District-Kullu Questions-Answers

District-Kullu Questions-Answers

District-Kullu Questions-Answers

(01) कुल्लू जिले का गठन कब हुआ?

उत्तर: 1963

(02) कुल्लू जिले का जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर: 79 (2011)

(03) कुल्लू जिले का कुल क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

उत्तर: 5503 वर्ग किलोमीटर

(04) कुल्लू जिले का लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 950 (2011)

(05) कुल्लू जिले में कुल गांव कितने हैं?

उत्तर: 172 (आबाद गाँव 172)

(06) कुल्लू जिले में विकासखंड कितने हैं?

उत्तर: 05 (2014)

(07) कुल्लू जिले में हवाई अड्डा किस स्थान पर है?

उत्तर: भुंतर

(08) ‘हिमालयन डिस्ट्रिक्ट ऑफ कुल्लू’ और ‘लाहौल स्पीति’ के लेखक कौन है?

उत्तर: ए. पी. एफ. हारकोर्ट

(09) कुल्लूत देश की कहानी के लेखक कौन है?

उत्तर: लालचंद्र प्रार्थी (1972)

(10) कुल्लू जिले का मुख्यालय कहां है?

उत्तर: कुल्लू

(11) कुल्लू जिला की साक्षरता दर कितनी है?

उत्तर: 80.14% (2011)

(12) कुल्लू जिला की जनसंख्या कितनी है?

उत्तर: 4,37,474 (2011)

(13) कुल्लू जिले की दशकीय वृद्धि दर कितनी प्रतिशत है?

उत्तर: 14.65% (2001-2011)

(14) कुल्लू जिले में ग्राम पंचायतें कितनी है?

उत्तर: 204

(15) कुल्लू जिले में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

उत्तर: 04

(16) दूधोन हिमनद हिमाचल प्रदेश के कौन से जिले में स्थित है?

उत्तर:  कुल्लू

(17) कुल्लू जिला किस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है?

उत्तर: मंडी

(18) मणिकर्ण, वशिष्ठ, खीरगंगा, कसोल और कलथ किस जिले में है?

उत्तर: कुल्लू

(19) कुल्लू जिले की प्रमुख दो नदियां कौन सी है?

उत्तर: सतलुज और व्यास

(20) कौन सी नदी शिमला जिले के साथ कुल्लू  जिले की सीमा बनाती है?

उत्तर: सतलुज

(21) पार्वती, तीर्थन, सैंज, हारला, सरवारी, सोलंग, मनालसू , सुजोन, फोजल नदियाँ कुल्लू ज़िले में किस नदी की सहायक नदियाँ है?

उत्तर: व्यास

(22) कुल्लू जिले में व्यास नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

उत्तर: पार्वती नदी

(23) पार्वती नदी व्यास नदी में किस जगह आकर मिलती है?

उत्तर: भुंतर (शम्शी)

(24) तीर्थन नदी व्यास नदी में किस स्थान पर आकर मिलती है?

उत्तर: लारजी

(25) सैंज नदी व्यास नदी में किस स्थान पर आकर मिलती है?

उत्तर: लारजी

(26) हारला नदी ब्यास नदी में किस स्थान पर आकर मिलती है?

उत्तर: भुंतर

District-Kullu Questions-Answers

(27) सरवारी नदी किस स्थान पर आकर व्यास नदी में मिलती है?

उत्तर: कुल्लू

(28) रोहतांग दर्रा, पिन पार्वती दर्रा, जालोरी दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू 

(29) सरवालसर झील, मानतलाई, भृगु झील, दशहर झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

(30) कुल्लू रियासत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: विहंगमणिपाल

(31) विहंगमणिपाल ने कुल्लू रियासत की पहली राजधानी कहाँ स्थापित की?

उत्तर: जगतसुख

(32) किस चीनी यात्री ने 635 ई.में कुल्लू रियासत की यात्रा की?

उत्तर: हेन्सांग

(33) भगवान बुद्ध के कुल्लू भ्रमण की याद में किस राजा ने कुल्लू में बौद्ध स्तूप बनवाया?

उत्तर: अशोक

(34) किस राजा ने कुल्लू की राजधानी जगतसुख से नग्गर स्थानांतरित की?

उत्तर: विसुद्धपाल

(35) दतेश्वर पाल चम्बा के किस राजा के समकालीन थे?

उत्तर: राजा मेरुवर्मन

(36) चंबा के किस राजा ने कुल्लू पर आक्रमण कर दतेश्वर पाल को हराया?

उत्तर: राजा मेरुवर्मन

(37) सुकेत राज्य के संस्थापक वीर सेन कुल्लू रियासत के किस राजा के समकालीन थे?

उत्तर: भूपपाल

(38) किस राजा ने जगत सुख में संध्या देवी मंदिर का निर्माण करवाया?

उत्तर: राजा उदार्नपाल

(39) पाल वंश के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: कैलाश पाल

(40) बदानी वंश की स्थापना किस राजा ने की?

उत्तर: सिद्ध सिंह

(41) कुल्लू रियासत का कौन सा राजा अर्जुन सेन का समकालीन था?

उत्तर: बहादुर सिंह

(42) बहादुर सेन ने  किस स्थान पर महल बनवाया?

उत्तर: मकरसा

(43) कुल्लू रियासत के किस राजा ने अपने पुत्र प्रताप सिंह का विवाह चम्बा के राजा गणेश वर्मन की बेटी करवाया?

उत्तर: बहादुर सिंह

(44) कुल्लू रियासत के किस राज्य ने टिप्परी के ब्राह्मण की आत्महत्या के दोस से मुक्त होने के लिए राजपाठ रघुनाथ जी को सौंप दिया?

उत्तर: राजा जगत सिंह

(45) किस राजा ने 1653 ईस्वी में दामोदर दास से रघुनाथ जी की प्रतिमा अयोध्या से मंगवा कर स्थापित कर राज पाठ सौंपा था ?

उत्तर: राजा जगत सिंह

(46) किस राजा के समय से ही कुल्लू के ढालपुर मैदान पर कुल्लू का दशहरा मनाया जाता है?

उत्तर: राजा जगत सिंह

(47) किस राजा ने 1660 ई. में अपनी राजधानी नग्गर से सुल्तानपुर स्थानांतरित की?

उत्तर: राजा जगत सिंह

(48) किस राजा ने 1660 ई. में रघुनाथ जी का मंदिर और महल का निर्माण करवाया था?

उत्तर: राजा जगत सिंह

(49) किस राजा ने मंडी पर आक्रमण कर गुम्मा (द्रंग) नमक की खानों पर 1700 ई. में कब्ज़ा जमाया?

उत्तर: राजा मान सिंह

(50) मंडी रियासत का कौन सा राजा कुल्लू के राजा मानसिंह का समकालीन था?

उत्तर: राजा सूरज सेन

(51) गुरु गोविंद जी ने किस राजा के समय कुल्लू की यात्रा की?

उत्तर: राजा राज सिंह

                                                                                                                                                                                         District-Kullu Questions-Answers                                                                                                                        (52) किस राजा के समय 1810 ई. में कुल्लू पर पहला सिख आक्रमण हुआ था?

उत्तर: राजा विक्रम सिंह

(53) 1810 ई. में कुल्लू पर पहला सिक्ख आक्रमण हुआ था उसका नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर: दीवान मोहकम चंद

(54) किस राजा के समय 1820 ई. में विलियम मूरक्राफ्ट ने कुल्लू की यात्रा की?

उत्तर: राजा अजीत सिंह

(55) कुल्लू प्रवास पर आने वाले पहले यूरोपीय यात्री कौन थे?

उत्तर: विलियम मूरक्राफ्ट

(56) 1840 ई. में राजा अजीत सिंह को किसने कुल्लू रियासत से खदेड़ दिया था?

उत्तर: सिक्ख सम्राट शेरसिंह

(57) राजा अजीत सिंह की मृत्यु कब हुई?

उत्तर: 1841 ई. में

(58) कुल्लू रियासत कब से कब तक सिक्खों के अधीन रही?

उत्तर: (1840-1846)

(59) कुल्लू रियासत कब अंग्रेज़ों के अधीन आ गयी थी ?

उत्तर: 1846 ई. में

(60) लाहौल-स्पीति को कुल्लू के साथ कब मिलाया गया?

उत्तर: 9 मार्च 1846 ई. में

(61) कुल्लू उपमंडल का पहला सहायक आयुक्त कैप्टन कौन था?

उत्तर: हेय

(62) 1863 ई. में कुल्लू आने वाले प्रथम वायसराय कौन थे?

उत्तर: लॉर्ड एल्गिन

(63) कुल्लू ज़िले के पहले उपायुक्त कौन थे?

उत्तर: गुरचरण सिंह

(64) कुल्लू उपमंडल को  कब  काँगड़ा से अलग करके पंजाब का जिला बनाया गया?

उत्तर: 1963 ई. में

(65) कुल्लू ज़िले का कब पंजाब से हिमाचल प्रदेश में विलय हो गया?

उत्तर: 1 नवंबर 1966

(66) रमणीय गाँव मलाना का सर्वमान्य शासक कौन है?

उत्तर: जमलू

(67) प्राचीन समय में कुल्लू का मुख्यालय कहाँ था?

उत्तर: जगतसुख

(68) रघुनाथ जी की मूर्ति ई. सन…………. में अयोध्या से कुल्लू लाई गयी ?

उत्तर: 1651

(69) ‘वाजीरी रुपी’…………. ज़िले में है?

उत्तर: कुल्लू

(70) कुल्लू के पालों को सिक्खों ने कब हराया?

उत्तर: 1820

(71) महाभारत के पात्र भीम के पुत्र घटोत्कच का जन्म किस ज़िले में हुआ?

उत्तर: कुल्लू

(72) कुल्लू ज़िले का ‘मलाना गाँव’ किस बात के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: संसार का प्राचीनतम लोकतंत्र

(73) ‘निर्मण्ड’ (कुल्लू ज़िले का एक स्थान) किससे संबंधित है?

उत्तर: परशुराम

(74) किस विदेशी पर्यटक ने प्राचीनकालीन कुल्लू राज्य के वैभव पर विस्तार से लिखा है?

उत्तर: हेनत्सांग

(75) कुल्लू रियासत का सबसे शक्तिशाली राजा कौन था?

उत्तर: जगत सिंह

(76) हिमाचल प्रदेश के किस ग्राम में विश्व का प्राचीनतम लोकतंत्र रहा है?

उत्तर: मलाना

District-Kullu Questions-Answers

(77) किस शासक ने कुल्लू में रघुनाथ की मूर्ति की स्थापना 1653 ई. में की थी?

उत्तर: जगत सिंह

(78) सलारी पत्थर लेख कुल्लू का क्या महत्व है?

उत्तर: इसके अनुसार गुप्त शासक चंदरगुप्त ने पहाड़ी शासकों से सैनिक सहायता प्राप्त की थी

(79) अलैन-दुहनगन किस ज़िले में है?

उत्तर: कुल्लू

(80) कुल्लू में मलाना किस लिए जाना जाता है?

उत्तर:  विश्व की सबसे प्राचीन लोकशाहियों में से एक जिसमे करीबन 500 परिवार है,

स्वतंत्र राजकीय एवं न्यायिक तंत्र

देवता जामलु की पूजा यहां होती है

(81) सबसे कम आबाद गाँव हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में है?

उत्तर:  कुल्लू

(82) रघुनाथ जी की प्रतिमा अयोध्या से कुल्लू कौन लाया था?

उत्तर:  दामोदर दास

(83) कुल्लू घाटी में ब्रिटिश किस्म के सेब के बाग़ किसने लगाए थे?

उत्तर:  आर. सी. ली.

(84) मनाली से कौन सा राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है?

उत्तर:  राष्ट्रीय राजमार्ग-21

(85) कुल्लू रियासत के राजाओं का प्राचीनतम निवास कहाँ पर स्थित था?

उत्तर:  प्रयाग

(86) पाल प्रत्यय लगाने वाला कुल्लू का अंतिम राजा कौन था?

उत्तर:  कैलाश पाल

(87) राजा संसारचंद का समकालीन कुल्लू का राजा कौन था?

उत्तर:  प्रीतम सिंह

(88) तिब्बतियों ने किस वर्ष कुल्लू राज्य पर आक्रमण किया था?

उत्तर:  1530 ई.

(89) कुल्लू के किस राजा ने 780-800 ई. के बीच कुल्लू को चम्बा के नियंत्रण से मुक्त करवाया था?

उत्तर:  जारेश्वर पाल

(90) भुंतर हवाई अड्डा किस ज़िले में है?

उत्तर:  कुल्लू

(91) उस गाँव का नाम बताइये जिसमे प्रवेश से पूर्व उक्त ग्राम प्रधान की स्वीकृति अनिवार्य है?

उत्तर:  मलाना

(92) कुल्लू में वैष्णव धर्म का प्रचार कब हुआ?

उत्तर:  जगत सिंह के समय में

(93) कुलूत जिसका वर्णन रामायण, महाभारत तथा विष्णु पुराण में मिलता है, आधुनिक काल में कहाँ पर स्थित है?

उत्तर:  कुल्लू ज़िले में

(94) कुल्लू राज्य के किस स्थान को छोटी काशी कहा जाता है?

उत्तर:  निर्मण्ड

(95) निर्मण्ड और आनी तहसील किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर:  कुल्लू

(96) कैप्टन हारकोर्ट ने किस पहाड़ी रियासत के राजाओं की वंशावली का संकलन किया?

उत्तर:  कुल्लू

(97) कुलान्थ पीठ किसका पुराना नाम है?

उत्तर:  कुल्लू का

(98) कुल्लू के राजाओं की उपाधि-

उत्तर:  पाल

(99) कुल्लू में अर्जुन ने शिव की आराधना कर दिव्यास्त्र प्राप्त किया-

उत्तर:  देओ टिब्बा (6001 मी.) से 

(100) हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत् परियोजना कौन से है?

उत्तर:  पार्वती परियोजना (2051 मेगा वाट)

(101) मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर किसने और कब बनवाया था?

उत्तर:  कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने (1553 ई.) में

(102) भेरिअंग दर्रा कुल्लू को किस जिले से जोड़ता है?

उत्तर: कांगड़ा

 

District-Kullu Questions-Answers District-Kullu Questions-Answers District-Kullu Questions-Answers

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *