉक्टर हुसैन भारत के कौन से राष्ट्रपति थे?

उत्तर: तीसरे (3rd)

  • वे भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले मुस्लिम थे।
  • इन्होंने नेशनल मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना की जिसे आज जामिया मिलिया इस्लामिया के नाम से जाना जाता है।

(07) पंडित भीमसेन जोशी को किस वर्ष भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?

उत्तर: 2008

  • दूरदर्शन पर इनका गाया एक गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ बहुत प्रसिद्ध हुआ था।

(08) हाल ही में ‘पुनौरा धाम’ समाचार पत्रों की सुर्खियों में था, यह कहां स्थित है?

उत्तर: बिहार

(09) हाल ही में सुर्खियों में रहे ‘ब्रू’ शरणार्थी किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर: त्रिपुरा 

(10) हाल ही में 10,000 फीट की ऊंचाई पर 104 फीट ऊंचा भारतीय झंडा किस स्थान पर फहराया गया है?

उत्तर:  तवांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश)

(11) किस देश में नया श्रम कानून लागू किया गया है जिसका लाभ प्रवासी भारतीयों को मिलेगा?

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात

Current Affairs of 7-8 February 2022
Himachal Pradesh Current Affairs

(01) 2022 में हिमाचल प्रदेश में रेप के कुल कितने मामले दर्ज हुए है?

उत्तर: 359 

  • प्रदेश में हर साल चिंताजनक तौर पर औसतन 300 से अधिक महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।
  • पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में रेप के 2800 अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

(02) कुल्लू जिला का पहला राजकीय रेशम केंद्र किस विधानसभा क्षेत्र को मिला है?

उत्तर: बंजार

  • बंजार की मंगलौर पंचायत के एक निजी भवन में जिले का पहला राजकीय रेशम केंद्र खुला है।

(03) राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में आंचल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लिए कौन सा मेडल जीता है?

उत्तर: गोल्ड मेडल

(04) अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में राज बावा ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: सिरमौर (नाहन)

  • उनके दादा त्रिलोचन बावा 1948 के ओलंपिक में इंग्लैंड के खिलाफ स्वर्ण पदक हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *