District-Shimla Questions-Answers

District-Shimla Questions-Answers

District-Shimla Questions-Answers

(1) शिमला का ज़िले के रूप में गठन कब हुआ?

उत्तर: 1972

(2) 2011 के अनुसार शिमला का जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर: 159

(3) शिमला का जिला मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर: शिमला

(4) 2011 के अनुसार शिमला का साक्षरता दर कितना है?

उत्तर: 84.55%

(5) शिमला जिला में कुल कितने गाँव है?

उत्तर: 2914 (आबाद गाँव -2520)

(6) शिमला जिला में कुल कितने विकास खंड है?

उत्तर: 10

(7) 2011 के अनुसार शिमला का लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 916

(8) 2011 के अनुसार शिमला का शिशु लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 922

(9) 2011 के अनुसार शिमला की कुल जनसंख्या कितनी है?

उत्तर: 8,13,384

(10) शिमला जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर: 5,131 वर्ग कि.मी.

(11) शिमला जिले में कुल कितने विधान सभा क्षेत्र है?

उत्तर: 8

(12) शिमला जिला में कुल कितनी ग्राम पंचायते है?

उत्तर: 363

(13) शिमला का वाइल्ड फ्लावर हॉल किसने बनवाया था?

उत्तर: लार्ड किचनर

(14) महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के मुकदमे की सुनवाई शिमला के किस भवन में हुई थी?

उत्तर: पीटर हॉफ

(15) महात्मा गाँधी मई 1921 में पहली बार शिमला आने पर कहाँ ठहरे?

उत्तर: शान्ति कुटीर (समरहिल )

(16) पंजाब का हाईकोर्ट चंडीगढ़ स्थानांतरण से पहले शिमला के किस स्थान (भवन) में स्थित था?

उत्तर: पीटर हॉफ

(17) शिमला समझौता (भारत पकिस्तान के बीच) किस वर्ष हुआ?

उत्तर: 1972 ई.

(18) फेयर लॉन शिमला किसके लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के लिए (1974 ई.)

(19) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस नेता ने शिमला के निकट रोथनी कैसल को अपना निवास स्थान बनाया था?

उत्तर: ए.ओ. ह्यूम

(20) किस उच्च पदस्थ अफसर ने वाइल्ड फ्लावर हॉल को, जो अब कुफरी के निकट एक प्रसिद्ध पर्यटक होटल है,को अपना ग्रीष्मकालीन आवास बनाया था?

उत्तर: लार्ड किचनर

(21) 1972 से पहले हिमाचल प्रदेश की राजधानी कहाँ थी?

उत्तर: शिमला

(22) 1942 से 1945 तक शिमला किस निष्कासित सरकार का मुख्यालय था?

उत्तर: बर्मा

(23) शिमला की डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी कहाँ स्थित है?

उत्तर: रिज (शिमला)

(24) डोडरा कवार कहाँ स्ठित है?

उत्तर: शिमला ज़िले में

(25) शिमला में निवास करने वाले (आने वाले) सबसे पहले गवर्नर जनरल कौन थे?

उत्तर: लार्ड एमहर्स्ट (1827 ई.)

District-Shimla Questions-Answers

(26) शिमला शहर का नाम किस देवी के नाम पर पड़ा?

उत्तर: श्यामला देवी

(27) शिमला शहर की ऊंचाई कितनी है?

उत्तर: 2130 मीटर

(28) चौपाल और रावीगढ़ में 1815 ई. में गोरखों के विरुद्ध किस अंग्रेज़ ने कच्ची पलटन का नेतृत्व किया?

उत्तर: डेविड ऑक्टर लोनी

(29) भारत के किस राष्ट्रपति ने शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास का नाम बदलकर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडी किया?

उत्तर: डॉ. एस. राधाकृष्णन

(30) ए.ओ. ह्यूम ने हिमाचल के किस शहर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का विचार रखा?

उत्तर: शिमला के रोथनी किले में

(31) जुब्बल का कौन सा शासक (ICS) था?

उत्तर: दिग्विजय चंद्र

(32) किस वायसराय ने रिट्रीट (शिमला) को अपना सप्ताहान्त विश्राम स्थल बनाया था?

उत्तर: लॉर्ड कर्जन

(33) शिमला ज़िले के रोहणू में पर्यटक किस Recreational Activity से आकर्षित होते है?

उत्तर: Trekking

(34) शिमला ज़िले में इको-टूरिज्म सर्किट किन -किन स्थानों के बीच है?

उत्तर: मांदली से डोडराक्वार के बीच

(35) जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना (JLNURM) हि.प्र. के किस शहर में शुरू किया गया है?

उत्तर: शिमला

(36) शिमला ज़िले में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर: मशोबरा

(37) शिमला नगर की स्थापना 1822 ई. के आस-पास किस अंग्रेज़ पोलिटिकल एजेंट ने की थी?

उत्तर: लेफ्टिनेंट रोज

(38) लार्ड कर्जन के साप्ताहांत आराम-स्थल को जो वाइल्ड फ्लावर हाल के निकट है, किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: रिट्रीट

(39) शिमला में 1838 में फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन पहले अफगान युद्ध पर विजय पाने के बाद किसने किया था?

उत्तर: लॉर्ड आकलैंड ने

(40) लॉर्ड किचनर का आवास-वाइल्ड फ्लावर हॉल, लॉर्ड कर्जन का साप्ताहन्त का आराम घर था-रिट्रीट, तो डेन्सी फोली किसका ग्रीष्मकालीन आरामगाह था?

उत्तर: पंजाब के गवर्नर का

(41) 1978 ई. में हि.प्र. के राज्यपाल का निवास स्थान कौन सा था?

उत्तर: पीटर हॉफ

(42) 1966 में कुम्हारसेन किस ज़िले का हिस्सा था?

उत्तर: महासू का

(43) 11 जुलाई 1948 को संजौली किसका हिस्सा था?

उत्तर: पेप्सू का

(44) राबिनगढ़ रियासत वर्तमान में किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर: शिमला में 

(45) शिमला के निकट स्थित “हेमकुन्ज” पहले किस भवन के नाम से जाना जाता था?

उत्तर: डेन्स फोली

(46) रास बिहारी बोस कुछ समय के लिए कहाँ ठहरे थे?

उत्तर: शिमला में

(47) कोट खाई को जुब्बल से अलग क्या करता है?

उत्तर: खड़ा पथर

(48) अंग्रेजी अधीक्षक “लेफ्टिनेंट रोज” ने श्यामला पहाड़ियों के श्यामला गाँव में जो विश्राम घर बनवाया, उसका बाद में क्या नाम पड़ा?

उत्तर: कैनेडी हाउस

(49) “बार्नेस कोर्ट” को पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर का आवस गृह कब  बनाया गया?

उत्तर: 1879 ई. में

(50) रिज मैदान शिमला के चर्च का क्या नाम है?

उत्तर: क्राइस्ट चर्च

(51) 5 जून, 1946 को शिमला में किसकी मीटिंग हुई?

उत्तर: कैबिनेट मिशन की

(52) IIAS शिमला का पुराना नाम क्या है?

उत्तर: वायसराय लॉज, राष्ट्रपति निवास

(53) कुसुमपटी; मशोबरा; नारकण्डा कहाँ स्थित है?

 उत्तर: शिमला ज़िले में

(54) कुफरी, मशोबरा, तारादेवी, जाखू, नालदेहरा, तारादेवी किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर: शिमला

(55) वाइस रीगल लॉज कहाँ स्थित है?

उत्तर: शिमला में

(56) उग्रसेन की 1195 ई. में गिरी नदी की बाढ़ में मृत्यु के समय उग्रसेन के पुत्र -(मूलचंद, करमचंद, दुनीचंद) कहाँ थे?

उत्तर: हाटकोटी (शिमला)

(57) रामपुर बुशहर रियासत का तिब्बत तक विस्तार करने वाला शासक कौन था?

उत्तर: हरी सिंह

(58) शिमला नगर निगम (हिमाचल प्रदेश में सबसे पूराना) कब बना?

उत्तर: 1852 ई.

(59) 1992 में गवर्नर का निवास स्थान पीटरहॉफ से बदलकर किस भवन में बना?

उत्तर: बार्नेस कोर्ट (हिमाचल भवन) में

(60) राज्यपाल का निवास (Governer House) Peterhoff कब जला?

उत्तर: 1981 में

(61) ढली सुरंग (शिमला) कब बनी?

उत्तर: 1850-51ई.

(62) धामी राज्य की राजधानी कहाँ है?

उत्तर: हलोग 

(63) जुब्बल का पुराना नाम क्या है?

उत्तर: दयोरा

(64) गुरु नानक देव ने रामपुर की यात्रा कब की?

उत्तर: 1514 ई.

(65) पंजाब की राजधानी किस वर्ष शिमला से चंडीगढ़ स्थानांतरित की गयी थी?

उत्तर: 1953 में

(66) शिमला शहर में किस वर्ष ‘म्युनिसिपल कमेटी’ के स्थान पर ‘म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन’ की स्थापना की गयी थी?

उत्तर: 1978 में

(67) 1947 ई. में राजा की इच्छा के विरुद्ध किस व्यक्ति ने रामपुर बुशहर रियासत के हि.प्र. में विलय के लिए आंदोलन चलाया था?

उत्तर: अन्नूलाल ने

(68) बुशहर रियासत में ‘दूम्ह’ आंदोलन कब हुआ?

उत्तर: 1906 में

(69) 1948 में शिमला में पहला केंद्रीय विद्यालय (Central School) किसने स्थापित किया था?

उत्तर: सेंट एडवर्ड ने

(70) शिमला म्यूजियम (बोनीमून) की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: राबर्ट टाइटलर ने

(71) ‘जुब्बल नारायण’ कहाँ स्थित है?

उत्तर: कुम्हारसेन में

(72) पीटर हॉफ में 1863 ई. में ठहरने वाला प्रथम वायसराय कौन था?

उत्तर: लार्ड एल्गिन

(73) किस वर्ष लार्ड व् लेडी लिटन पीटर हॉफ में रुके (प्रथम बार शिमला प्रवास)-

उत्तर: 1872 ई. में

(74) ‘शिमला म्युनिसिपल कमेटी’ का प्रथम सचिव कौन था?

उत्तर: हैरिस वाल्यूगुड

(75) ‘पदम सिंह पैलेस’ कहाँ स्थित है?

उत्तर: रामपुर (शिमला) में 1925 में बना

District-Shimla Questions-Answers

(76) ‘तेहला सिक्का’ किसने चलाया था?

उत्तर: केहरी सिंह (बुशहर का राजा) ने

(77) ‘सुन्नी’ किस ज़िले का भाग है?

उत्तर: शिमला

(78) मुखिया, वजीर और माहर नामक कनैतों की उपजातियां किस क्षेत्र में आबाद है?

उत्तर: शिमला

(79) शिमला ज़िले में हर्बल गार्डन कहाँ है?

उत्तर: डुमरेडा

(80) प्राचीन समय में रामपुर बुशहर राज्य की राजधानी क्या थी?

उत्तर: कामरु

(81) भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में शिमला को किसने निर्दिष्ट किया?

उत्तर: सर जॉन लोरेन्स

(82) शिमला अंग्रेजी राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी किस वर्ष बनी?

उत्तर: 1864 में

(83) कर्नल रोथनी के जाखू चोटी पर ‘रोथनी किला’ किस वर्ष बनाया?

उत्तर: 1838 में

(84) शिमला का ‘गेयटी थियेटर’ आम जनता को कब समर्पित किया गया?

उत्तर: 1887 में 

(85) शिमला में ‘बेगार प्रथा’ के विरुद्ध आंदोलन किस व्यक्ति ने छेड़ा?

उत्तर: सेम्युअल स्टोक्स 

(86) किस भवन को एच.पी. सचिवालय भी कहते है?

उत्तर: एलिर्सली 

(87) एक सुन्दर पर्वतीय पर्यटक स्थल के रूप में शिमला की खोज सबसे पहले किसने की थी?

उत्तर: मेजर कैनेडी

(88) शिमला किस वर्ष प्रदेश की राजधानी बनी?

उत्तर: 1966 में

(89) शिमला (1942-45AD) तक किसका निर्वासित मुख्यालय था?

उत्तर: बर्मा

(90) गोर्टन कैसल (किला/महल) (वर्तमान में शिमला में अकाउंटेंट जनरल ऑफिस) किस वर्ष निर्मित हुआ?

उत्तर: 1904 में

(91) अंग्रेज़ों ने भगवान को धन्यवाद के स्वरूप में किस वर्ष शिमला में बिशप काटन स्कूल खोला?

उत्तर: 1859 में

(92) हिमाचल प्रदेश की किस देशी रियासत ने 17वीं शताब्दी में की गयी एक संधि के द्वारा तिब्बत के क्षेत्र को उसकी वर्तमान सीमा तक पीछे कर दिया था?

उत्तर: बुशहर

(93) ‘ठियोग’ पहाड़ी रियासत के संस्थापक कौन थे?

उत्तर: जयचंद/जैसचंद

(94) जुग्गा किस पहाड़ी रियासत की राजधानी थी?

उत्तर: क्योंथल

(95) बुशहर रियासत के किस राजा को ‘अजानबाहु’ की उपाधि प्राप्त थी?

उत्तर: केहरी सिंह

(96) बुशहर रियासत का अंतिम शासक कौन था?

उत्तर: पद्म सिंह 

(97) ‘खनेटी’ और ‘देथल’ किसकी ठकुराइयाँ (जेलदारियाँ) थी?

उत्तर: रामपुर बुशहर

(98) ऊपरी सतलुज घाटी में बुशहर देशी रियासत की स्थापना किसने की?

उत्तर: प्रदुमन

(99) शिमला की पहाड़ी रियासतों में सबसे पुरानी कौन सी मानी जाती है?

उत्तर: बुशहर

(100) उस भवन का नाम बताइये जो महालेखाकार (AG) का कार्यालय था और आग में जलकर नष्ट हो गया?

उत्तर: गोर्टन कैसल

District-Shimla Questions-Answers

(101) क्योंथल रियासत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: गिरी सेन

(102) दसवीं शताब्दी में बुशहर राज्य की राजधानी ‘कामरु’ से कहाँ स्थानांतरित कर दी गयी थी?

उत्तर: सराहन

(103) बुशहर रियासत के किस राजा ने ‘रामपुर’ को बुशहर रियासत की राजधानी बनाया था?

उत्तर: राम सिंह

(104) वेवल सम्मेलन 1945 में किस स्थान पर हुआ?

उत्तर: शिमला

(105) शिमला का जाखू मंदिर किसे समर्पित है?

उत्तर: हनुमान जी को

(106) ‘बाल्सन रियासत’ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: अलक सिंह 

(107) ‘भज्जी रियासत’ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: चारु

(108)’ दारकोटी  रियासत’ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: दुर्गा सिंह

(109) ‘ कुम्हार सेन रियासत’ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: किरत सिंह

(110) ‘ देलथ रियासत’ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: पृथ्वी सिंह

(111) “धामी” 1815 से पूर्व किस रियासत की जागीर थी?

उत्तर: बिलासपुर

(112) जुब्बल पूर्व में किस राज्य का हिस्सा था?

उत्तर: सिरमौर

(113) रतेश, ठियोग, कोटी, घुण्ड, मधान पूर्व में किस रियासत की जागीरें  थी?

उत्तर: क्योंथल

District-Shimla Questions-Answers-District-Shimla Questions-Answers

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *