Current Affairs of 8 September 2021

Questions And Answers of Current Affairs 8 September 2021

(01)  किस राज्य सरकार ने  ‘वतन प्रेम योजना’ (Vatan Prem Yojana) लांच की है?

उत्तर: गुजरात

  • वतन प्रेम योजना गुजरात राज्य सरकार द्वारा मादर-ए-वतन योजना का एक नया रूप है।

(02) पैरालंपिक पदक जीतने वाले पहले IAS अधिकारी कौन बने है? 

उत्तर: सुहास यतिराज (Suhas Yathiraj)

  • उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है।
  • सुहास लालिनाकेरे यतिराज वर्तमान में नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट है।

(03) आयुष मंत्रालय ने 3 सितंबर, 2021 को पूरे भारत में लगभग कितने स्थानों से “आयुष आपके द्वार” नामक अभियान लांच किया है? 

उत्तर: 45

  • आयुष राज्य मंत्री द्वारा आयुष भवन से कर्मचारियों को औषधीय पौधे वितरित करके अभियान की शुरुआत की गई।

(04) अमेरिका बेस्ड ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 13 विश्व नेताओं में किस नेता की अनुमोदन रेटिंग (approval rating) सबसे अधिक है?

उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(05) दिल्ली के किस मेट्रो स्टेशन पर दूसरे स्मॉग टावर की शुरुआत की गई है?

उत्तर:  आनंद विहार मेट्रो स्टेशन

  • दिल्ली का पहला स्मॉग टावर 23 अगस्त, 2021 को कनॉट प्लेस इलाके में शुरू किया गया था।

(06) किस राज्य की मांडा भैंस को स्वदेशी और अदवितीय भैंस के रूप Indigenous Tag  दिया गया है?

उत्तर:  ओडिशा

(07) हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर को राज्य में सामाजिक न्याय दिवस के रूप में घोषित कर दिया है?

उत्तर:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन

  • यह दिवस ई. वी. रामास्वामी ‘पेरियार’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में घोषित किया गया है।
  • इन्हें ‘द्रविड़ आंदोलन’ के पिता के रूप में भी जाना जाता है।

(08) देश का ऐसा कौन सा जिला है जहां पर कम-से-कम 107 भाषाएं बोली जाती है?

उत्तर:  बंगलुरु

(09) सेटेलाइट फोन का उपयोग करने वाला भारत का पहला नेशनल पार्क कौन बना है?

उत्तर: काजीरंगा नेशनल पार्क

  • यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

Oscar Academy Awards 2021

Current Affairs of 7 and 8 September 2021

H.P Current Affairs-

(01) त्रिलोकीनाथ का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  लाहौल स्पीति (उदयपुर)

(02) 11 नवंबर, 1849 को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की परंपरा किसने शुरू की थी?

उत्तर: राम सिंह पठानिया

  • महज 24 वर्ष की उम्र में भारत माता के लिए स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में प्राणों की आहुति देकर अमर हो गए थे।

(03) हिमाचल सरकार ने पहले जम्मू-कश्मीर और फिर महाराष्ट्र की सरकार को पत्र लिखकर दो राजधानियों की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी मांगी है, जिसके बाद किस स्थान को हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाया जायेगा?

उत्तर: धर्मशाला

(04)  हिमाचल प्रदेश के किस शहर के नीचे सुरंग बनेगी और इस ऐतिहासिक शहर को ट्रैफिक के बोझ से राहत मिलेगी?

उत्तर: नाहन (सिरमौर)

  • प्रस्तावित डबल लेन टनल की लंबाई करीब 1400 मीटर मानी जा रही है।
  • कंसल्टेंसी सेवा देने वाली कंपनी को चार महीने के भीतर डीपीआर भी बनानी होगी।
  • इस सुरंग के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य 24 महीने होगा।
  • साथ ही 10 साल की मेंटेनेंस भी शामिल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *