current affairs of 9 January 2022

current affairs of 9 January 2022- Sea Dragon 22 exercise-वीर गाथा प्रोजेक्ट-‘डेल्टाक्रॉन’-‘Honey Processing Van’-ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत अभिनेता-अंक विज्ञान में पहली बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

(01) Sea Dragon 22 अभ्यास में भाग लेने वाले देश कौन-कौन से है?

उत्तर: भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान हैं।

  • Sea Dragon 22 अभ्यास (Exercise Sea Dragon 22) एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है।
  • यह अमेरिका के नेतृत्व वाला अभ्यास है।

(02) भारत सरकार ने ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में कौन सा प्रोजेक्ट शुरू किया है?

उत्तर: “वीर गाथा प्रोजेक्ट”

  • वीर गाथा प्रोजेक्ट भारत में स्कूली बच्चों को युद्ध नायकों और वीरों की कहानियों से अवगत कराकर उन्हें प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है।

(03) 09 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: प्रवासी भारतीय दिवस

  • इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे।
  • इस दिवस को मनाने की शुरुआत सन 2003 से हुई थी।

(04)  वैज्ञानिकों को डेल्टा और ओमाइक्रोन को मिलाने वाला नया COVID-19 ‘डेल्टाक्रॉन’ का पहला केस कहाँ मिला है?

उत्तर: Cyprus

  • साइप्रस, आधिकारिक तौर पर साइप्रस गणराज्य, अनातोलियन प्रायद्वीप के दक्षिण में पूर्वी भूमध्य सागर में एक द्वीप देश है।

(05) हाल ही में किसने गाजियाबाद के सिरोरा गांव में देश की पहली मोबाइल ‘हनी प्रोसेसिंग वैन’ लॉन्च की है?

उत्तर: विनय कुमार सक्सेना (खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष)

  • यह मोबाइल हनी प्रोसेसिंग यूनिट 8 घंटे में 300 किलो शहद को प्रोसेस कर सकती है।

(06) सर्वश्रेष्ठ मुख्य प्रदर्शन के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत अभिनेता कौन थे?

उत्तर: सिडनी पोइटियर (Sidney Poitier)

  • 1964 में “लिलीज़ ऑफ़ द फील्ड” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ऑस्कर के विजेता पोइटियर का गुरुवार को लॉस एंजिल्स में उनके घर पर निधन हो गया।

(07) भारत के किस अंकशास्त्रि ने अंक विज्ञान में पहली बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) और 2022 का पहला विश्व रिकॉर्ड लगभग 6000 प्रतिभागियों को प्राचीन विज्ञान के बारे में शिक्षित करके हासिल किया है?

उत्तर: जेसी चौधरी (JC Chaudhry)

भारत का पहला क्रिप्टो इंडेक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *