District-Mandi Questions-Answers

District-Mandi Questions-Answers

District-Mandi Questions-Answers

मंडी में जर्सी गायों के प्रजनन के दो केंद्र कहाँ स्थित है?

कमाण्ड और करसोग (01) मंडी ज़िले का गठन कब हुआ?

उत्तर: 15 अप्रैल 1948 ई.

(02) मंडी का जिला मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर: मंडी

(03) मंडी ज़िले का जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर: 253 (2011 में)

(04) मंडी ज़िले का साक्षरता दर कितना है?

उत्तर: 82.81% (2011 में)

(05) मंडी ज़िले का कुल क्षेत्रफल कितना वर्ग कि.मी. है?

उत्तर: 3950 वर्ग कि.मी.

(06) मंडी ज़िले का क्षेत्रफल हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?

उत्तर: 07.09%

(07) मंडी ज़िले की कुल जनसँख्या कितनी है?

उत्तर: 9,99,518 (2011 में)

(08) मंडी ज़िले की जनसँख्या हिमाचल प्रदेश की जनसँख्या का कितना प्रतिशत है?

उत्तर: 14.58% (2011 में)

(09) मंडी ज़िले का लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 1012 (2011 में)

(10) मंडी ज़िले की दशकीय (2001-2011) वृद्धि दर कितनी है?

उत्तर: 10.89%

(11) मंडी ज़िले में कुल कितने गाँव है?

उत्तर: 3338 (आबाद गाँव 2833)

(12) मंडी ज़िले में कुल कितनी ग्राम पंचायते है?

उत्तर: 473

(13) मंडी ज़िले में कुल कितने विकास खंड है?

उत्तर: 10

(14) मंडी ज़िले में कितने विधान सभा क्षेत्र है?

उत्तर: 10

(15) मंडी ज़िले का शिशु लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 912 (2011 में)

(16) 2011 की जनगणना के अनुसार मंडी ज़िले की ग्रामीण जनसंख्या कितनी है?

उत्तर: 9,36,894 (93.74%)

(17) 2011 की जनगणना के अनुसार मंडी ज़िले की शहरी जनसंख्या कितनी है?

उत्तर: 62,624 (6.26%)

(18) सिकंदर धार का नाम किसके नाम पर पड़ा?

उत्तर: सिकंदर लोदी

(19) धौलाधार श्रृंखला मंडी ज़िले की ……………पर स्थित है?

उत्तर: पूर्वी सीमा

(20) मंडी ज़िले की सबसे ऊँची छोटी कौन सी है?

उत्तर: नागरु (4400 मीटर)

(21) घोघर धार में कौन सी खाने स्थित है?

उत्तर: गुम्मा और द्रंग की नमक खाने

(22) सतलुज नदी मंडी में कहाँ से प्रवेश करती है?

उत्तर: फिरनू गाँव

(23) वेरकोट धार कहाँ से कहाँ तक जाती है?

उत्तर: रिवालसर से सुकेत तक

(24) सतलुज नदी कहाँ से मंडी ज़िले की सीमा बनाती है?

उत्तर: सोलन और शिमला से

(25) व्यास नदी कहाँ से मंडी में प्रवेश करती है?

उत्तर: लारजी के पास

(26) किसके द्वारा व्यास नदी का पानी दो सुरंगों से सतलुज में मिलाया जाता है?

उत्तर: पण्डोह बाँध द्वारा

(27) रिवालसर ,पराशर, कामरूनाग, कुमारवाह, कुंतभयोग, कालासर, और सुखसार झीलें हि. प्र. के किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर: मंडी

(28) मंडी की कृत्रिम झील कौन सी है?

उत्तर: पण्डोह झील

(29) मंडी जिला …………….रियासतों से बनकर बना है?

उत्तर: सुकेत और मंडी

(30) सुकेत रियासत की स्थापना कब और किसने की?

उत्तर: 765 ई. में वीरसेन ने

District-Mandi Questions-Answers

(31) मंडी रियासत की स्थापना कब और किसने की?

उत्तर: 1000 ई. में सुकेत राजवंश के बाहुसेन ने

(32) शिकारी देवी वन्यजीव अभयारण्य हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मंडी

(33) नारगु वन्यजीव अभयारण्य हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मंडी

(34) बांदली वन्यजीव अभयारण्य हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मंडी

(35) करंचन सेन 1278 ई. के आसपास किस युद्ध में कुल्लू के राजा द्वारा मारे गए?

उत्तर: मंगलोर युद्ध

(36) किस राजा ने 13वी -14 वीं सदी में मंडी के भियूली में अपनी राजधानी बनाई?

 उत्तर: बाणसेन

(37) पराशर झील के पास पराशर मंदिर का निर्माण मंडी के किस राजा ने करवाया?

उत्तर: बाण सेन

(38) मंडी में मंडी रियासत की स्थापना का श्रेय किस राजा को जाता है?

उत्तर: बाण सेन

(39) मंडी रियासत के किस राजा ने अपनी राजधानी मंगलोर से भियूली स्थानांतरित की?

उत्तर: राजा बाण सेन

(40) किस राजा ने 1527 ईस्वी में मंडी शहर की स्थापना की?

उत्तर: राजा अजबर सेन

(41) मंडी में भूतनाथ मंदिर का निर्माण किस राजा ने करवाया?

उत्तर: राजा अजबर सेन

(42) अजबर सेन की किस रानी ने मंडी में त्रिलोकी नाथ मंदिर का निर्माण करवाया?

उत्तर: रानी सुलताना देवी

(43) मंडी का कौन सा राजा राजा अकबर का समकालीन था?

उत्तर: साहिब सेन

(44) मंडी के किस राजा ने गम्मा (द्रंग) की नमक खानों को अपने नियंत्रण में ले लिया था?

उत्तर: राजा साहिब सेन

(45) कमलाहगढ़ किले का निर्माण किस राजा ने करवाया?

उत्तर: राजा सूरजसेन

(46) मंडी में दमदमा महल का निर्माण किस राजा ने करवाया?

उत्तर: राजा सूरजसेन

(47) कुल्लू के किस राजा ने मंडी के राजा सूरज सेन को पराजित किया था?

उत्तर: राजा मानसिंह

(48) मंडी शिवरात्रि मेले में रथ यात्रा का आरंभ किस तिथि को माना जाता है?

उत्तर: 16 मार्च 1648 ईस्वी

(49) मंडी में श्यामा काली मंदिर का निर्माण किस राजा ने करवाया?

उत्तर: राजा श्याम सेन

(50) मंडी के किस राजा ने ‘मियां जीपु’ को वजीर नियुक्त किया?

उत्तर: राजा सिद्ध सेन

(51) किस राजा के शासनकाल में गुरु गोविंद सिंह मंडी आए?

उत्तर: राजा सिद्ध सेन

(52) राजा सिद्ध सेन ने भंगाल के राजा की हत्या दमदमा महल के भीतर करवा दी?

उत्तर: राजा पृथ्वी पाल

(53) सरखपुर किले का निर्माण किस राजा ने करवाया?

उत्तर: राजा सिद्ध सेन (1695)

(54) सिद्ध गणेश, त्रिलोकनाथ, पंचवक्त्र और सिद्ध जालपा मंदिरों का निर्माण मंडी के किस राजा ने करवाया?

उत्तर: राजा सिद्धसेन

(55) मंडी रियासत के राजा ईश्वरी सेन को 12 वर्षों तक नादौन में किस राजा ने बंदी बनाकर रखा?

उत्तर: राजा संसार चंद

(56) मंडी रियासत किस वर्ष सिखों के अधीन आ गई?

उत्तर: 1809 ई.

(57) विलियम मूरक्राफ्ट ने किस वर्ष मंडी की यात्रा की?

उत्तर: 1820 ईस्वी में

(58) विलियम मूरक्राफ्ट ने किस राजा के समय मंडी की यात्रा की?

उत्तर: राजा ईश्वरी सेन

(59) ईश्वरी सेन के बाद 1823 ईस्वी में मंडी के राजा कौन बने?

उत्तर: राजा जालिम सेन

(60) किसने 1840 ई. में जनरल बन्चुरा (फ्रांसीसी) के नेतृत्व में मंडी रियासत पर आक्रमण कर मंडी शहर और कमलाहगढ़ दुर्ग पर कब्जा कर लिया?

उत्तर: महाराजा रणजीत सिंह के पोते नौनिहाल सिंह

District-Mandi Questions-Answers

(61) 1840 ईस्वी में बलबीर सेन को कैद कर अमृतसर के किस किले में रखा गया?

उत्तर: गोविंदगढ़ किला

(62) मंडी रियासत किस वर्ष ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में आ गई?

उत्तर: 9 मार्च 1846

(63) वायसरॉय लॉर्ड मायो किस वर्ष मंडी आए?

उत्तर: 1871

(64) मंडी में विक्टोरिया पुल का निर्माण किस वर्ष किया गया?

उत्तर: 1877

(65) किस राजा ने विक्टोरिया सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण करवाया?

उत्तर: राजा विजय सेन

(66) किस राजा ने 1872 ईस्वी में पालमपुर दरबार में भाग लिया?

उत्तर: राजा विजय सेन

(67) सर हेनरी डेविड ने किस वर्ष मंडी की यात्रा की?

उत्तर: 1874

(68) किस राजा ने 1877 ईस्वी में दिल्ली दरबार में भाग लिया?

उत्तर: राजा विजय सेन

(69) चार्ल्स एचिन्सन ने किस वर्ष मंडी की यात्रा की?

उत्तर: 1883 ई.

(70) मियां उत्तम सिंह किस राजा के वजीर थे?

उत्तर: राजा विजय सेन

(71) किस वर्ष मंडी कुल्लू सड़क का निर्माण किया गया था?

उत्तर: 1881

(72) किस वजीर को राय बहादुर की उपाधि प्रदान की गई?

उत्तर: पादाजीवानंद

(73) लॉर्ड एलगिन ने किस वर्ष मंडी की यात्रा की?

उत्तर: 1899

(74) किस वर्ष लाला लाजपत राय मंडी आए?

उत्तर: 1906

(75) किस राजा ने 1906 ई. में दरबार हाल बनवाया?

उत्तर: भवानी सेन

(76) मंडी के किस राजा ने 1911 ईस्वी में दिल्ली दरबार में भाग लिया?

उत्तर: राजा भवानी सेन

(77) किस वर्ष मंडी से पंजाब सरकार का नियंत्रण हटाकर ब्रिटिश भारत सरकार के अधीन ला दिया गया?

उत्तर: 1 नवंबर 1921 ईस्वी में

(78) मंडी रियासत के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: जोगेंद्र सेन

(79) कनिंघम के अनुसार सेन वंश कहां से आया था?

उत्तर: बंगाल

(80) सुकेत रियासत की स्थापना 765 ईस्वी में किसने की थी?

उत्तर: वीर सेन

(81) वीरसेन ने सर्वप्रथम किस धार को अपना आवास बनाया?

उत्तर: कुन्नू धार

(82) किस राजा ने सुकेत रियासत की पहली राजधानी सुरही इलाके के पंगाणा में स्थापित की?

उत्तर: वीर सेन

(83) वीर सेन ने पंगाणा जागीर को दहेज में चंबा के किस राजा को दिया?

उत्तर: मूसानवर्मन

(84) वीर सेन ने चंबा के किस राजा को अपने राज्य की राजधानी पंगाणा में आश्रय दिया था?

उत्तर: मूसान वर्मन

(85) मंडी के राजा वीरसेन ने हाटली के राणा को हराने के उपलक्ष्य में  किस दुर्ग का निर्माण करवाया?

उत्तर: वीरकोट दुर्ग

(86) मंडी रियासत का कौन सा राजा 2 वर्षों के लिए अपना राजपाठ अपने भाई श्री विक्रम सेन को सौंप कर हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर चला गया था?

उत्तर: राजा विक्रमसेन

(87) मंडी रियासत के किस राजा ने कुल्लू पर आक्रमण कर वजीरी रुपी, वजीरी लगसारी, और वजीरी परोल के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया?

उत्तर: राजा लक्ष्मणसेन

(88) मंडी रियासत के किस राजा ने 1240 ईस्वी में पंगाणा से राजधानी बदलकर लोहारा (बल्ह घाटी) में स्थापित की?

उत्तर: मदन सेन

(89) मंडी रियासत के किस राजा ने 1520 ईस्वी में अपनी राजधानी लोहारा से करतारपुर स्थानांतरित की?

उत्तर: राजा करतार सेन

(90) करतारपुर को वर्तमान में किस नगर के नाम से जाना जाता है?

उत्तर: पुरानानगर

District-Mandi Questions-Answers

(91) मंडी रियासत का कौन सा राजा कुल्लू के राजा जगत सिंह का समकालीन था?

उत्तर: राजा अर्जुन सेन

(92) श्याम सिंह को नूरपुर के किस राजा की शिकायत पर मुगल सम्राट औरंगजेब ने दिल्ली बुला कर कैद कर लिया?

उत्तर: राजा जगत सिंह

(93) मंडी रियासत के किस राजा ने सुंदरनगर (प्राचीन नाम बनेड़) शहर की स्थापना की?

उत्तर: गरुड़ सेन

(94) सुंदरनगर शहर का प्राचीन नाम क्या था?

उत्तर: बनेड़

(95) किस राजा की रानी ने सूरजकुंड मंदिर का निर्माण करवाया?

उत्तर: राजा गरुड़ सेन की रानी

(96) मंडी रियासत के किस राजा के समय 1752 ई. अहमद शाह दुर्रानी ने सुकेत रियासत पर कब्ज़ा किया?

उत्तर: राजा विक्रम सेन

(97) 1758 ई. में सुकेत रियासत पर किसने कब्जा किया?

उत्तर: अदीना बेग

(98) सुकेत रियासत पर विक्रम सेन के समय में सर्वप्रथम किसने 1758 ईस्वी में शासन स्थापित किया?

उत्तर: जस्सा सिंह रामगढ़िया

(99) किस राजा के समय जय सिंह कन्हैया (1775-1786 तक) ने सुकेत रियासत को अपने अधीन रखा?

उत्तर: राजा रणजीत सिंह

(100) मंडी रियासत के किस राजा ने बनेड़ (सुंदरनगर) को अपनी राजधानी बनाया?

उत्तर: राजा विक्रम सेन

(101) सुकेत रियासत 1809 ईसवी में किस राजा के समय में महाराजा रणजीत सिंह के अधीन आ गयी?

उत्तर: राजा विक्रम सेन

(102) विलियम मूरक्राफ्ट ने किस वर्ष सुकेत रियासत की यात्रा की?

उत्तर: 1820 ईसवी

(103) उग्रसेन के समय 1839 ईसवी में किसने सुकेत रियासत की यात्रा की?

उत्तर: विग्ने

(104) 1846 ईस्वी में सुकेत रियासत किसके अधीन आ गयी?

उत्तर: अंग्रेज़ों के

(105) मंडी रियासत में दुर्गा मंदिर का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर: उग्रसेन के वजीर नरोत्तम ने

(106) उग्रसेन ने इमला विमला में किस मंदिर का निर्माण किया?

उत्तर: शिव मंदिर

(107) इमला विमला घाटी हि.प्र. के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मंडी

(108) किस राजा के शासनकाल में 1893 ई. में भोजपुर में स्कूल, 1900 में बनेड़  में पोस्ट ऑफिस और 1906 ई. में टेलीग्राफ खोला?

उत्तर: राजा दुस्ट निकंदन सेन

(109) किस वर्ष ज्यूरी में पुल का निर्माण किया गया?

उत्तर: 1889

(110) किस राजा ने बनेड़ में किंग एडवर्ड अस्पताल खोला?

उत्तर: राजा भीम सेन

(111) मंडी-सुकेत मोटर सड़क का निर्माण किस राजा ने करवाया?

उत्तर: भीमसेन

(112) सुकेत रियासत का अंतिम राजा कौन था?

उत्तर: लक्ष्मण सेन

(113) किस वर्ष सुकेत रियासत पंजाब सरकार से ब्रिटिश भारत सरकार के अधीन आ गई?

उत्तर: 1921 ईस्वी में

(114) किसके नेतृत्व में 1948 में सुकेत सत्याग्रह हुआ?

उत्तर: पंडित पदम् देव

(115) जर्मनी के सहयोग से मंडी में indo-german चंगर परियोजना शुरू की गई, यह परियोजना किस वर्ष शुरू की गई?

उत्तर: 1962

(116) मंडी में जर्सी गायों के प्रजनन के दो केंद्र कहाँ स्थित है?

उत्तर: कमाण्ड और करसोग

(117) HPMC ने कहाँ सेब प्रसंस्करण ईकाई की स्थापना की?

उत्तर: जरोल

(118) मंडी में भेड़ प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?

उत्तर: नगवाई

(119) हिमाचल प्रदेश में मंडी की पहली जल विद्युत् परियोजना जोगिन्दरनगर 1926 में स्थापित हुई, इसका उद्घाटन कब और किसने किया?

उत्तर: लॉर्ड विलिंगडन ने 1933 में

(120) हिमाचल प्रदेश में मंडी की पहली जल विद्युत् परियोजना को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: शानन परियोजना

District-Mandi Questions-Answers-District-Mandi Questions-Answers

(121) पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेलवे लाइन कब बनकर त्यार हुई?

उत्तर: 1926 ई. में

(122) मंडी में मुख्य रूप से कौन-2 से मेले मनाए जाते है?

उत्तर: शिवरात्रि मेला, महूनाग मेला, छेच्शु मेला (रिवालसर में)

(123) हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से मंडी जिला कौन से स्थान पर स्थित है?

उत्तर: 7 वें

(124) जनसंख्या की दृष्टि से मंडी ज़िले का हिमाचल प्रदेश में कौन सा स्थान है?

उत्तर: दूसरा

(125) मंडी ज़िले में सड़कों की लम्बाई कितनी कि.मी. है?

उत्तर: 4996 कि.मी.

(126) आयुर्वेद विभाग ने मंडी ज़िले में किस स्थान पर हरबल गार्डन स्थापित किया?

उत्तर: जोगिन्दरनगर

(127) मंडी के किस राजा ने “चुप रहना वरदान” सिद्धांत को अपनाकर अपने दरबारियों था अधिकारियों में इस सिद्धांत को विकसित करने का प्रयत्न किया?

उत्तर: सूरमा सेन

(128) मंडी राज्य की स्थापना किस शताब्दी में हुई?

उत्तर: 14 वीं

(129) 1934 ई. में किस पहाड़ी रियासत ने प्रथम पंचायती राज क़ानून बनाया था?

उत्तर: मंडी

(130) सुकेत की राजधानी सुंदरनगर की स्थापना 1712 ई. में किसने की थी?

उत्तर: गरुणसेन

(131) गासो बजीर और सरदार ज्वाला सिंह बजीर किस राज्य से संबध रखते थे?

उत्तर: मंडी

(132) मंडी ज़िले से कितने ज़िलों की सीमा लगती है?

उत्तर: 06

(133) मंडी का कौन सा स्थान अपने शांत मार्गों के कारण हाइकिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग के समान है?

उत्तर: झंझेली

(134) चैल-चौक किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर: मंडी

(135) 1909 ई. में मंडी रियासत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन किसने चलाया था?

उत्तर: शोभा राम ने

(136) मंडी रियासत के किस राजा ने महाराजा रणजीत सिंह की अधिक कर वसूली की मांग को ठुकरा दिया था?

उत्तर: बलबीर सेन

(137) बालीचौकी, बलद्वाडा, चच्योट कहाँ स्थित है?

उत्तर: मंडी में 

(138) धर्मपुर, गोपीपुर, द्रंग, थुनाग, चैलचौक कहाँ स्थित है?

उत्तर: मंडी में

(139) ग़दर-पार्टी के सदस्य हरदेव किस नाम से लोकप्रिय हुए?

उत्तर: स्वामी कृष्णानंद

(140) अंग्रेज़ों द्वारा ‘नागचला डकैती काण्ड’ (मण्डी) में दो लोगों को फांसी दी गयी वे कौन थे?

उत्तर: सुरजन और निधान सिंह चग्घा को 

(141) मंडी के ग़दर पार्टी के सदस्य जिसे लाहौर षड्यंत्र में शामिल होने के लिए मृत्युदंड दिया गया वह कौन था?

उत्तर: हिरदा राम को

(142) स्वतंत्रता राष्ट्रीय आंदोलन में किस ज़िले का सर्वाधिक योगदान था?

उत्तर: मंडी

(143) मंडी में अंग्रेज़ों के विरुद्ध विद्रोह करने वाला नेता कौन था?

उत्तर: गदर पार्टी का हरदेव

(144) बेगार प्रथा विरोधी (मण्डी) आंदोलन के नेता कौन थे?

उत्तर: शोभा राम

(145) मण्डी (1914-1915) षड्यंत्र के पीछे किसका हाथ था?

उत्तर: ग़दर पार्टी का

(146) वर्षा के देवता पशुकोट की किस ज़िले में पूजा की जाती है?

उत्तर: मण्डी

(147) 1792 ई. में किस राजा ने मंडी पर आक्रमण किया?

उत्तर: राजा संसारचंद ने

(148) मंडी रियासत में किस वर्ष प्रथम विधान परिषद की स्थापना की गयी?

उत्तर: 1939 ई. में

(149) बनेड़ (सुंदरनगर) में किस वर्ष डिस्पेंसरी खोली गयी?

उत्तर: 1880 ई. में

(150) बनेड़ (सुंदरनगर) में किसके द्वारा डिस्पेंसरी खोली गयी?

उत्तर: राजा दुष्ट निकंदन द्वारा

(151) मंडी में पॉलिटेक्निक संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर: सुंदरनगर में

(152) 1910 में बनेड में किंग एडवर्ड अस्पताल किसने बनवाया था?

उत्तर: भीमसेन ने

(153) पादा जीवानंद किस राज्य का अधिकारी था?

उत्तर: मण्डी 

District-Mandi Questions-Answers-District-Mandi Questions-Answers-District-Mandi Questions-Answers

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *