Current Affairs of 9 June 2021

Questions And Answers of  Current Affairs 9 June 2021

(01) विश्व 08 जून, 2021 को विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मना रहा है यह दिवस किस विषय(Theme) के तहत मनाया जा रहा है?

उत्तर: ‘The Ocean: Life and Livelihoods’

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 दिसंबर, 2008 को इस दिन को नामित करने का प्रस्ताव पारित किया था।
  • पहली बार 1992 में रियो डी जनेरियो में पृथ्वी शिखर सम्मेलन (Earth Summit) के दौरान सुझाया गया था।

(02) रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के विकास के अनुमान को 11% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

उत्तर: 9.5%

(03) हाल ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने कितने करोड़ पंजीकृत यूजर्स का आंकड़ा पार किया है?

उत्तर:  07 करोड़ यूजर्स

  • BSE के 7 करोड़ यूजर्स में से 38% लोग 30-40 आयु वर्ग के हैं, जबकि 24% लोग 20-30 आयु वर्ग के हैं।

(04)  किस संस्थान के इंजीनियरों ने कार्बन नैनोट्यूब का उपयोग करके बिजली पैदा करने का एक नया तरीका खोजा है?

उत्तर: MIT (Massachusetts Institute of Technology)

(05) कौन सा गांव 100% वयस्क आबादी का टीकाकरण करने वाला भारत का पहला गांव बना है?

उत्तर: वेयान (Weyan)

  • जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले का एक सुदूर गाँव वेयान (Weyan), COVID-19 के खिलाफ अपनी सभी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने वाला भारत का पहला गाँव बन गया है।

(06) हाल ही में कौन सा देश औपचारिक रूप से ओपन स्काईज संधि (Open Skies Treaty) से अलग हुआ है?

उत्तर: रूस

  • अमेरिका के 2020 में समझौते से हटने के बाद, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में ओपन स्काई संधि से रूस की वापसी को औपचारिक रूप देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए है।

(07) World Employment and Social Outlook 2021 के अनुसार, 2019 में 187 मिलियन की तुलना में 2022 में वैश्विक बेरोजगारी बढ़कर कितनी मिलियन होने की उम्मीद है?

उत्तर: 205 मिलियन

  • 108 मिलियन श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य अब गरीबी में जी रहे हैं।

(08) 07 जून, 2021 को भारतीय नौसेना ने कौन से तीन स्वदेशी  Helicopters शामिल किए हैं?

उत्तर: Advanced Light Helicopters ALH MK-III

(09) हाल ही में किसको संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के 76वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद (Abdulla Shahid)

(10) हाल ही में विश्व बैंक ने भारत के MSME सेक्टर को बढ़ावा देने में मदद के लिए कितने मिलियन डालर के कार्यक्रम को मंजूरी दी है?

उत्तर: 500 मिलियन डालर

  • विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है।
  • इसकी स्थापना जुलाई 1945 को हुई थी।
  • विश्व बैंक ऋण देने वाली एक ऐसी संस्था है।
  • इसका आदर्श वाक्य “निर्धनता मुक्त विश्व के लिए कार्य करना” है।

(11) भारत को कब तक की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के लिए चुना गया है?

उत्तर: 2022 से 2024 तक

(12) किस देश में ‘मरमरा सागर(Marmara Sagar) है?

उत्तर: तुर्की

  • तुर्की के मरमरा सागर में “Sea Snot” काफी देखा जा रहा है।
  • मारमरा सागर काला सागर को एजियन सागर से जोड़ता है।
  • भूरे या हरे रंग के कीचड़ की एक पतली परत है।

(13) किस राज्य ने महिलाओं का टीकाकरण करने के लिए ‘स्पेशल पिंक बूथ’ की शुरुआत की है?

उत्तर:   उत्तर प्रदेश

(14) भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अर्जेंटीना के किस खिलाड़ी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं?

उत्तर:  लियोनेल मेस्सी

  • भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के कुल अंतर्राष्ट्रीय गोलों की संख्या 74 हो गई है।
  • सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनके 103 गोल है।

 

Current Affairs of 9 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01)जंगी थोपन पोवारी’ जल विद्युत परियोजना किस नदी पर बनाई जाने वाली है?

उत्तर:  सतलुज

  • 804 मेगावाट वाली यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी पर बनाई जाने वाली है।
  • इस परियोजना का निर्माण हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में होगा।

(02) एशिया का इकलौता मोनाल प्रजनन केंद्र हिमाचल प्रदेश में कहाँ है? 

उत्तर:  मनाली (कुल्लू)

  • मनाली के नेचर पार्क के साथ नेहरू फिजंटरी एवं मोनाल प्रजनन केंद्र में पहली बार तीन मोनाल हुए हैं।
  • मनाली में 1984 में नेहरू फिजंटरी स्थापित होने से लेकर प्राकृतिक तौर पर मोनाल का प्रजनन का कार्य शुरू किया गया है।

 

Current Affairs Monthly Himachal Pradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *